ONE 167 में युवा सनसनी जोहान गज़ाली का सामना वियतनामी स्टार गुयेन ट्रान ड्युए नट से होगा

John Ghazali X Nguyen Tran Duy Nhat

मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली को ONE 167: Stamp vs. Zamboanga के बाउट कार्ड में जगह दी गई है।

8 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले इवेंट में उभरते हुए 17 वर्षीय स्टार का सामना वियतनामी फैन फेवरेट “नंबर 1” गुयेन ट्रान ड्युए नट से होगा।

पिछले साल ONE Championship की ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में डेब्यू के बाद से ही गज़ाली का शानदार प्रदर्शन रहा है।

Rentap Muaythai Gym के प्रतिनिधि ने लगातार चार जीत हासिल कर, जिसमें तीन नॉकआउट शामिल हैं, छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और फिर दिसंबर में हुए ONE Fight Night 17 में यूएस प्राइमटाइम डेब्यू किया।

“जोजो” ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और एडगर तबारेस को सिर्फ 36 सेकंड में ढेर कर दिया और अब वो 2024 में फ्लाइवेट डिविजन के नामी एथलीट्स को टक्कर देना चाहते हैं।

हालांकि, वो अभी मलेशिया में अपने पिता और अमेरिकी मां के साथ रह रहे हैं, लेकिन गज़ाली का थाईलैंड के राष्ट्रीय खेल से गहरा नाता रहा है। काफी लोग उन्हें अगला रोडटंग जित्मुआंगनोन कह रहे हैं, लेकिन युवा स्ट्राइकर अपनी खुद की अलग पहचान बनाना चाहते हैं।

हालांकि, ड्युए नट भी बहुत तगड़े प्रतिद्वंदी हैं। उन्होंने ONE Championship में आकर लगातार जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई थी।

पिछले साल दिसंबर में डेनिस पुरिच के हाथों मिली पहली प्रमोशनल हार के बाद वो वापसी कर रहे हैं और “नंबर 1” जीत की राह पर लौटना चाहते हैं।

35 वर्षीय स्टार के लिए गज़ाली के खिलाफ जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचा देगी।

इस अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले के अलावा थाईलैंड में होने वाले इवेंट के लिए हाल ही में दो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों की घोषणा की गई थी।

ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स अपनी बेल्ट को #2 रैंक की कंटेंडर डेनिस ज़ाम्बोआंगा और ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई अपने खिताब को खतरनाक चैलेंजर “स्मोकिन” जो नाटावट के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
(From left) Nong-O Hama, Rodtang Jitmuangnon, Shimon Yoshinari, and Asadula Imangazaliev will be part of the 2026 ONE Flyweight Muay Thai World Grand Prix.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.