टकेरु और डेनिस पुरिच ने ONE 173 में होने वाले किकबॉक्सिंग मुकाबले के धमाकेदार रहने की बात कही

Takeru Segawa Vs. Denis Puric ONE 173 scaled

जापानी मेगास्टार टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा और बोस्नियाई-कनाडाई पावरहाउस डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच ONE 173: Superbon vs. Noiri में फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अपनी घातक स्ट्राइकिंग और तकनीकी महारत के लिए मशहूर टकेरु और पुरिच दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में फाइट के लिए 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना में उतरेंगे।

आइए जानते हैं कि इस फाइट से पहले दोनों ने क्या-क्या बातें कहीं।

अपने महान करियर के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे टकेरु

टकेरु ने कई डिविजन के K-1 चैंपियन के रूप में ONE Championship में कदम रखा और साबित करना चाहते थे कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स का सामना करने का दम रखते हैं।

उसके बाद से उनका सामना दो पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 और रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से हुआ, लेकिन जापानी स्ट्राइकर को हार मिली।

अब उस हार से सीखते हुए टकेरु अपने महान करियर को आगे बढ़ाते हुए “द आयरन मैन” के खिलाफ दूसरा मैच हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“डेनिस पुरिच एक शानदार फाइटर हैं, जिन्हें शॉट्स लगाना पसंद है और मैं मानता हूं कि ये एक लाजवाब फाइट होगी।

“मेरे लिए ये फाइट दोबारा रोडटंग का सामना करने का मौका है। पुरिच ने पहले रोडटंग का सामना किया है और उन्हें निर्णय तक लेकर गए थे। अगर मैं उन्हें नॉकआउट कर पाया तो रीमैच को लेकर अच्छा संदेश जाएगा। इस वजह से मैं इस फाइट को किसी भी हाल में हार नहीं सकता।”

टकेरु की गिनती अभी से दुनिया के महानतम स्ट्राइकर्स में होती है, लेकिन जापानी दिग्गज का मानना है कि बिना ONE गोल्ड हासिल किए कहानी पूरी नहीं हो सकती।

पिछले साल उन्होंने ONE Friday Fights 81 में बर्मीज़ सनसनी थांट ज़िन को नॉकडाउन से पिछड़ने के बाद हराते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।

जापानी मेगास्टार ने बताया:

“ये मेरे करियर के लिए बहुत ही अहम फाइट है और ये मेरे करियर के आखिरी अध्याय की तरफ अहम कदम हो सकता है – मेरा रोडटंग के साथ रीमैच। उम्मीद करता हूं कि सब मुझे एरीना में देखने आएंगे और सपोर्ट करेंगे।”

छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं पुरिच

डेनिस पुरिच के लिए टोक्यो में खतरा भी है और करियर बदलने वाला मौका भी।

“द बोस्नियन मेनेस” ने अपनी पहचान लगातार दबाव बनाने वाले फाइटर के रूप में बनाई है। रोडटंग और जैकब स्मिथ के साथ उनकी फाइट्स ने उन्हें फैंस के चहेते स्टार्स में शामिल किया है।

अब जापान, मॉडर्न किकबॉक्सिंग का जन्मस्थान, में फाइट उनकी लिए बहुत खास है। वो अपना सपना पूरा करने के लिए तैयार हैं और 40 वर्ष की आयु में भी छाप छोड़ना चाहते हैं।

अनुभवी दिग्गज ने कहा:

“ये मेरे लिए सम्मान की बात है। जापान ढेर सारे किकबॉक्सिंग लैजेंड्स का गढ़ है तो यहां फाइट करना स्पेशल है। मैंने यहां के इतिहास का हमेशा सम्मान किया है और ये मेरे नाम से जुड़ जाएगा।

“टकेरु खेल के सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं, वो तेज, विस्फोटक और खतरनाक हैं। जो उन्होंने हासिल किया है, मैं उसका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं यहां खुद को टेस्ट करना और अपना स्टाइल दिखाने आ रहा हूं।”

ये रवैया एक्शन की गारंटी देता है।

पुरिच ऐसे ही माहौल में निखरकर सामने आते हैं और अपने लगातार आगे बढ़ने वाले स्टाइल के दम पर ही उन्हें ढेर सारे विरोधियों को चित किया है।

पुरिच को लगता है कि खेल के सबसे बड़े नामों में से एक खिलाफ शानदार प्रदर्शन से उनकी सालों के त्याग का फल मिलेगा और वो सर्वश्रेष्ठ में शामिल होंगे।

बोस्नियाई-कनाडाई दिग्गज ने कहा:

“मैं एक युद्ध की कामना कर रहा हूं। मैं यहां सुरक्षित खेल दिखाने नहीं आ रहा हूं और मैं जानता हूं कि टकेरु भी ऐसा नहीं करेंगे। फैंस को शुरु से अंत तक शानदार फाइट मिलेगी।

“ये मेरे लिए सब कुछ है। ये सबसे बड़े स्टेज, सबसे बड़े नामों में से एक और किकबॉक्सिंग के घर पर खुद को साबित करने का मौका है। मैं इसी वजह से फाइट करता हूं।”

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)