रामज़ानोव, फरारी ने ONE 161 के लीड कार्ड में बड़ी जीत दर्ज कीं, मैरेलो का ऐतिहासिक सबमिशन

Han Zi Hao Ferrari Fairtex ONE161 1920X1280 59 768x512

ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai के लीड कार्ड में रिकॉर्ड तोड़ फिनिश, शानदार डेब्यू और एक्शन से भरपूर रीमैच देखने को मिला।

फैंस को इवेंट के पहले 5 मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिनमें कई बेहद करीबी और रोमांचक मैच थे।

यहां जानिए ONE 161 के लीड कार्ड के MMA, सबमिशन ग्रैपलिंग और मॉय थाई मैचों में क्या-क्या हुआ।

रामज़ानोव ने कैपिटन से रीमैच में बदला पूरा किया

पिछले साल कैपिटन पेटयिंडी के खिलाफ ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप हारने के बाद अलावेर्दी रामज़ानोव ने ONE 161 की मॉय थाई बाउट में अपना बदला पूरा किया।

पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत लीड कार्ड के आखिरी मुकाबले में हुई, जिसमें #4 रैंक के कंटेंडर रामज़ानोव ने थाई स्टार पर विभाजित निर्णय से करीबी जीत दर्ज की।

शुरुआत में “बेबीफेस किलर” ने दमदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाते हुए कैपिटन पर बढ़त बनाई। ऐसा लगने लगा था जैसे दूसरे राउंड में थाई स्टार जबरदस्त वापसी कर रहे हैं, लेकिन रूसी स्टार ने खतरनाक एल्बो लगाकर झकझोर दिया।

अंतिम राउंड में रामज़ानोव ने कैपिटन पर हर एक मूव का इस्तेमाल किया और उन्हें बैकफुट पर धकेलते हुए कई खतरनाक किक्स लगाईं। वहीं अंतिम सेकंडों में 27 वर्षीय एथलीट ने एक और खतरनाक एल्बो लगातार थाई एथलीट को नॉकडाउन किया और धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की।

झांग को हराकर सांगमनी ने जीत की लय वापस प्राप्त की

“द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी पीके.साइन्चाई ने 3 राउंड तक चली बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को विभाजित निर्णय से मात दी है।

हालांकि, PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार के लिए शुरुआत धीमी रही क्योंकि झांग अपनी रीच (पहुंच) का इस्तेमाल करते हुए पंच और किक्स लगाकर थाई एथलीट की मुश्किलें खड़ी कीं।

कुछ देर बाद सांगमनी को चीनी एथलीट के मूव्स का अंदाजा होने लगा। उन्होंने अपने विरोधी के करीब आकर क्लिंच गेम में दमदार एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद 2 जजों ने “द मिलियन डॉलर” के पक्ष में फैसला सुनाकर विजेता घोषित किया।

अब जब उन्होंने लॉ (कानून) में मास्टर्स डिग्री हासिल कर ली है, ऐसा लग रहा है कि 25 वर्षीय स्टार डिविजन के किंग नोंग-ओ को अपना निशाना बना चुके हैं।

फरारी फेयरटेक्स का शानदार ONE डेब्यू

इवेंट के पहले मॉय थाई मैच में फरारी फेयरटेक्स ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को जबरदस्त स्ट्राइक्स लगाते हुए दिखाया कि क्यों ONE ने उन्हें साइन कर बहुत अच्छा फैसला लिया है।

25 वर्षीय थाई एथलीट ने फेदरवेट बाउट के पहले राउंड में आक्रामक तरीके से पुश किक्स और जैब्स लगाकर अपनी स्किल्स से सबको प्रभावित किया। वहीं दूसरे और तीसरे राउंड्स में उन्होंने ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाते हुए दमदार शॉट्स लगाए और हान को मैट पर गिराया।

दूसरी ओर, फैंस इस धमाकेदार एक्शन को खूब इंजॉय कर रहे थे। फरारी के पास चीनी एथलीट के हर एक मूव का जवाब था। वहीं शानदार स्ट्राइकिंग बैटल में उन्होंने शानदार काउंटर अटैक करते हुए हान को झकझोर कर रखा।

9 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद जजों ने Fairtex टीम के स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया। युवा स्टार ने शानदार जीत दर्ज कर दिखाया कि वो ONE के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

मैरेलो ने रुसलान बग्दासारियन को 15 सेकंड में सबमिट किया

रोड्रीगो मैरेलो ने अपने प्रमोशनल डेब्यू में बिना कोई समय ज़ाया किए छाप छोड़ी और रुसलान बग्दासारियन के खिलाफ इस बेंटमवेट मुकाबले को केवल 15 सेकंड में जीत कर ONE सबमिशन ग्रैपलिंग की सबसे तेज फिनिश हासिल की।

27 वर्षीय ब्राजीलियाई एथलीट ने अपने रूसी विरोधी को तुरंत ज़मीन पर धकेल कर सैम्बो स्पेशलिस्ट के पैर को जकड़ कर उन्हें पीठ के बल गिराया।

उसके बाद मैरेलो ने बग्दासारियन के टखने को कसकर एक एंकल लॉक को अंजाम दिया। उन्होंने अपने विरोधी के लिए बचने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा और तेज टैप आउट अर्जित किया।

इस शानदार सबमिशन के बाद BJJ दिग्गज को 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिए जाने के साथ-साथ उन्होंने खुद को रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया और दिखाया कि वो ONE Championship में बहुत बड़े ग्रैपलिंग सुपरस्टार बन सकते हैं।

फौलादी ने बेहतरीन डेब्यू प्रदर्शन के साथ फिलिपे को पहले राउंड में नॉकआउट किया

अली फौलादी ने ONE Championship में शुरुआत धमाकेदार अंदाज़ में करते हुए मैथ्यूस फिलिपे को 3 राउंड की मिडलवेट MMA बाउट में पहले ही राउंड में नॉकआउट किया।

ईरानी रेसलिंग सनसनी ने अपनी शानदार गति का भली-भांति इस्तेमाल किया और धैर्य रखते हुए सही मौके का इंतज़ार किया, जिसके बाद एक ही शॉट से उन्होंने ब्राजीलियाई एथलीट को ढेर कर दिया।

वो अवसर उन्हें पहले राउंड के आखिरी मिनट में मिला, जब उन्होंने फिलिपे के ताक़तवर हाथ के शॉट से बचते हुए “टा डानाडो” को एक ख़तरनाक स्ट्रेट राइट से फिनिश किया।

पहले राउंड के 4:20 मिनट पर रेफरी हर्ब डीन को ये मुकाबला रोकना पड़ा। इसके साथ ही फौलादी ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा, गौरतलब है कि ये सारी जीत उन्होंने फिनिश से अर्जित की है।

इस 31 वर्षीय एथलीट के शानदार नॉकआउट ने एक और बात साफ कर दी है कि ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर की बेल्ट पर एक और दिलचस्प कंटेंडर की नज़र है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.