नार्मो, डेलेनी ने ONE: BAD BLOOD में होने वाले अपने हेवीवेट मुकाबले पर बात की

Thomas Narmo meets Odie Delaney at ONE: BAD BLOOD on 11 February

सर्कल में जब भी हेवीवेट एथलीट्स आमने-सामने होते हैं तो फैंस हमेशा ज्यादा कांटेदार मुकाबले की उम्मीद करते हैं। ऐसे में ONE: BAD BLOOD में थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो और ओडी “द विटनेस” डेलेनी की बाउट जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।

नॉर्वे के नार्मो अपने पहले ONE मुकाबले में नो कॉन्टेस्ट से मिली निराशा के बाद खुद को साबित करने की ताक में हैं। वहीं, डेलेनी अपने ONE करियर की बेहतरीन शुरुआत करना चाहते हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ओर से काफी कुछ दांव पर लगा है। साथ ही हेवीवेट डिविजन की बदलती स्थिति को देखते हुए दोनों एथलीट अपना अच्छा प्रभाव डालना चाहते हैं।

इसकी तैयारी के लिए नार्मो स्वीडन के Allstars Training Center में जाकर अपनी स्किल्स को बेहतर कर चुके हैं और वहां के शानदार एथलीट्स के साथ समय गुजारकर वो खुद को पूरी तरह से मुकाबले के लिए तैयार मान रहे हैं।

उन्होंने कहा, “उनके पास काफी अच्छे हेवीवेट्स हैं इसलिए ट्रेनिंग शानदार रही। अब मैं काफी बढ़िया महसूस कर रहा हूं।”

“मुझे परिवार से काफी समर्थन मिला (स्वीडन की ट्रेनिंग के लिए)। ऐसे में मैं हर समय अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहूंगा और इससे मुझे पहले से ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। अपने परिवार से दूर जाकर और बाकी चीजों से भी दूरी बनाकर आप ज्यादा मेहनत करते हैं, ताकि ये साबित कर सकें कि आपने कोई कोर कसर तो नहीं छोड़ी है।”

डेलेनी ने पहले ही अपने बड़े मुकाबले के लिए जानी-मानी American Top Team में तैयारी की है। दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में मुकाबला करना हमेशा से उनका सपना रहा है और वो चाहते हैं कि जब सर्कल में कदम रखें तो एक यादगार प्रदर्शन दें।

उन्होंने कहा, “सच बताऊं तो मैं कुछ ज्यादा ही उत्साहित (जब मुझे फोन आया) था क्योंकि मैंने शुरुआत से ही लोगों को बता रखा था कि मेरी इच्छा ONE के लिए बाउट करने की है।”

“मैंने चाट्री (सिटयोटोंग, ONE के चेयरमैन और सीईओ) का एक लंबा आर्टिकल पढ़ा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि मार्शल आर्ट्स कैसे होने चाहिए और वो किस तरह से उसी दिशा में कंपनी को आगे बढ़ा रहे हैं। उसे पढ़कर ऐसा लगा कि यही तो वो जगह है, जहां मैं एक दिन मुकाबला करना चाहता हूं।”

“ये बहुत जरूरी है (मैं अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करूं)। भले ही रिकॉर्ड मेरी क्षमताओं को सही से ना दर्शाता हो, लेकिन इस मौके पर मैं लोगों को ये दिखाकर साबित कर सकता हूं कि मैं 2-0 पर हूं और अब आप मुझे आगे बढ़ते हुए देखेंगे।”



“द लास्ट वाइकिंग” भले ही मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में नए एथलीट हों, लेकिन इस कॉम्बैट स्पोर्ट्स को पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी ने अच्छे से सीखा है।

नार्मो ने अपनी सभी चार जीत फिनिश से हासिल की हैं, लेकिन डेलेनी की रेसलिंग उनके करियर के शुरुआती चरण में एक नए टेस्ट की तरह होगी।

