सेक्सन अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू में 200वीं प्रोफेशनल जीत हासिल करने से रोमांचित – ‘मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष’

Seksan Or Kwanmuang Karim Bennoui ONE Fight Night 16 66 scaled

सेकसन ओर क्वानमुआंग ने ONE Championship में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पिछले शुक्रवार, 3 नवंबर (भारत में शनिवार, 4 नवंबर) को एक और शानदार प्रदर्शन दिखाया।

ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में करीम “द सर्जन” बेनौई के रूप में उन्हें देर से रिप्लेसमेंट मिला था, लेकिन थाई दिग्गज ने एक रोमांचक सर्वसम्मत निर्णय की जीत के साथ संगठन में अपना रिकॉर्ड 7-0 से बेहतर कर लिया।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनके 140 पाउंड के मॉय थाई मुकाबले में सेक्सन ने बेनौई को एल्बोज़ और घुटनों के लगातार प्रहार से तबाह किया, हालांकि वो मानते हैं कि पहले निर्धारित किए गए प्रतिद्वंद्वी जोहान एस्टुपिनन के लिए तैयारी करने के बाद अपने गेम प्लान को बदलना आसान नहीं था।

फाइट के बाद उन्होंने onefc.com को बताया:

“हां, मेरे लिए समायोजन करना थोड़ा कठिन था क्योंकि, जैसा कि आप जानते हैं, फाइट के कुछ ही समय पहले मुझे नए प्रतिद्वंदी मिले थे। मैंने उनकी पिछली कुछ फाइट्स देखीं, और वो बहुत मजबूत फाइटर लग रहे थे।

“वो मजबूत थे और मुझे खुशी है कि मैं जीतने में सफल रहा।”

हालांकि सेक्सन को उनकी कभी पीछे न हटने वाली शैली के लिए “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” के रूप में जाना जाता है, लेकिन डेब्यू कर रहे बेनौई ने अपनी सहनशीलता का अच्छा परिचय दिया।

वास्तव में, अल्जीरियाई एथलीट को सेक्सन से बहुत सम्मान मिला, जिन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया लेकिन नॉकआउट हासिल करने में असमर्थ रहे।

थाई दिग्गज ने बेनौई के बारे में कहा:

“हां, (मैं प्रभावित हुआ)। मुझे लगता है कि वो मजबूत हैं, वो बहुत ताकतवर हैं, और उन पर मैंने कई बार प्रहार किए लेकिन वो फिर भी खड़े रहे। मुझे लगता है कि वो बहुत अच्छे फाइटर हैं और उनका दिल बहुत बड़ा है। मैं उनका सम्मान करता हूं।

“मैं आश्चर्यचकित था (कि वो जमीन पर नहीं गिरे)। वो एक अविश्वसनीय फाइटर हैं, उन्होंने घुटनों के वार सहे, लातें खाई, लेकिन वो फिर भी खड़े रहे।”

सेक्सन: ‘मैं अमेरिका में लड़ने जाना पसंद करूंगा’

ONE Fight Night 16 सेक्सन के लिए एक विशेष अवसर था।

2023 की शुरुआत से एशियाई प्राइमटाइम में ONE Friday Fights इवेंट सीरीज़ में 6-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड बनाने के बाद, उन्हें पहली बार यूएस प्राइमटाइम में अपने कौशल को दिखाने का मौका मिला।

इसके अलावा, चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने प्रोफेशनल करियर में 200वीं जीत दर्ज की, और वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में इस उपलब्धि को पाने से खुश हैं:

“मैं यहां ONE Championship में अपने करियर की 200वीं जीत हासिल करने में सक्षम होने पर बहुत खुश हूं। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ये मेरे करियर का सबसे अच्छा साल रहा है और मैं ONE Championship टीम और मेरी टीम दोनों को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

“मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है, और मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और आप लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ शो पेश करने का वादा करता हूं।” 

2023 के सबसे शानदार उभरते हुए स्टार्स में से एक के रूप में, सेक्सन ने अपने प्रतिष्ठित करियर में एक और जादुई अध्याय जोड़ते हुए बड़ी संख्या में नए प्रशंसक बनाए हैं।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” 34 साल की उम्र में पहले से कहीं बेहतर दिख रहे हैं, और अब तक अपने ONE Championship कार्यकाल के दौरान केवल थाईलैंड में मुकाबले करने के बाद वो अपनी शैली को नए स्थानों पर ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा: 

“मुझे अमेरिका या अन्य देशों में लड़ने जाना अच्छा लगेगा। वो मेरे सपनों में से एक होगा। लेकिन अगले प्रतिद्वंद्वी के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। ये ONE Championship निर्णय लेगी। मैं 140 पाउंड में किसी का भी सामना कर सकता हूं।

“मैं शॉन क्लेंसी के साथ रीमैच करना चाहूंगा, एक प्रतिद्वंद्वी जिसका मैंने ONE Friday Fights में सामना किया था। उन्हें एक एल्बो लगी और मुझे तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत मिली, लेकिन मुझे लगता है कि उनमें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त ऊर्जा थी। यदि संभव हुआ तो मैं उनसे दोबारा लड़ना चाहूंगा।” 

न्यूज़ में और

Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48