रुओटोलो ब्रदर्स ने दिग्गज गैरी टोनन और शिन्या एओकी के खिलाफ जीत की योजना बनाई

The Ruotolo Brothers

टाय रुओटोलो और केड रुओटोलो मौजूदा समय में दुनिया के सबसे सनसनीखेज BJJ टैलेंट हैं और 20 मई को ये जुड़वा भाई अपनी गजब की ताकत का प्रदर्शन सर्कल में करेंगे।

सिंगापुर में उस शाम को ये युवा सितारे अमेरिकी सुपरस्टार गैरी टोनन और जापानी दिग्गज शिन्या एओकी जैसे बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ अपना ONE डेब्यू करेंगे।

ये दोनों सबमिशन मुकाबले बेहतरीन बाउट्स से भरे मेन कार्ड में होंगे। ऐसे में रुओटोलो भाई दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपना शानदार प्रदर्शन करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

गैरी टोनन को ‘तोड़ने’ की योजना बना रहे हैं टाय रुओटोलो

टाय रुओटोलो का मुकाबला ग्रैपलिंग के दिग्गज से MMA के उभरते हुए सितारे बने गैरी टोनन से होने जा रहा है, जिन्होंने ग्रैपलिंग की दुनिया पर अपना प्रभाव जमाया है। ऐसे में दोनों ही एथलीट अपने गजब के एक्शन और तेज-तर्रार सबमिशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

19 साल की उम्र में डेब्यू कर रहे एथलीट हाल ही के कुछ सालों में टोनन की टीम के कई साथियों से मुकाबला कर चुके हैं और ऐसे में वो उस एथलीट के साथ मुकाबला करना चाहते हैं, जिन्होंने हाल ही में ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती प्रस्तुत की है।

रुओटोलो ने कहा:

“गैरी काफी मजाकिया इंसान हैं और उनके प्रति मुझमें किसी तरह की गलत भावना नहीं है। करीब एक साल पहले उनकी टीम के एक साथी निकी रायन के खिलाफ मुकाबला करने के बाद मैंने उन्हें भी चुनौती दी थी। उसके बाद उन्होंने MMA फाइट्स शुरू कर दीं तो कुछ साल के बाद अब अंतत: हमारा सामना होने जा रहा है। उनको ऐसा किए हुए कुछ साल हो चुके हैं तो इसके लिए मैं काफी उत्साहित हूं।

“उनके पास बहुत रोमांचित करने वाला स्टाइल है और वो हमेशा सबमिशन की कोशिश में लगे रहते हैं। इस वजह से उन्हें सबमिशन हंटर की संज्ञा दी जा सकती है और साथ ही उन्हें तेज-तर्रार एथलीट भी कहा जा सकता है। वो जो भी करते हैं, उसमें माहिर हैं। इस समय मैं नंबर 1 हूं तो ऐसे में दो बेस्ट एथलीट्स की भिड़ंत दिलचस्प होनी चाहिए।”

ये दोनों दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्राउंड स्पेशलिस्ट्स में से हैं, लेकिन अपने करियर में ये दोनों ही अलग-अलग मुकाम पर बने हुए हैं।

रुओटोलो, टोनन से 11 साल छोटे हैं। हालांकि, ONE में शामिल होने के बाद से उनके विरोधी ने अपना ज्यादातर ध्यान MMA पर ही लगाया है, लेकिन युवा कैलिफोर्नियाई एथलीट सबसे अच्छे सबमिशन ग्रैपलर्स के साथ अपनी स्किल्स को पैना करते रहे हैं।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रतिभाशाली युवा एथलीट का मानना है कि नए और पुराने तरीकों के बीच मुकाबले में वो दिग्गज एथलीट के पैंतरे को पछाड़ते हुए बाजी जीत जाएंगे।

टाय ने बताया:

“मुझे लगता है कि जैसे ही हम दोनों आगे बढ़ेंगे, मैं आंधी की तेजी से पैंतरा बदलते हुए उन्हें जकड़ लूंगा और तब तक नहीं जाने दूंगा, जब तक वो हार ना मान लेते। यही मेरे और गैरी के बीच का सबका बड़ा अंतर है- मेरा कार्डियो ज्यादा बेहतर है और मेरे पास लोगों को हार मानने पर मजबूर करने की उनसे ज्यादा क्षमता है।

