3 कारण क्यों ONE Fight Night 10 में रीनियर डी रिडर को पराजित कर सकते हैं टाय रुओटोलो

Tye Ruotolo Marat Gafurov ONE on Prime Video 5 1920X1280 13

पिछले साल दिसंबर में ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु सनसनी टाय रुओटोलो ने ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर के साथ सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट की इच्छा ज़ाहिर की थी, जो अब ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में पूरी होने जा रही है।

6 मई को अमेरिकी धरती पर ONE के ऐतिहासिक डेब्यू इवेंट के लिए निर्धारित की गई इस बहुप्रतीक्षित बाउट में टाय रुओटोलो की क्षमता का आंकलन हो जाएगा, जब उनका सामना अपने से बड़े और मजबूत प्रतिद्वंदी से होगा।

20 साल के लाइटवेट फाइटर जब कोलोराडो के 1stBank सेंटर के सर्कल में प्रवेश करेंगे तो वो 2 वेट क्लास ऊपर जाएंगे और “द डच नाइट” की खुद से 6 इंच ज्यादा लंबाई को पीछे छोड़ते हुए उनका डटकर सामना करेंगे।

ऐसे में कई फैंस रुओटोलो को वर्तमान मिडलवेट MMA किंग को हराने के लिए चुन रहे हैं, जो एक पूर्व लाइट हेवीवेट टाइटल होल्डर भी रह चुके हैं। तो आइए टाय की उन 3 खासियतों पर नज़र डालते हैं, जिससे डी रिडर को पराजित कर सकते हैं।

#1 बड़े प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अनुभव

जब अपने से बड़े प्रतिद्वंदियों से मुकाबला करने की बात आती है तो कैलिफोर्निया के एथलीट निश्चित रूप से बराबरी से आगे बढ़ने पर विश्वास रखते हैं।

पिछले साल सितंबर में प्रतिष्ठित ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में रुओटोलो की निडरता और आक्रामकता जगजाहिर हो गई थी क्योंकि उन्होंने ओपनवेट डिविजन में तीसरा स्थान हासिल किया था।

विशेष तौर पर, उन्होंने कई बार के हेवीवेट BJJ वर्ल्ड चैंपियन फिलिपे पेन्या को पराजित किया और ये साबित कर दिया कि उनके पास दुनिया के टॉप फाइटर्स में से एक को हराने के लिए असाधारण स्किल्स और क्षमता हैं, जो कि उनसे वजन में 40 पाउंड तक ज्यादा थे।

#2 हमेशा प्रतिद्वंदी को फिनिश करने के लिए आगे बढ़ते हैं

अपने जुड़वा भाई ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो की तरह ही टाय भी अपनी ग्रैपलिंग को लेकर अति-आक्रामक और सबमिशन तलाशने वाले नज़रिए के लिए पहचाने जाते हैं।

सर्कल के अंदर हुए उनके पहले 2 मैचों में फैंस ने ये देख लिया है।

पिछले साल मई में हुए ONE 157 में रुओटोलो ने लंबे समय तक BJJ सुपरस्टार रहे गैरी टोनन को अपना पसंदीदा डार्स चोक लगाकर जल्दी से सबमिट कर दिया था। इसके अलावा, दिसंबर में ONE Fight Night 5 में पूर्व फेदरवेट MMA किंग मरात “कोबरा” गफूरोव को एक शानदार आर्मबार के जरिए टैप आउट करने के लिए मजबूर कर दिया था।

हमेशा सबमिशन की तलाश करने वाले अमेरिकी फाइटर का इस ओर झुकाव डी रिडर जैसे बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ भी बेहतर ढंग से काम आ सकता है। छोटे प्रतिद्वंदी के रूप में वो एक सेकंड भी बैकफुट पर मुकाबला करने का जोखिम नहीं उठा सकते। डच एथलीट को शुरुआती बैल बजने के साथ ही रक्षात्मक रुख अपनाने के लिए मजबूर करने को वो पूरी तरह से तैयार हैं।

#3 उनकी रफ्तार

उच्च स्तर की तकनीकी स्किल्स के साथ रुओटोलो के पास कभी ना खत्म होने वाला जोश भी है। उनकी यही खासियत लंबे-चौड़े शरीर वाले डी रिडर के खिलाफ काम आ सकती है।

यहां तक कि अगर वो खुद को नीचे वाली पोजिशन में पाते हैं तो ऐसे में भी Atos टीम के प्रतिनिधि हारने या थकने जैसा कोई भी लक्षण दिखाने की फिराक में नहीं होंगे।

साफ शब्दों में कहा जाए तो रुओटोलो ने दुनिया के सबसे तेज गति वाले और मनोरंजक ग्रैपलर्स में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

जैसे-जैसे मैच बढ़ेगा, उनकी आक्रामकता भी बढ़ती जाएगी। वो बस फायदा उठाने की फिराक में रहेंगे और उम्मीद है कि “द डच नाइट” के एक बार थक जाने के बाद वो इस गलती का फायदा उठाने में देर नहीं लगाएंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)