ONE 164 में अपना परफेक्ट रिकॉर्ड बढ़ाकर उत्साहित हैं झानलो सांगियाओ

Jhanlo Mark Sangiao Anacleto Lauron ONE 164 1920X1280 52 768x512

झानलो मार्क सांगियाओ ने ढेर सारी अपेक्षाओं के साथ ONE Championship में प्रवेश किया था और वो जीत के साथ इनको सही साबित करने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं।

Team Lakay के 20 साल के एथलीट इस जिम के संस्थापक और हेड कोच मार्क सांगियाओ के बेटे हैं। उन्होंने शनिवार, 3 दिसंबर को ONE 164: Pacio vs. Brooks में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एनाक्लेटो लॉरन को पराजित किया था।

फिलीपींस के मनीला के मॉल ऑफ एशिया एरिना में उन्होंने अपने हमवतन प्रतिद्वंदी को सबमिट करने में महज 1:48 मिनट का समय लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना MMA रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 5-0 से परफेक्ट कर लिया है।

इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए सांगियाओ ने कहाः

“मैं बहुत उत्साहित हूं। ये अहसास बिल्कुल अलग है। खासकर तब से, जब से मैंने फिलीपींस की जनता के सामने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुझे खुशी जाहिर करने के लिए सही शब्द नहीं मिल रहे। बता नहीं सकता हूं कि मैं कितना खुश हूं।”

पहले राउंड में सांगियाओ ने जिस तरह का जोरदार प्रदर्शन किया, उसने उन्हें ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिलवा दिया। यही नहीं, “द मशीन” को प्रोमोशन के मुखिया से ढेर सारी सराहना भी मिली।

इवेंट के बाद सिटयोटोंग ने कहा कि संगठन के अंदर सांगियाओ में वर्ल्ड चैंपियन बनने की पूरी क्षमता है। उनके इन शब्दों से उभरता हुआ सितारा बेहद प्रोत्साहित हुआ।

उन्होंने कहाः

“सच में मैं बहुत खुश हूं क्योंकि ONE के बॉस ने कहा है कि मैं जल्द ही वर्ल्ड चैंपियन बन सकता हूं और मैं इसका भविष्य हूं। उनके ये शब्द सच में मुझे रोमांचित करते हैं।

“मैं चाट्री सर की बातों से बहुत प्रेरित हूं कि उन्होंने मेरे लिए ऐसा कहा। मैं खुद को और आगे ले जाऊंगा और बेहतर बनने के लिए लगातार ट्रेनिंग करता रहूंगा।”

वर्ल्ड टाइटल जीत के पुराने दिनों की Team Lakay की वापसी का झानलो सांगियाओ को भरोसा

भले झानलो सांगियाओ ने ONE 164 में मनीला के लोगों को रोमांचित करने के लिए अद्भुत प्रदर्शन किया हो, लेकिन Team Lakay के उनके अन्य साथियों के लिए ये आसान नहीं था।

कार्ड में सांगियाओ और बेंटमवेट जेरेमी पाकाटिव ने जीत जरूर दर्ज की थी, लेकिन जोशुआ पैचीओ, जेहे युस्ताकियो, एडोनिस सेविलेनो और जेनेलिन ओलसिम के अलावा शनिवार सुबह ONE Fight Night 5 में एडुअर्ड फोलायंग को भी हार का मुंह देखना पड़ा था।

देखा जाए तो जैरेड ब्रूक्स से पैचीओ की ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल मैच में पराजय एक बड़ा झटका थी। दरअसल, ये Teak Lakay के हाथों से जाने वाली आखिरी बेल्ट थी, जो उनके 4 पूर्व चैंपियंस ने एक के बाद एक गंवा दी थी। हालांकि, “द मशीन” को लगता है कि उनका प्रसिद्ध ट्रेनिंग सेंटर भविष्य में और भी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कहाः

“दुर्भाग्य से केवल हम दोनों ही जीत दर्ज कर पाए हों, लेकिन इससे हमने बहुत कुछ सीखा भी है। हम हमेशा नहीं जीत सकते हैं, लेकिन हम इसे एक सबक के रूप में लेंगे। खुद में सुधार करने का प्रयास करेंगे और तब तक सुधार करते रहेंगे, जब तक हम फिर से टॉप पर नहीं पहुंच जाते हैं।

“मुझे पता है कि अब हमारे पास कोई बेल्ट नहीं है, लेकिन चीजें यहीं खत्म नहीं हो जाती हैं। हम यहां हैं और यहीं से आगे बढ़ रहे हैं। हम बेल्ट वापस लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

“Team Lakay के पास एक खास तरह का हथियार है, जो सिर्फ 4 ही नहीं बल्कि ढेर सारी बेल्ट ला सकता है।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs