‘बुशेशा’ को भरोसा कि जॉनसन को हरा देंगे मोरेस – ‘तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीतेंगे’

Friends Adriano Moraes and Marcus "Buchecha" Almeida

अमेरिकी धरती पर ONE के ब्लॉकबस्टर डेब्यू में अपराजित हेवीवेट कंटेंडर मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा अपने दोस्त, टीम के साथी और ब्राजील के हमवतन एथलीट एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को मेन इवेंट में मुकाबला करते देखने के लिए उत्साहित हैं।

शनिवार, 6 मई को दर्शकों से खचाखच भरे कोलोराडो के 1stBank सेंटर में पूर्व फ्लाइवेट किंग ONE के इतिहास की सबसे बड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप बाउट में वर्तमान टाइटल होल्डर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन से भिड़ेंगे।

यही नहीं, ONE Fight Night 10 को हेडलाइन करने वाली ये अहम बाउट दोनों फाइटर्स के बीच तीसरी और निर्णायक फाइट है, जिसमें किसी एक का पलड़ा 2-1 से भारी हो जाएगा।

ज़ाहिर है कि इस मैच में बहुत कुछ दांव पर लगने वाला है।

American Top Team में “मिकीन्यो” के ट्रेनिंग पार्टनर “बुशेशा” अच्छी तरह से जानते हैं कि ये मैच कितना बड़ा और महत्वपूर्ण है।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने ONEFC.com को बताया:

“मुझे लगता है कि तीसरा मुकाबला ही निर्णायक और अंतिम होगा। दोनों ही एक-एक जीत पर हैं। दोनों ओर से एक जीत और एक नॉकआउट आया है। मुझे लगता है कि निश्चित रूप से मोरेस ने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन इसने बाउट को और भी अधिक रोमांचक बना डाला है।”

दोनों फ्लाइवेट एथलीट पहली बार अप्रैल 2021 में आमने-सामने आए थे, जब ब्राज़ीलियाई फाइटर ने “माइटी माउस” को नॉकआउट कर दिया था। ऐसे में वो इस सदी के महान फाइटर को फिनिश करने वाले पहले एथलीट बन गए थे।

इसके बाद जॉनसन ने पिछले साल अगस्त में एक शानदार फ्लाइंग नी नॉकआउट से हिसाब चुकता कर स्कोर बराबरी पर ला दिया था। साथ ही मोरेस को पहली स्टॉपेज हार का भी स्वाद चखा दिया था।

अल्मेडा दोनों ही बाउट के दौरान मौजूद थे, जिसमें उनके दोस्त को पिछले साल मिली करारी हार भी शामिल है।

हालांकि, “बुशेशा” को लगता है कि पिछले साल मिली पराजय ने मोरेस के अंदर जीत की एक नई अलख जगा दी। ऐसे में फैंस उनकी कड़ी ट्रेनिंग का फल जल्द ही देखने वाले हैं।

“बुशेशा” ने कहाः

“मैंने देखा था कि ट्रेनिंग के दौरान उनकी मानसिकता पूरी तरह बदल गई। साथ ही उनकी तकनीक भी। वो बिल्कुल नए फाइटर की तरह निखरकर आए और अब मैं 6 मई का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। ये बाउट शानदार होने वाली है। असलियत में, मैं वहां जाने को बेताब हूं। ये अमेरिकी धरती पर ONE का डेब्यू है इसलिए इसका मेन-इवेंट बहुत बड़ा होने वाला है।”

‘बुशेशा’ ने एड्रियानो मोरेस की तारीफ के पुल बांधे

एड्रियानो मोरेस को लेकर मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा को पूरा यकीन है कि वो डिमिट्रियस जॉनसन से दोबारा पराजित नहीं होंगे।

वो कहते हैं कि “मिकीन्यो” खुद को विकसित करते जा रहे और एक फाइटर के रूप में कुछ ना कुछ नया सीख रहे हैं। फिर चाहे उनकी उम्र 35 साल हो गई हो या फिर वो सर्कल के अंदर 15 रोमांचक बाउट कर चुके हों।

“बुशेशा” ने कहाः

“मोरेस उस तरह के एथलीट हैं, जो जीत से भी सीखते हैं। वो इससे भी कई सारे सबक लेते हैं। इस वजह से आप शर्त लगा सकते हैं कि पिछली बार मिली हार के बाद, वो उन सभी गलतियों को जान चुके हैं, जो उन्होंने की थीं और अब उनको जानकर वो बेहतर कर सकेंगे।”

असलियत में, ब्राज़ीलियाई फाइटर का हार के बाद वापसी का रिकॉर्ड बेहतर ही रहा है। वो जेहे युस्ताकियो और काइरत अख्मेतोव के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल की प्रतिद्वंदिता में भी ऐसा कर चुके हैं।

टीम के साथी की मानसिक और शारीरिक क्षमता दोनों में सुधार देखने के बाद “बुशेशा” ONE Fight Night 10 के मेन इवेंट के लिए अपनी आधिकारिक भविष्यवाणी को लेकर खुश हैं।

उन्होंने कहाः

“मुझे लगता है कि मोरेस तकनीकी नॉकआउट से तीसरे राउंड में जीतेंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.