स्टेला हेमेट्सबर्गर ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार – ‘कड़ी मेहनत को दिखाने का मौका’

Stella Hemetsberger Chellina Chirino ONE Friday Fights 82 32 scaled

ऑस्ट्रियाई स्ट्राइकिंग सनसनी स्टेला हेमेट्सबर्गर शनिवार, 6 सितंबर को ONE Fight Night 35 को हेडलाइन कर दुनिया भर में खुद को रुबरु करवाएंगी।

बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में वो मौजूदा किकबॉक्सिंग चैंपियन जैकी बुंटान को वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देंगी।

RS-Gym की प्रतिनिधि ने ONE Friday Fights में लगातार तीन जीत हासिल कर ये मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने ONE Friday Fights 104 में वैनेसा रोमानोव्स्की को पहले राउंड में नॉकआउट कर 1 लाख यूएस डॉलर का ONE Championship मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

अब वो अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं:

“मैं एक पूर्ण फाइटर हूं। मैं हर चीज के लिए तैयारी कर रही हूं। मैंने हर फाइट कैंप में बहुत कड़ी मेहनत की है। ये फाइट कैंप कुछ अलग नहीं रहा है। मैं सुनिश्चित कर रही हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार रहूं।”

बुंटान के खिलाफ जीत का मतलब है कि वो ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगी।

इतने बड़े अवसर के बावजूद हेमेट्सबर्गर इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पढ़ाई के साथ-साथ ऑस्ट्रिया और थाईलैंड में अपनी कला को निरखने वालीं मॉय थाई एथलीट ने फाइट को लेकर अपने प्रोसेस के बारे में बताया।

हेमेट्सबर्गर ने कहा:

“जब मैं रिंग में उतरती हूं तो मेरा 100 प्रतिशत फोकस फाइट पर होता है। वहां जाने पर मैं जानती हूं कि ये मेरा कड़ी मेहनत को दिखाने का मौका है।

“मैं वहां एक टॉप प्रतिद्वंदी के खिलाफ फाइट करने और खिताब का मौका पाने के लिए उत्साहित हूं। ये मेरा सपना है और इसका भरपूर फायदा उठाऊंगी।”

हेमेट्सबर्गर भले ही एक और धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार हों, लेकिन वो बुंटान को हल्के में नहीं ले रही हैं।

फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार ने पिछले साल नवंबर में दिग्गज अनीसा मेक्सेन को पांच राउंड की फाइट में कड़ी टक्कर देते हुए पहला ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल किया था।

अगर बुंटान यहां भी जीत जाती हैं तो वो दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन कहलाएंगी। ये एक ऐसी कामयाबी है, जो संगठन के इतिहास में सिर्फ गिने-चुने एथलीट्स ही कर पाएं हैं।

हेमेट्सबर्ग ने बताया:

“मेरी तरह ही उनके लिए भी दांव पर काफी कुछ लगा है। किकबॉक्सिंग में चैंपियन बनना आसान नहीं है और वो मॉय थाई बेल्ट जीतने के लिए पूरी तैयारी के साथ आएंगी।”

ये कहना गलत नहीं होगा कि हेमेट्सबर्गर ONE में बुंटान के अब तक के सफर से खासी प्रभावित हैं।

ऐसे में वो मैच को लेकर अपना गेम प्लान उजागर नहीं करना चाहती, लेकिन ऑस्ट्रियाई स्टार ONE Fight Night 35 के मेन इवेंट में एक धमाकेदार फाइट की उम्मीद कर रही हैं।

उन्होंने कहा:

“जैकी का स्टाइल विस्फोटक है। वो अलग-अलग फाइट्स में अपने स्टाइल को इस्तेमाल करना जानती हैं और उनकी ONE Championship में बेहतरीन फाइट्स रही हैं।

“मेरी तकनीकी कुशलता अच्छी है। तो मैं जानती हूं कि ये एक बहुत अच्छी फाइट होगी। मेरा मानना है कि हमारा स्टाइल एक जैसा है।”

हेमेट्सबर्गर अपने कैंप में मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियन को पाकर खुश हैं

वैसे तो स्टेला हेमेट्सबर्गर साल्ज़बर्ग में स्थित RS-Gym के हेड कोच रोलैंड स्वार्ज़ की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं, लेकिन वो Phuket Fight Club में भी समय बिताती हैं।

ये ONE Friday Fights में उनके लिए काफी कारगर साबित हुआ है और वो वहां ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के साथ रोजाना ट्रेनिंग करती हैं।

उन्होंने इस बारे में बताया:

“Phuket Fight Club में आने के बाद से एलिसिया को ट्रेनिंग करते देखना ही अपने आप में प्रेरणा है। मैं एलिसिया से रोज़ मिलती हूं, साथ समय बिताते हैं और ट्रेनिंग पार्टनर भी हैं

“मैं एलिसिया के साथ ट्रेनिंग करने का धन्यवाद करती हूं। उनकी प्रेरणा, लगन, तकनीक और ताकत प्रभावशाली है।”

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25