ONE Fight Night 34 में सुपरगर्ल वापसी कर मॉय थाई मैच में टियोडोरा किरिलोवा का सामना करेंगी

Supergirl Ekaterina Vandaryeva HEAVYHITTERS 1920X1280 3.jpg 768x511

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 34: Eersel vs. Jarvis के लिए एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक और टियोडोरा किरिलोवा के बीच की धमाकेदार एटमवेट मॉय थाई फाइट की घोषणा की गई है।

ये बाउट शनिवार, 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी और इसके शुरुआत से लेकर अंत तक यादगार रहने की पूरी उम्मीद है।

अपने पिछले मैच में असफलता हासिल करने वाली दोनों स्टार्स इस मैच में जीत से कम के लिए नहीं उतरेंगी।

21 साल की छोटी उम्र में ढेर सारा अनुभव हासिल कर चुकी “सुपरगर्ल” को थाईलैंड की सबसे तेजी से उभरती हुई प्रतिभाशाली स्टार्स में से एक माना जाता है। वो बहुत लंबे समय से ट्रेनिंग कर रही हैं और उन्हें उच्च स्तर पर मुकाबला करने का अच्छा-खासा अनुभव है।

Jaroonsak टीम की प्रतिनिधि ने अपनी घातक नी स्ट्राइक्स और लंबी रेंज के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए ONE में लगातार दो जीत के साथ शानदार शुरुआत की। उसके बाद उन्हें 2023 में तीन खेलों की सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों करीबी अंतर से विभाजित निर्णय के दम पर किकबॉक्सिंग मैच गंवाना पड़ा।

फिर उन्होंने लारा फर्नांडीज़ के खिलाफ जीत के साथ वापसी की, लेकिन अपने आखिरी मैच में वो क्रिस्टीना मोरालेस के हाथों पहले राउंड में नॉकआउट से हार गईं।

तब से “सुपरगर्ल” ने मुकाबला नहीं किया है और वो लगातार ट्रेनिंग कर अपनी स्किल्स को धार दे रही थीं ताकि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जोरदार वापसी की जा सके।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़ी होंगी 34 वर्षीय किरिलोवा, जिन्हें मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में अच्छा-खासा अनुभव है। वो ONE में बेदाग रिकॉर्ड के साथ उतरीं थी।

लेकिन ONE Fight Night 20 में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्हें इसराइली सनसनी शिर कोहेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

अब अपने करियर की पहली हार को पीछे छोड़े किरिलोवा ONE Fight Night 34 में जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी। उनकी शानदार स्ट्राइकिंग की वजह से फैंस को एक शानदार मैच की उम्मीद रखनी चाहिए।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.