ONE: A NEW BREED II में अपने साथी के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं शेनन विराचाई

Honorio Banario defeats Shannon Wiratchai ONE KING OF THE JUNGLE

शेनन “वनशिन” विराचाई शुक्रवार, 11 सितंबर को आने वाले वाले प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: NEW BREED II को किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहेंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि “वनशिन” Bangkok Fight Lab टीम के अपने साथी ब्रोगन “ब्रोकन हार्ट” स्टीवर्ट-अंग को सपोर्ट कर रहे होंगे, जिनका सामना 2018 One Shin Cup चैंपियन प्राच “सुपरबेस्ट” बुआपा से होने वाला है।

विराचाई ने पिछले महीने ONE: NO SURRENDER III में फैबियो पिंका के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत हासिल की थी और एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने दोस्त के डेब्यू मैच के लिए उत्साह व्यक्त किया।

स्टीवर्ट-अंग और बुआपा, दोनों ही कैचवेट-67.5 किलोग्राम के मुकाबले में अपना ONE Championship और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने वाले हैं।

चाहे स्टीवर्ट-अंग ONE से जुड़े सबसे नए नामों में से एक हैं लेकिन उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। एमेच्योर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सर्किट और प्रो मॉय थाई में मिलाकर उनका रिकॉर्ड 15-2-2 का रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट जरूर जीत हासिल कर अपने टीम मेंबर और लैजेंड एथलीट का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: A NEW BREED II को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Asadula Imangazaliev walks toward the ring for Nong O Hama fight
Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled