टियाल थैंग के खिलाफ सबमिशन हासिल कर पाकाटिव बोले – ‘ये बोनस जीवन बदलने वाला है’

Jeremy Pacatiw celebrates win against Tial Thang at ONE 164

फिलीपींस के मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरीना में शनिवार, 3 दिसंबर को जेरेमी पाकाटिव ने एक रोमांचक मुकाबले में दूसरे राउंड में ही जीत हासिल कर देशवासियों को खुशी से झूमने का मौका दिया था।

ONE 164: Pacio vs. Brooks के मेन कार्ड की बाउट में 26 साल के फिलीपीनो एथलीट ने अपने विरोधी टियाल थैंग को ट्रायंगल चोक सबमिशन में फंसाते हुए टैप करने के लिए मजबूर कर दिया था। इसके साथ ही वो फरवरी में #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर फै़ब्रिसियो एंड्राडे से हारने के बाद फिर से जीत की राह पर वापस लौट आए हैं।

इसके बावजूद शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स के लिए पहचानी जाने वाली Team Lakay के “द जगरनॉट” ने सबमिशन के जरिए अपने करियर की तीसरी जीत दर्ज की। इसका श्रेय वो बेहतर ट्रेनिंग के कमिटमेंट्स को देते हैं, जिसने उन्हें MMA के हर क्षेत्र में बेहतर बनाया है।

पाकाटिव ने कहाः

“एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में हमें कुछ पैंतरों में ही नहीं बल्कि हर चीज में प्रशिक्षित करने की जरूरत है। वैसे भी ये मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स है, जिसमें ढेर सारा अनुशासन शामिल होता है।

“जिम में सही तरीके और अच्छे एथलीट्स के साथ हम अपने पैंतरों को बेहतर बनाने की ट्रेनिंग लेते हैं। हम लगातार उसे करके उसमें महारथ हासिल करते हैं। यही हमारी जीत की कुंजी बनता है। यही वजह थी कि मैं सही तरीके से ट्रायंगल चोक लगाने में सक्षम रहा था।

“ये मेरे गेम प्लान का हिस्सा नहीं था। ये तो बस मौके के हिसाब से हो गया। मुझे ऐसा करने का अवसर दिखा और मैंने इसे कर दिखाया।”

पहले राउंड में दोनों एथलीट्स ने खड़े रहकर एक-दूसरे पर जोरदार हमले करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद “द जगरनॉट” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में ही अपने विरोधी को ढेर करते हुए ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटियोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल किया।

बागियो शहर के फाइटर मिले इस अतिरिक्त पुरस्कार से बेहद रोमांचित नजर आए। ये उनके कॉम्बैट स्पोर्ट्स के कई साल के करियर के एक बेहतरीन परिणाम के रूप में था।

पाकाटिव ने कहाः

“मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर हमारा जीवन बहुत कठिन होता है। ऐसे में इस तरह का बोनस मिलना एक जीवन बदलने वाला होता है।

“इस तरह का पुरस्कार पाकर धन्य हूं। मैं चाट्री सर का आभारी हूं क्योंकि हमने उन्हें शानदार प्रदर्शन करके दिखाया और उन्होंने हमें 50,000 यूएस डॉलर्स का बोनस दिया। अब अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं बचे हैं।”

पाकाटिव को भरोसा है कि Team Lakay के दिग्गज फिर वापसी करेंगे

जेरेमी पाकाटिव की जीत बहुत जरूरी थी क्योंकि Team Lakay के लिए इवेंट वाला वीकेंड अच्छा नहीं गुजरा था।

शनिवार को ONE 164 और ONE Fight Night 5 में मिलाकर कुल 7 मुकाबले Team Lakay के फाइटर्स के हुए, जिसमें “द जगरनॉट” और उभरते हुए अपराजित स्टार झानलो मार्क सांगियाओ ही अपनी जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।

उस दिन सबसे खास बात ये थी कि जोशुआ पैचीओ ने Team Lakay की अंतिम बेल्ट गंवा दी थी। जैरेड ब्रूक्स ने उनसे निर्णय के माध्यम से ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया था। यही नहीं, पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग और जेहे युस्ताकियो को भी हार का सामना करना पड़ा था।

फिर भी बागियो शहर के नई पीढ़ी के फाइटर्स पाकाटिव, सांगियाओ और स्टीफन लोमन को भरोसा है कि उनके साथी फाइटर्स आगे बढ़ेंगे। “द जगरनॉट” तो टीम के सीनियर फाइटर्स के खिताब वापस लाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहाः

“हमें बस उन्हें सांत्वना देने की जरूरत है। उन्होंने हमारी बहुत मदद की है। ना सिर्फ ट्रेनिंग के दौरान बल्कि हर वक्त उन्होंने हमें सही रास्ता दिखाया है। उन्होंने हमसे अपने अनुभव और स्किल्स साझा किए हैं और हमें अब भी इस बात का पूरा भरोसा है कि वो फिर से वापसी करेंगे क्योंकि उनका करियर यहीं खत्म नहीं होता है।

“हमें भरोसा है कि उनमें अब भी अपनी स्किल्स दिखाने का पूरा दमखम है। हमें पता है कि भगवान अपनी कृपा उन पर बरसाएंगे और वो फिर से अपना जलवा दिखाएंगे। हमें इसका पूरा यकीन है।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs