ONE Friday Fights 81 की मॉय थाई फाइट में भिड़ेंगे सुपरबोन और जो नाटावट

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 4

सुपरबोन 27 सितंबर को होने वाले ONE Friday Fights 81 के एक मॉय थाई मुकाबले में फाइट करते हुए नजर आएंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट में थाई सुपरस्टार का सामना तीन राउंड के फेदरवेट मैच में “स्मोकिन” जो नाटावट से होगा।

मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन डिविजन के टॉप कंटेंडर्स की फाइट के लिए “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में वापसी कर रहे हैं।

एक रैंक के कंटेंडर पिछले साल दिसंबर में ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ बहुमत निर्णय से हारे थे और सुपरबोन मॉय थाई में जीत हासिल कर दोबारा वर्ल्ड टाइटल मैच पाना चाहेंगे।

33 वर्षीय स्ट्राइकर अपने पिछले दो किकबॉक्सिंग मैचों में बहुत शानदार नजर आए हैं। उन्होंने ONE Fight Night 11 में टायफुन ओज़्कान को नॉकआउट किया और फिर ONE Friday Fights 58 में अंतरिम वर्ल्ड टाइटल के लिए मरात ग्रिगोरियन को मात दी।

हालांकि, उन्हें तवनचाई के खिलाफ चैंपियनशिप रीमैच हासिल करने के लिए हर हाल में नाटावट पर जीत हासिल करनी ही होगी।

“स्मोकिन” जो की बात करें तो उन्होंने ONE में टॉप स्टार्स का सामना किया है। ऐसे में अमेरिका में रहने वाले थाई स्टार के रिकॉर्ड में कुछ हार शामिल हैं।

अपने पिछले तीन मैचों में उन्हें दो बार तवनचाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और फिर ल्यूक लेसेई के विरुद्ध दिसंबर में जीत हासिल की थी।

35 वर्षीय स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में तवनचाई को सबसे कड़ी टक्कर दी थी, जिसके चलते उन्हें 9 नवंबर को होने वाले ONE 169: Atlanta में फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रीमैच मिला है।

इससे पहले कि नाटावट बेल्ट के लिए एक बार फिर चुनौती दें, उन्हें सुपरबोन के खिलाफ तीन राउंड के मुकाबले में जीत हासिल कर अपने आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करनी होगी।

सुपरबोन इतिहास के सबसे महान स्ट्राइकर्स में से एक हैं और वो अपनी विरासत में दो खेलों की बेल्ट जोड़ना चाहते हैं।

दोनों ही स्ट्राइकर्स लुम्पिनी स्टेडियम से जीतकर निकलना चाहते हैं। ऐसे में फैंस को 27 सितंबर को एक यादगार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25