अमेंडा आलेक्विन के साथ एक्शन से भरपूर सबमिशन ग्रैपलिंग मैच की उम्मीद कर रही हैं टैमी मुसुमेची

Bianca Basilio Tammi Musumeci ONE Fight Night 8 3

कई बार ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) वर्ल्ड चैंपियन रह चुकीं टैमी मुसुमेची एक ऐसी फाइटर का सामना करने को बेताब हैं, जो शुरू से लेकर अंत तक आक्रामक अंदाज में अटैक करने जाती हैं।

15 जुलाई को ONE Fight Night 12 के स्ट्रॉवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में 28 वर्षीय ब्लैक बेल्ट होल्डर का सामना अपनी दोस्त और पूर्व प्रतिद्वंदी अमेंडा आलेक्विन से होगा।

ये इवेंट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से यूएस प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और पहला मौका नहीं होगा जब ये दोनों टॉप ग्रैपलर्स आमने-सामने आ रही होंगी।

मुसुमेची ने अपने मैचों की तैयारियों के बारे में ONEFC.com से चर्चा करते हुए बताया:

“हमने लंबे समय तक एकसाथ ट्रेनिंग की है और अच्छे दोस्त भी हैं। मुझे वो पसंद हैं और वो एक अच्छी दोस्त हैं।”

https://www.instagram.com/p/CmC_xK_Dd81/

जब 2014 से लेकर 2016 तक मुसुमेची एक ब्लैक बेल्ट होल्डर होते हुए ग्लोबल BJJ प्रतियोगिताओं को डोमिनेट कर रही थीं, तब आलेक्विन ब्राउन बेल्ट होल्डर के रूप में अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित कर रही थीं। उस दौरान दोनों एथलीट्स ने कई बार एकसाथ ट्रेनिंग की थी।

उसके बाद दोनों अच्छी दोस्त बनी रही हैं और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा खुद को दुनिया की बेस्ट जिउ-जित्सु एथलीट्स के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने दोस्त रहते हुए साल 2021 में आपस में 2 मैच लड़े थे। हालांकि उन दोनों मुकाबलों में मुसुमेची ने जीत दर्ज की, लेकिन वो अपनी विरोधी की हार ना मानने की प्रतिबद्धता का सम्मान भी करती हैं।

मुसुमेची ने कहा:

“वो इस बार भी फ्रंट-फुट पर आएंगी क्योंकि वो ऐसे ही अटैक करती हैं। वो आगे आएंगी और केवल अटैक पर ध्यान देंगी। उनका गेम हमेशा से ऐसा ही रहा है और यही बात उन्हें एक खतरनाक फाइटर बनाती है। उनके मैच हमेशा मनोरंजक होते हैं इसलिए जीत या हार से फर्क नहीं पड़ता।”

https://www.instagram.com/p/CadGCLklGrW/

मुसुमेची को ये तथ्य पसंद है कि सबमिशन फिनिश पाने के लिए आलेक्विन रिस्क लेने और खुद को मुश्किल परिस्थिति में डालने के लिए भी तैयार रहती हैं।

अमेरिकी स्टार को भी इसी अंदाज में निडर होकर ग्रैपलिंग करने के लिए जाना जाता है। एक तरीके का गेम और प्रतिबद्धता के कारण उनके मैच दिलचस्प रहे हैं और इसी वजह से उनकी दोस्ती गहरी हो पाई है।

मुसुमेची ने कहा:

“हम इसी वजह से दोस्त बने हैं। हमारे अंदर अहंकार नहीं है। हम मस्ती करना पसंद करते हैं। मुझे लगता है कि हम इसी कारण दोस्त बने और एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं।”

https://www.instagram.com/p/ByOWjxmBbnz/?hl=en

मुसुमेची ने आलेक्विन के टेक्निकल गेम की तारीफ की

टैमी मुसुमेची केवल मनोरंजन का स्रोत और सबमिशन स्टाइल के लिए ही आलेक्विन का सम्मान नहीं करतीं।

आलेक्विन के साथ 2 सालों तक ट्रेनिंग करने और 2 बार उनके साथ फाइट करने के बाद मुसुमेची जान गई हैं कि उनकी विरोधी की टेक्निकल एबिलिटी शानदार है और उनकी शायद ही कोई कमजोरी हो।

उन्होंने कहा:

“उनका गेम बहुत टेक्निकल है और बहुत शानदार फाइटर हैं। उनका गार्ड अच्छा है और गार्ड को पास करने का तरीका भी जबरदस्त है। वो हर क्षेत्र में अच्छी हैं।”

https://www.instagram.com/p/CsWZtb4potA/?hl=en

वहीं 2021 में हुए मैचों ने मुसुमेची को इस तथ्य से अवगत कराया कि उनकी विरोधी के पास टेक्निकल गेम के अलावा भी कई शानदार स्किल्स हैं।

मुसुमेची अपनी स्किल्स के बारे में बताते हुए हमेशा विनम्र रहती हैं, लेकिन उन्होंने आलेक्विन के टैलेंट की भी तारीफ की है।

स्ट्रॉवेट स्टार ने कहा:

“मुझे याद है कि वो बहुत आक्रामक अटैक करती रही हैं और उनकी बॉडी में लचीलापन भी है। वो एक डिविजन ऊपर वाले एथलीट्स से फाइट किया करती थीं, लेकिन अब पतली हो गई हैं। मगर इसका मतलब ये नहीं कि उनकी ताकत में कोई कमी आई है। वो इस डिविजन में एक बहुत अच्छी फाइटर हैं।”

https://www.instagram.com/p/CmAPFZvDrcY/?hl=en

पिछले मैचों में मुसुमेची, आलेक्विन पर बैक कंट्रोल प्राप्त करने में सफल रही थीं। ये एक ऐसा अटैक है, जो उनके भाई और मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची भी लगाते हैं।

उन्होंने अपने करियर में बेरिमबोलो और क्रैब राइड जैसी बैक कंट्रोल प्राप्त करने वाली तकनीकों के दम पर 5 IBJJF वर्ल्ड टाइटल्स जीते और इतिहास की सबसे महान अमेरिकी BJJ फाइटर्स में से एक बनी हैं।

मुसुमेची ने अब भी एक ग्रैपलर के तौर पर खुद में सुधार करना जारी रखा है। उन्होंने लेग लॉक्स के अलावा गार्ड को पास करने के नए तरीके भी ढूंढ निकाले हैं।

इसलिए वो 15 जुलाई को होने वाली फाइट से कोई उम्मीद नहीं कर रहीं क्योंकि वो परिस्थिति के हिसाब से फाइट करने के लिए तैयार रहेंगी।

उन्होंने कहा:

“मैं 2021 तक बैक कंट्रोल पर काफी निर्भर करती थी। मैं अभी भी बैक को निशाना बनाती हूं, लेकिन अन्य स्किल्स का भी इस्तेमाल करती हूं। इसलिए मैंने अभी तक गेम प्लान के बारे में कुछ तय नहीं किया है।”

https://www.instagram.com/p/CR7Dsr5nCFS/?hl=en

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.