“सर्कल में शुरुआती कुछ मिनटों में काफी सारे दांव-पेंच देखने को मिलेंगे। इसके बाद अगले 5 से 6 मिनटों के दौरान मुकाबले में काफी बड़ा बदलाव आ जाएगा और उसके बाद मैं दबदबा बनाने की कोशिश करूंगा, जिससे वो मानसिक तौर पर टूट जाएंगे, थक जाएंगे और 10 मिनट होने से पहले वो खुद को सबमिट कर देंगे।”

शिन्या एओकी के खिलाफ केड रुओटोलो जीत हासिल करने के दूसरे रास्तों पर कर रहे गौर

अपने भाई की तरह ही केड रुओटोलो का सामना भी जाने-माने ग्रैपलर से ONE 157 में होने जा रहा है, लेकिन इसमें एक छोटा सा फर्क है।

हालांकि, गैरी टोनन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में शामिल होने से पहले BJJ पर अपनी छाप छोड़ चुके थे, जबकि शिन्या एओकी इस खेल में करीब 20 साल से मुकाबला करते आ रहे हैं और अपनी गजब की सबमिशन स्किल्स के चलते दिग्गज बने हुए हैं।

इसमें “टोबीकन जुडन” की सबसे शानदार उपलब्धि ये रही कि कई मौकों पर वो ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल हासिल कर चुके हैं और ONE Championship के इतिहास में उन्हें चोटी के सबमिशन फिनिशर के तौर पर जाना जाता है।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए रुओटोलो इंतजार करते हुए ये देखना चाहते हैं कि जापानी एथलीट मुकाबले में किस तरह से आगे बढ़ते हैं और वो उसी के अनुसार गेम को अपनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मुझे पता है कि (एओकी) एक मेहनती एथलीट हैं और वो उसी तरह से मजबूत भी दिखते हैं। इस वजह से मुझे नहीं लगता है कि वो कई सारी गलतियां करने वाले हैं। अपनी फाइट्स में वो एक जैसी लय और रफ्तार बनाए रखने में माहिर हैं। ये थोड़ा सा अजीब है, लेकिन मैंने उनका एक ही जिउ-जित्सु मुकाबला देखा है, जो कि टाय के विरोधी गैरी टोनन खिलाफ उन्होंने किया था। ऐसे में मुझे कहना पड़ेगा कि उन्हें देखकर मैं सच में बहुत प्रभावित हो गया था।

“जैसा कि आप उनके पूरे MMA करियर में देख सकते हैं, जिउ-जित्सु ही उनका प्रमुख हथियार रहा है? मैं बस उनकी कोई कमी तलाश करने पर ध्यान दे रहा हूं, ताकि अपनी योजना को लागू कर सकूं।”

इस मुकाबले में खासकर सबमिशन की रेंज पर गौर करना होगा, जो कि इन दोनों ही एथलीट्स के पास बहुतायत में है।

एओकी के उपनाम का मतलब निकाला जाए, तो “द ग्रैंड मास्टर ऑफ फ्लाइंग सबमिशन” निकलकर आता है, जबकि इसके साथ ही उनके पास लेग लॉक, चोक्स और कई तरह के दूसरे लॉक्स भी मौजूद हैं।

वहीं, केड रुओटोलो के पास भी बड़ी संख्या में आक्रामक जखीरा मौजूद है और शुक्रवार को अपने ONE डेब्यू के दौरान वो सभी विकल्पों को खुला रखते हुए बड़ी जीत का मौका तलाश रहे होंगे।

युवा स्टार ने बताया:

“मुझे एक मजबूत रेसलिंग स्क्रैप, जूडो एक्सचेंज व खड़े रहकर कई तरह के टेकडाउन एक्सचेंज की उम्मीद है। मुकाबला शुरू हुए बस एक या दो ही मिनट गुजरेगा और फाइट ग्राउंड पर आ जाएगी। ऐसे में इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि नीचे मैं रहूंगा या वो, लेकिन उसके कुछ समय बाद मुझे लगता है कि मैं सबमिशन तलाश लूंगा।

“भले ही वो डार्स हो या हेडलॉक चोक, अगर मैं उनके पैरों को पकड़ पाया या वो बगी चोक हुआ तो मेरे पास जीत हासिल करने के लिए इस मुकाबले में कई सारे तरीके मौजूद रहेंगे। मैं अपने सबमिशन को लेकर कई तरीके इस्तेमाल कर सकता हूं इसलिए किसी एक को चुनना थोड़ा मुश्किल होगा। ये देखने वाला होगा कि वो मुझे किस चीज का मौका देंगे।”

न्यूज़ में और

Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6