स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ अलीस एंडरसन की जीत की उम्मीद कर रहे हैं एड्रियानो मोरेस – ‘वो एक बेहतरीन फाइटर हैं’

Adriano Moraes Yuya Wakamatsu ONE X 1920X1280 39 768x512

एड्रियानो मोरेस इस समय ONE Fight Night 10 में डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इसके अलावा वो ये भी देखना चाहते हैं कि उनके ट्रेनिंग पार्टनर्स इस इवेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

शनिवार, 6 मई को ब्राजीलियाई एथलीट मेन इवेंट में जॉनसन को चुनौती देंगे, लेकिन अमेरिका में ONE के डेब्यू इवेंट के कार्ड में इसके अलावा भी कई धमाकेदार मैच शामिल हैं। दो अन्य वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और अलग-अलग मार्शल आर्ट्स से आने वाले एथलीट्स भी शो को मनोरंजक बना रहे होंगे।

इस बीच American Top team में मोरेस के पार्टनर्स अलीस एंडरसन और टाय रुओटोलो भी इवेंट का हिस्सा होंगे।

एंडरसन का सामना एटमवेट MMA बाउट में 3-स्पोर्ट सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा। मोरेस मानते हैं कि एंडरसन ने अपने MMA गेम में बहुत सुधार किया है।

“मिकीन्यो” ने कहा:

“वो एक बेहतरीन फाइटर हैं। उनका जिउ-जित्सु गेम अच्छा है और स्ट्राइकिंग में भी सुधार कर अपने गेम को बेहतर बना रही हैं। मैं उन्हें एक बेहतर एथलीट बनते देख खुश हूं।

“हमने एक साथ ग्रैपलिंग और स्ट्राइकिंग की ट्रेनिंग की है और उनका गेम बहुत बेहतर हुआ है। उनकी रेसलिंग में भी सुधार हुआ है। उन्हें स्ट्राइकिंग करने में दिक्कत नहीं है और उनका जिउ-जित्सु गेम जबरदस्त है।”

स्टैम्प को हराकर एंडरसन वर्ल्ड चैंपियनशिप की कंटेंडरशिप में शामिल एथलीट्स के लिए बड़ा खतरा बन जाएंगी।

2021 ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन और #1 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर स्टैम्प के खिलाफ मैच मिलना एंडरसन के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

वहीं मोरेस मानते हैं कि “लिल सैवेज” अपने ग्राउंड गेम के दम पर जीत दर्ज करते हुए टॉप कंटेंडर्स में जगह बना सकती हैं।

उन्होंने एंडरसन के लिए कहा:

“वो इस फाइट के जरिए अपने बेहतर होते गेम से सबको प्रभावित कर पाएंगी और साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में भी शामिल हो जाएंगी।

“उन्हें अपने रेसलिंग और जिउ-जित्सु गेम में तालमेल बिठाना होगा। इससे वो स्टैम्प की स्ट्राइकिंग के प्रभाव को कम कर पाएंगी, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वो ऐसा करते हुए अपने गेम पर अमल कर पाएंगी।

“मैं मानता हूं कि वो स्टैम्प को सबमिशन से हरा सकती हैं या वो टॉप पर होंगी तो दमदार ग्राउंड स्ट्राइक्स लगा सकती हैं।”

मोरेस ने रीनियर डी रिडर के खिलाफ टाय रुओटोलो की जीत की उम्मीद जताई

6 मई को डिमिट्रियस जॉनसन के साथ वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी मैच से पहले एड्रियानो मोरेस अपने टीम मेंबर टाय रुओटोलो की रीनियर डी रिडर के साथ सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर-फाइट पर भी नजर बनाए रखेंगे।

20 वर्षीय रुओटोलो एक वर्ल्ड-क्लास BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर एथलीट हैं, जिन्होंने इस खेल में धमाल मचाया हुआ है। अमेरिकी एथलीट को इन्हीं स्किल्स की डी रिडर के खिलाफ मैच में जरूरत पड़ने वाली है, जिनसे वो 2-डिविजन ऊपर आकर भिड़ने वाले हैं।

हालांकि डी रिडर भी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं, लेकिन मोरेस मानते हैं कि उनके युवा पार्टनर इस चुनौती के लिए तैयार रहेंगे। मोरेस के अनुसार, रुओटोलो का ग्रैपलिंग पर फुल-टाइम फोकस और डी रिडर का एक MMA एथलीट होना इस मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगा।

उन्होंने बताया:

“मैं जब पिछले साल कैलिफोर्निया में था, तब मुझे टाय रुओटोलो के साथ ट्रेनिंग करने का सम्मान मिला। वो जबरदस्त फाइटर हैं और उनका अगला मैच भी यादगार रहेगा।

“चूंकि टाय पूर्ण रूप से एक ग्रैपलर हैं इसलिए उनका जिउ-जित्सु गेम अधिक प्रभावशाली होगा। मैं उनकी जीत की उम्मीद कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.