गलानी के खिलाफ अपने डेब्यू मैच को लेकर उत्साहित हैं नार्मो: ‘ये मेरे छाने का समय है’

Norwegian MMA fighter Thomas Narmo

थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो अपने करियर के सबसे खास मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे और वो एलन “द पैंथर” गलानी का सामना करने को बेताब हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में नॉर्वे के अपराजित स्टार का सामना स्ट्राइकिंग मेगास्टार से होगा और इनके बीच स्टैंड-अप गेम में कड़ी टक्कर देखी जानी तय है।

नार्मो ने कहा, “गलानी कई बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं इसलिए मैं अपने स्टैंड-अप गेम को उनके खिलाफ परखने को बेताब हूं।”

“मैं एलन का बहुत सम्मान करता हूं, एक एथलीट के तौर पर उनकी उपलब्धियों का मैं बड़ा फैन हूं। ONE ने मुझे अवसर दिया है, जिससे मैं पता लगा सकता हूं कि मैं किस लेवल का फाइटर हूं।”

https://www.instagram.com/p/CRZc7J5ptYW/

“द लास्ट वाइकिंग” का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, रिकॉर्ड 4-0 का है और चारों जीत पहले राउंड में आई हैं। इस तरह के मोमेंटम को लिए वो गलानी को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “अगर आपको बेस्ट बनना है तो बेस्ट फाइटर्स को हराना होगा और मैं भी दिखाना चाहता हूं कि एलीट लेवल के एथलीट्स के खिलाफ मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।”

Frontline Academy में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग पार्टनर्स का साथ मिलने से भी नार्मो का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनकी मदद से वो अपने करियर में इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं और अब वो ONE Championship के हेवीवेट डिविजन के बड़े सुपरस्टार बनने की कगार पर खड़े हैं।

उन्होंने बताया, “मैं कई अच्छे फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करता हूं और जानता हूं कि टॉप लेवल के एथलीट्स किस तरह फाइट करते हैं।”

“मैं नहीं जानता क्यों, लेकिन एशिया में फाइट करना मेरा सपना था और ONE में आने से जैसे मुझे अपने सपने के पूरे होने का अहसास हो रहा है। मानसिक रूप से मैं इस मैच के लिए तैयार हूं और मुझे लगता है कि ये मेरे छाने का समय है।”



“द लास्ट वाइकिंग” ये भी जानते हैं कि “द पैंथर” के खिलाफ जीत दर्ज करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

2013 में MMA में आने से पहले गलानी स्ट्राइकिंग वर्ल्ड में कई टॉप लेवल के फाइटर्स को मात दे चुके हैं और काफी समय से ONE के सबसे लोकप्रिय फाइटर्स में से एक बने रहे हैं।

Impakt Academy टीम के स्टार की नॉकआउट पावर जबरदस्त है और हेवीवेट एथलीट होते हुए भी उनके शरीर का लचीलापन अविश्वसनीय है।

नार्मो ने कहा, “वो बहुत तेजी से स्ट्राइक्स लगाते हैं। वो ताकतवर हैं और उनकी मूवमेंट भी काफी तेज होती है। मेरे हिसाब से उनकी आक्रामकता उनका सबसे बड़ा हथियार है।”

ये चीजें गलानी को एक खतरनाक फाइटर बनाती हैं, लेकिन शारीरिक रूप से केवल वो ही ताकतवर नहीं हैं। “द पैंथर” के प्रतिद्वंदी 200 सेंटीमीटर लंबे हैं, जिसका वो जरूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे लंबी रीच (पहुंच) का फायदा मिलेगा और शायद पूरे रोस्टर में मैं सबसे लंबा एथलीट हूं।”

27 वर्षीय एथलीट गलानी को अपने लंबे पंच और किक्स से खूब क्षति पहुंचाना चाहेंगे।

इससे वो हेवीवेट डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान कर सकते हैं। “द लास्ट वाइकिंग” जीत दर्ज करने के मौके को खाली नहीं जाने देना चाहते और खास बात ये है कि वो अपने विरोधी को उन्हीं के गेम में मात देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “गेम प्लान? कौन सा गेम प्लान? अगर फाइट ग्राउंड गेम में गई तो मैं ग्राउंड गेम के लिए तैयार रहूंगा। लेकिन असल में मैं उनके खिलाफ अपने स्टैंड-अप गेम को परखना चाहता हूं।”

“मेरे हिसाब से मैंने स्टैंड-अप गेम में बहुत सुधार किया है और मैं वाकई में अपने नए गेम को परखना चाहता हूं क्योंकि मेरा पिछला मुकाबला केवल 8 सेकंड में समाप्त हो गया था। मेरे 3-पंच कॉम्बिनेशन के बाद ही मैच समाप्त हो गया था।”

https://www.instagram.com/p/CILkcE8JkA0/

इस बात में कोई संदेह नहीं कि नार्मो अपने डेब्यू को यादगार बनाते हुए अपने अपराजित रिकॉर्ड को भी कायम रखना चाहेंगे।

उनका सबसे बड़ा लक्ष्य फिलहाल जीत दर्ज करना है, लेकिन उन्होंने अपने लिए कई और बड़े प्लान तैयार किए हुए हैं।

उन्होंने कहा, “मैं हेवीवेट डिविजन के टॉप पर पहुंचना चाहता हूं और मैं जानता हूं कि मैं चैंपियन बन सकता हूं। फिलहाल यही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।”

अफ्रीकी सुपरस्टार के खिलाफ स्टॉपेज से आई जीत उनके ONE करियर का शानदार आगाज होगा और ये बड़ी जीत उन्हें अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा देगी।

उन्होंने कहा, “मैं इस मैच में दूसरे राउंड में जीत दर्ज करना चाहूंगा। मैं मैच के पेस को कंट्रोल करना चाहूंगा, जिससे उन्हें कुछ समझने का मौका ही ना मिले।”

“मैं यहां केवल जीतने आया हूं और मुझे इस बाउट का कोई दूसरा परिणाम नजर नहीं आता। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फैंस के लिए भी एक मनोरंजक फाइट होगी और अंत में जीत मुझे ही मिलेगी।”

ये भी पढ़ें: थॉमस नार्मो का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने तक का शानदार सफर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.