नबील अनाने की नजरें ONE Friday Fights 126 में इलियास एनाहाचि को हराकर बेहतरीन किकबॉक्सिंग डेब्यू पर – ‘टाइटल मैच के दरवाजे खुल जाएंगे’

Nabil Anane Superlek Kiatmoo9 ONE 172 46 scaled

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने अपने करियर के सबसे कठिन मैच के लिए तैयार हैं, जब थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले ONE Friday Fights 126 वो नए खेल में उतरेंगे।

शुक्रवार, 26 सितंबर को एशिया प्राइमटाइम में 21 वर्षीय सुपरस्टार का सामना पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास एनाहाचि से होगा। ये मैच बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन की दशा और दिशा तय कर देगा, जिस पर फिलहाल जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी का कब्जा है।

अल्जीरियाई-थाई स्ट्राइकर जानते हैं कि ये चुनौती कतई आसान नहीं होगी।

एनाहाचि ONE में अपराजित हैं और उन्हें अपनी स्पीड, सटीकता और धैर्य के लिए जाना जाता है।

नबील ने कहा:

“जब उन्होंने मुझे पूर्व फ्लाइवेट चैंपियन इलियास एनाहाचि के खिलाफ मेरी पहली किकबॉक्सिंग फाइट ऑफर की, मैं तभी जानता था कि वो एक महान फाइटर हैं। उन्होंने सुपरलैक को पहले हराया हुआ है।

“उनकी स्किल्स कमाल की हैं। ये मेरे लिए किसी भी तरह आसान फाइट नहीं होगी। मुझे मुश्किल फाइट महसूस हो रही है, लेकिन ठीक है। मैं इससे पार पा लूंगा।”

इस चुनौती के बावजूद अनाने अपने रवैये में बदलाव कर रहे हैं। अनाने का मानना है कि उनका स्टाइल किकबॉक्सिंग नियमों में कारगर रहेगा।

मॉय थाई में तो वो पहले ही अपना सुधार दिखा चुके हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी इकलौती हार का बदला मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 से ONE 172 में लिया था।

उन्होंने बताया:

“मैं तालमेल बैठा रहा हूं। मैं हर फाइट में अपना स्टाइल बदलता हूं। किकबॉक्सिंग फाइट भी कोई अलग नहीं होगी। लेकिन मेरा स्टाइल क्या होगा, इसके लिए आपको इंतजार करना होगा। लेकिन सबको देखने को मिलेगा कि जैसे मैं मॉय थाई फाइट करता हूं, वैसा नहीं होगा।”

अपने स्टाइल के अलावा युवा सुपरस्टार आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

उन्होंने एनाहाचि के खेल का करीब से अध्ययन किया है और वो जानते हैं कि यहां आई जीत का मतलब है, भविष्य में खिताब मिलने का रास्ता साफ हो जाना।

Team Mehdi Zatout के स्टार ने कहा:

“मुझे जो एक कमजोरी दिखी वो ये कि इलियास एनाहाचि मजबूती से शुरुआत करते हैं, लेकिन अंत के राउंड में ढीले पड़ जाते हैं। उनके पास अंत में इतनी ताकत नहीं बचती। लेकिन किकबॉक्सिंग में आप कुछ भी थ्रो करें, वो पॉइंट के रूप में गिना जाता है।

“अगर मैं इलियास को हरा पाया तो ये मुझे मेरे सपने के करीब ले जाएगा और टाइटल मैच के दरवाजे खुल जाएंगे।”

नबील अनाने की नजरें ONE Championship में इतिहास रचने पर टिकीं

नबील अनाने के लिए ONE Friday Fights 126 में इलियास एनाहाचि के खिलाफ किकबॉक्सिंग डेब्यू सिर्फ फाइट नहीं बल्कि अपनी विरासत स्थापित करने का मौका है।

फिलहाल मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपनी उपलब्धि को आने वाले समय की नींव मान रहे हैं।

उन्होंने बताया:

“अनडिस्प्यूटेड बेल्ट मेरी कड़ी मेहनत, शारीरिक और मानसिक प्रयास का प्रदर्शन करती है। ये मेरी दृढ़ता का सम्मान है। मैं बहुत, बहुत खुश हूं। मेरा सपना यहां खत्म नहीं होता। मैं पांच बेल्ट और चाहता हूं, इस डिविजन की किकबॉक्सिंग बेल्ट, इसके अलावा फेदरवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्ट और लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बेल्ट्स।”

सिर्फ बेल्ट जीतना उनके लिए निजी सपना नहीं है बल्कि ये उनकी बचपन के दिनों से लेकर अब तक के अनुशासन, त्याग और विकास को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा:

“मैं किकबॉक्सिंग बेल्ट चाहता हूं क्योंकि ये स्ट्राइकिंग मार्शल आर्ट है और मैं स्ट्राइकिंग में नंबर एक बनना चाहता हूं। मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400