जॉन लिनेकर ने ONE Fight Night 13 में नॉकआउट फिनिश के बाद फैब्रिसियो एंड्राडे से ट्रायलॉजी फाइट की उम्मीद जताई

John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 93

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने बीते शनिवार, 5 अगस्त को ONE Fight Night 13 में नॉकआउट स्कोर करते हुए जीत की लय वापस पाई है।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन और मौजूदा #1 रैंक के कंटेंडर ने 151-पाउंड कैचवेट मुकाबले में किम जे वूंग को समय समाप्त होने से कुछ ही सेकंड पहले नॉकआउट किया था।

उस मैच को याद करते हुए लिनेकर ने माना कि दक्षिण कोरियाई एथलीट की रणनीति ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी की थीं।

मगर “द फाइटिंग गॉड” द्वारा ग्रैपलिंग करने के फैसले से चौंकने के बावजूद ब्राजीलियाई एथलीट ने फ्रंट-फुट पर रहकर स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं और सही समय पर फिनिशिंग अटैक किया।

मैच के बाद “हैंड्स ऑफ स्टोन” ने कहा:

“मैं अपनी जीत से संतुष्ट हूं और बहुत खुश भी हूं।

“मैंने उनकी ओर से रेसलिंग की उम्मीद नहीं की थी इसलिए उन्होंने मुझे चौंका दिया था। उन्होंने मुझे टेकडाउन कर हैरान किया, लेकिन मेरे पास भी बहुत अच्छे जिउ-जित्सु ट्रेनर हैं। मैंने ग्राउंड गेम को सर्वाइव किया और आगे चलकर बढ़त हासिल की।”

किसी 15 मिनट के मैच में आखिरी क्षणों में स्टॉपेज बहुत कम ही देखा जाता है, लेकिन लिनेकर कभी नहीं चाहते कि उनके मैच का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आए।

उन्होंने तीसरे राउंड में 4 मिनट 56 सेकंड के समय पर आई जीत को याद करते हुए बताया कि वो अंत तक मैच को फिनिश करने के मौके तलाशते रहते हैं।

लिनेकर ने कहा:

“मैंने अंतिम पल तक उन्हें फिनिश करने की कोशिश की। मेरे कोच ने मुझसे लगातार अटैक करने के लिए कहा था। मैं हमेशा नॉकआउट फिनिश तलाशता रहता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे किसी मुकाबले का परिणाम जज सुनाएं।

“मैं नहीं जानता था कि राउंड को समाप्त होने में केवल 4 सेकंड बाकी थे, लेकिन मेरे कॉर्नर से आवाज आ रही थी कि, ‘खुद पर भरोसा रखो।’ तभी नॉकआउट फिनिश आया।”

लिनेकर के अनुसार एंड्राडे के खिलाफ संभावित ट्रायलॉजी बाउट में उनकी रणनीति अलग होगी

ONE में लिनेकर ने 4-0 का रिकॉर्ड कायम करते हुए बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीता था, लेकिन वो कुछ समय बाद ही हमवतन एथलीट फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ हाए गए थे।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” से टाइटल तब ले लिया गया था, जब वो अक्टूबर में फाइट के लिए अपने वजन को संतुलित नहीं रख पाए थे। उस मैच को मैच नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया, लेकिन “वंडर बॉय” ने रीमैच में उन्हें फिनिश करते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

अब जीत की लय वापस पाने के बाद लिनेकर के दिमाग में केवल एंड्राडे से बदले की भावना उबाल मार रही है:

“मैं यहां चैंपियन बनने आया हूं। मैं वो हासिल करके रहूंगा जो मेरा है। इसलिए मैं अगले मैच में फैब्रिसियो एंड्राडे से भिड़ना चाहता हूं।

“मेरा अगर उनसे दोबारा मैच हुआ तो मैं उन्हें अपनी काबिलियत से अच्छी तरह अवगत कराने वाला हूं।”

वो अभी तक मलेशिया और थाईलैंड में भिड़ चुके हैं, जहां पहुंचने के लिए लिनेकर को आधी दुनिया का सफर तय करना होता है, लेकिन वो भी अब एंड्राडे की तरह थाईलैंड में ट्रेनिंग करने वाले हैं।

लिनेकर का मानना है कि यहां आकर फाइट कैम्प का हिस्सा बनना उन्हें “वंडर बॉय” के खिलाफ तीसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा:

“मैं एशिया आकर ट्रेनिंग करने वाला हूं, जिससे हमारी तैयारी में कोई फर्क ना हो। मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। ब्राजील से यहां पहुंचने में काफी समय लगता है और उसके बाद होमटाउन फाइटर्स से फाइट करना मुश्किल होता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.