नॉर्वे के एथलीट ने बताया, “पहला राउंड काफी मुश्किल भरा (रेसलर के खिलाफ) साबित हो सकता है, लेकिन फिर राउंड 2 और 3 आते हैं, जहां काम आसान हो जाएगा। रेसलिंग में वो काफी दमखम लगाने में माहिर होते हैं, लेकिन केवल पहले राउंड में ही, जबकि MMA केवल एक राउंड का नहीं होता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसे गेम प्लान के साथ मुकाबले में आते हैं।”

“इसके साथ ही अगर आप उनको पंच लगाते हैं तो क्या वो पीछे हटकर सीधे रेसलिंग पर उतरेंगे या MMA जारी रख पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी? और इस पहेली को हल करना ही मेरे लिए सबसे दिलचस्प होगा।”

वहीं, डेलेनी की रेसलिंग और American Top Team में बेहतरीन हेवीवेट एथलीट्स के साथ समय बिताकर मुकाबले को जीतने के लिए आत्मविश्वास से भरे हैं।

NCAA ऑल-अमेरिकन रेसलर ने बताया, “वो बहुत ही शानदार एथलीट हैं। मुझे पता है कि वो एक प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वो विशाल, चुस्त और मजबूत एथलीट होने के साथ उनके पास शानदार कार्डियो भी है। वो तगड़े पंच मारते हैं और ये सब चीजें उनको बेहतर बनाती हैं।”

“हो सकता है कि उनकी कुछ कमजोरियां भी हों? ऐसा इसलिए क्योंकि वो केवल चार साल से ही इस खेल में हैं। मैंने जब से चलना सीखा है, तब से रेसलिंग से जुड़ा हुआ हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि वो ऐसी चीजें महसूस करने वाले हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की होंगी।”

“मुझे लगता है कि वो हर तरफ से मुसीबतों से घिरे होंगे। समस्या ये है कि मैं एक रेसलर हूं और यही मेरी ताकत है। मुझे रेसलिंग करना अच्छा लगता है और मुझे उनके साथ स्ट्राइकिंग करने में भी कोई दिक्कत नहीं है।”

हालांकि, इस शानदार मुकाबले में दोनों ही एथलीट्स के लिए कई सवाल हैं, जिनके जवाब आने बाकी हैं, लेकिन इनमें से कोई एक ही हेवीवेट डिविजन में आगे बढ़ेगा।

नार्मो को उम्मीद है कि शानदार फिनिश करने से पहले वो बेहतरीन ग्रैपलर से जरूरी अनुभव जुटा पाएंगे।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम अपने फैंस को एक शानदार मुकाबला दिखा पाएंगे। मैं कई सारे कठिन तरीकों से ट्रेनिंग कर चुका हूं इसलिए मुझे लगता है कि काफी मजा आने वाला है।”

“जब रेसलिंग में मुझे परखा जाएगा तो ये देखने में काफी अच्छा लगेगा कि मेरा स्तर क्या है और मैं पहले राउंड के अंत में या दूसरे राउंड की शुरुआत में इस पर विराम लगा दूंगा। मुझे उम्मीद है कि कुछ हफ्तों में फिर से चीजें बेहतर हो जाएंगी।”

इसके उलट “द विटनेस” अपने नॉर्वे के प्रतिद्वंदी के हर पैतरे की काट जानते हैं और उन्हें पहले ही राउंड से पछाड़ना चाहते हैं।

डेलेनी ने कहा, “वो मुझ पर तुरंत अटैक करेंगे और जल्दी से गिराने की फिराक में रहेंगे क्योंकि मुझे पता है कि मैं उन्हें कार्डियो में पछाड़ दूंगा। वो मुझसे रेसलिंग में कमजोर पड़ेंगे और अगर मैं उन पर दबाव बनाऊंगा तो वो फंस जाएंगे।”

“जिस तरह से मैं मुकाबले को देख रहा हूं, उस तरह से हमारे बीच काफी स्ट्राइकिंग देखने को मिलेगा। वो ग्राउंड पर गिर जाएंगे और पहले ही राउंड में टैप आउट कर देंगे। मैंने इसी तरह से इस मुकाबले की कल्पना की है।”

ये भी पढ़ें: कैसे एनातोली मालिकिन की पत्नी ने उनके करियर को नई राह दिखाई

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.