अपने अप्रत्याशित प्रतिद्वंदी पोंगसिरी के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं सोरग्रॉ

Sorgraw YK4_8710 768x511

सोरग्रॉ पेटयिंडी एकेडमी ट्रेनिंग कैंप में लौटकर काफी खुश हैं। इससे भी ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की है कि वो अगले शुक्रवार, 14 अगस्त को मुकाबला करेंगे।

27 वर्षीय थाई स्टार का सामना चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम से थाईलैंड के बैंकॉक में हो रहे ONE: NO SURRENDER II में होगा। इस मैच का विजेता फेदरवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो सकता है।

Muay Thai fighter Sorgraw Petchyindee Academy trains his kicks

जब COVID-19 की वजह से थाईलैंड की सरकार ने प्रतिबंध लगाए तो सोरग्रॉ अपने गृहनगर बुरीराम वापस लौट गए थे और उन्होंने वो समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ बिताया।

जब Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को ग्लोबल स्टेज पर दोबारा मुकाबला करने का मौका मिला तो वो खुशी से झूम उठे और बैंकॉक की Petchyindee Academy में जाकर तैयारियों में जुट गए।

27 वर्षीय एथलीट ने कहा, “COVID-19 महामारी की वजह से इतने लंबे ब्रेक पर जाने के बाद वापस आकर बहुत खुशी हुई। मैं अपने घर से आकर कैंप में ट्रेनिंग करने जुट गया।”



भले ही अभी इन दोनों एथलीट्स का सामना होना बाकी है लेकिन सोरग्रॉ अपने प्रतिद्वंदी को बैंकॉक स्टेडियम सर्किट में बहुत मौकों पर मैचों में हिस्सा लेते हुए देख चुके हैं।

सोरग्रॉ ने हंसते हुए बताया, “मेरा कभी उनसे मुकाबला नहीं हुआ लेकिन मैंने उन्हें ढेरों बार फाइट करते हुए देखा है। वो बड़ी ही ढीठ फाइटर हैं।”

“वो लगातार आगे बढ़ते रहते हैं। वो अपने प्रतिद्वदियों को कड़ी टक्कर देने के लिए उकसाते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं।”

अपने विरोधी की अनिश्चितता सोरग्रॉ के लिए एक बड़ा चैलेंज साबित हो सकती है। कई सारे एथलीट्स मूवमेंट से अपने अगले मूव का खुलासा कर बैठते हैं लेकिन पोंगसिरी ऐसा कतई नहीं होने देते, यही बात उन्हें सबसे खतरनाक बनाती है।

बुरीराम निवासी एथलीट ने कहा, “वो पता लगने नहीं देते कि आगे कौन सा मूव यूज़ करने वाले हैं। कभी-कभी उनके गेम प्लान को पढ़ पाना मुश्किल हो जाता है।”

हालांकि, Petchyindee Academy के प्रतिनिधि इस चुनौती को पार पाने के लिए तैयार हैं।

वो धैर्य रखते हुए सही मौकों की तलाश में होंगे। उसके बाद वो अपनी सबसे अच्छी स्ट्राइक्स का इस्तेमाल करेंगे, जिसमें बॉक्सिंग और राउंडहाउस किक्स शामिल हैं। इन्हीं हथियारों ने उन्हें सैमी सना और जॉर्ज मान के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की है।

सोरग्रॉ ने इस बारे में कहा, “मुझे इंतजार करना होगा और सही मौके मिलने पर एल्बो, नीज़, लेफ्ट किक जैसे अपने सबसे तगड़े हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। अपनी फेकिंग तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए मुझे उन्हें असमंजस में डालना होगा।”

Muay Thai fighter Sorgraw Petchyindee Academy with the victory

एक चीज जो सोरग्रॉ के पक्ष में जा सकती है, वो उनकी लंबाई है।

वो अपने प्रतिद्वंदी से 11 सेंटीमीटर बड़े हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी टीम के साथी पेटमोराकोट को अपनी लंबाई का अच्छा इस्तेमाल करते हुए देखा, जब पेटमोराकोट ने पोंगसिरी को सर्वसम्मत निर्णय के जरिए हराकर पहला ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

इसके बावजूद बुरीराम निवासी अति-आत्मविश्वासी होने की गलती नहीं करेंगे। ONE: NO SURRENDER II में जीत हासिल करने के लिए उन्हें इंतजार करना होगा और सही मौकों पर अपने सबसे अच्छे हथियारों को काम में लाना होगा।

पोंगसिरी के बारे में सोरग्रॉ ने कहा, “मैं उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकता। वो भले ही मुझसे थोड़े छोटे हैं लेकिन उनके पास ताकत है। मैं अपने हिसाब से गेम को कंट्रोल करने की कोशिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: सोरग्रॉ के खिलाफ होने वाली बाउट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं पोंगसिरी

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.