युवा सनसनी सुपरगर्ल ने एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को अपना लक्ष्य बनाया – ‘मुझे नहीं लगता उम्र मेरे लिए कोई दिक्कत पैदा करेगी’

Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 45

एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने बीते शनिवार, 5 अगस्त को हुए ONE Fight Night 13 में लारा “पिज़्ज़ा पावर” फर्नांडीज को हराकर जीत की लय वापस पाई थी।

उस 118-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में युवा स्टार के राइट हैंड और फेमस स्पीयर नी स्ट्राइक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और अंत में उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

स्ट्रॉवेट बाउट में पूर्व एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ विभाजित निर्णय से हार झेलने के बाद “सुपरगर्ल” को जीत की लय वापस प्राप्त करने की जरूरत थी।

उन्हें आखिरी समय पर प्रतिद्वंदी के नाम में बदलाव के कारण एटमवेट के बजाय कैचवेट बाउट का हिस्सा बनना पड़ा। Jaroonsak Muaythai टीम की प्रतिनिधि एक डिविजन नीचे आकर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने onefc.com से कहा:

“मैं इस फाइट के लिए उत्साहित थी क्योंकि मुझे जीत की बहुत जरूरत थी।

“मैं एक डिविजन नीचे जाकर फाइट करने का प्रयास कर रही हूं। मैं पिछले मैच में बेहतर तरीके से फाइट कर पाई।”

उनका ONE में रिकॉर्ड 3-1 का हो गया है और एकमात्र हार स्टैम्प के खिलाफ आई थी। “सुपरगर्ल” का मानना है कि वो ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड के खिलाफ चैंपियनशिप मैच पाने के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

19 वर्षीय थाई स्टार के सामने अभी लंबा करियर है। “सुपरगर्ल” खुद को इस काबिल मानती हैं कि वो डिविजन की टॉप फाइटर्स को चुनौती दे सकती हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में उम्र मेरे लिए कोई दिक्कत करेगी। मुझे अपनी तकनीक, पावर और प्रदर्शन पर भरोसा है।

“मुझे सपोर्ट करते हुए मेरी फाइट्स को देखते रहिए। मैं सबको अपनी नी स्ट्राइक्स और अन्य तकनीकों से प्रभावित करूंगी।”

स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ रीमैच में सुपरगर्ल की कोई दिलचस्पी नहीं

ONE Fight Night 13 में जीत के बाद एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक ने अपने लिए कोई विशेष प्लान नहीं बनाया है, लेकिन वो एक हाई-प्रोफाइल मैच से फिलहाल बचना चाहेंगी।

फैंस स्टैम्प vs जारूनसाक की पहली भिड़ंत को देखने के बाद उनके रीमैच की मांग करते रहे हैं, लेकिन युवा स्टार इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती।

दोनों थाई एथलीट्स उस मैच के बाद ज्यादा अच्छी दोस्त बन गई हैं इसलिए “सुपरगर्ल” अपनी मेहनत किसी दूसरे क्षेत्र में लगाना चाहती हैं:

“मैं दोबारा स्टैम्प का सामना नहीं करना चाहती क्योंकि मैं उनका सम्मान करती हूं।”

एक ऐसा मैच है जिसे 19 वर्षीय स्टार जरूर देखना चाहेंगी क्योंकि उसमें उनकी बड़ी बहन, 24 वर्षीय नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक फाइट कर रही होंगी।

30 सितंबर को नट का सामना स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग बाउट में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जिओंग जिंग नान से होगा, जिसमें वो 4-औंस के ग्लव्स पहन कर फाइट करेंगी। “सुपरगर्ल” जानती हैं कि जिओंग के पंचों में गज़ब की ताकत है, लेकिन उन्हें अपनी बड़ी बहन की काबिलियत पर भी भरोसा है।

उन्होंने कहा:

“मेरी नजर में जिओंग जिंग नान बहुत अच्छी बॉक्सर हैं, लेकिन मैं अपनी बहन की जीत की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि मुझे उनपर भरोसा है।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)