रोडटंग ने लसीरी पर दबदबे वाली जीत हासिल कर फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को चौथी बार डिफेंड किया

Rodtang Jitmuangnon Joseph Lasiri ONE on Prime Video 4 1920X1280 45

अगर कोई ये भूल गया था कि रोडटंग जित्मुआंगनोन मॉय थाई की दुनिया के बादशाह हैं तो 19 नवंबर को ONE Fight Night 4: Abbasov vs. Lee के को-मेन इवेंट के बाद उनकी यादें ताज़ा हो गई होंगी।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने अपने खेल से स्ट्रॉवेट मॉय थाई किंग जोसेफ लसीरी को पछाड़ कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत अपने नाम करते हुए बेल्ट को डिफेंड किया और अपनी लंबे समय की बादशाहत को बरकरार रखा।

लसीरी, जिन्होंने थाई लैजेंड प्राजनचाई पीके.साइन्चाई को स्टूल पर ही हार मानने पर मजबूर कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई टाइटल अपने नाम किया था, का सामना रोडटंग से हुआ जिन्होंने इटालियन-मोरक्कन स्टार से वादा किया था कि उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

और निस्संदेह वैसा ही हुआ।

पंद्रह मिनट तक “द आयरन मैन” ने लसीरी को सर्कल के अंदर परखा और उनकी बॉडी को खतरनाक हुक्स से चोट पहुंचाई। एक बार तो उन्होंने इतने जोरदार लेफ्ट बॉडी हुक से वार किया कि उनके चैलेंजर लड़खड़ा गए और ऐसा लगा जैसे शायद उन्हें फाइट से पहले खुद की ही टिप्पणियों पर शक होने लगा हो।

हालांकि, अंत में रोडटंग द्वारा दो नॉकडाउन ने उनकी जीत पक्की की।

पहला 8-काउंट चौथे राउंड में आया, जब डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने लसीरी को एक राइट हैंड और फिर एक लेफ्ट जैब दे मारा।

आखिरी राउंड में दोनों स्ट्राइकर्स के बीच असमानता और भी ज्यादा उजागर हो गई, जब “द आयरन मैन” ने अपने प्रतिद्वंदी को एक ओवरहैंड राइट से हमला कर एक और नॉकडाउन अर्जित किया।

जब आखिरी घंटी बजी तो जजों के स्कोर रोडटंग के पक्ष में मात्र एक औपचारिकता भर थी। इस जीत के साथ थाई मेगास्टार ने अपने करियर रिकॉर्ड को 269 जीतों पर ले गए और पांच बार के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए।

न्यूज़ में और

Nabil Anane at The Inner Circle 25
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.