ONE Friday Fights 31 में कोंगथोरानी ने काबुतोव को हराया, रामज़ानोव ने जीत की लय वापस पाई

N 4246

ONE Championship ने सितंबर महीने की शुरुआत लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए 11 धमाकेदार MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मुकाबलों से सुसज्जित इवेंट से की।

ONE Friday Fights 31 में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसने क्राउड का रोमांच भी बढ़ा दिया था।

यहां आइए जानते हैं ONE Friday Fights 31 में क्या-क्या हुआ।

कोंगथोरानी ने 3 राउंड तक चले मैच में काबुतोव को हराया

कोंगथोरानी सोर सोमाई ने ONE Friday Fights 31 के मेन इवेंट में हुए फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में शेरज़ोद काबुतोव को हराने में कामयाबी पाई।

दोनों फाइटर्स ने शुरुआत में दिलेरी के साथ अटैक किया, जहां उन्होंने सावधानी बरतते हुए तेजी के साथ सटीक मूव्स लगाए।

शुरुआत में काबुतोव ने स्पिनिंग बैक किक लगाई, जिसके जवाब में 2 बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने खतरनाक लेफ्ट क्रॉस लगाया।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, थाई स्टार ने दमदार हाई किक्स लगाते हुए दबाव बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन काबुतोव ने भी हार ना मानते हुए सटीक काउंटर मूव्स लगाए।

मैच का महत्वपूर्ण लम्हा अंतिम राउंड में आया, जहां “लॉयन” ने क्लिंच का प्रयास किया। मगर कोंगथोरानी ने जवाबी हमला करते हुए कई खतरनाक लेफ्ट एल्बो स्ट्राइक्स लगाईं।

3 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने कोंगथोरानी के पक्ष में फैसला सुनाया, जो उनकी ONE Friday Fights में लगातार तीसरी जीत रही। अब उनका स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 64-15 पर पहुंच गया है।

चोरफाह ने मोंग्कोलकेउ को नॉकआउट किया

चोरफाह टोर सांगटीनोई ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई को फिनिश करने में सफलता पाई।

Sor Sommai टीम के प्रतिनिधि ने पहले राउंड में अच्छी बढ़त बनाए रखी, लेकिन चोरफाह ने दूसरे राउंड में जबरदस्त अंदाज में वापसी की।

एक जोरदार हुक के प्रभाव से मोंग्कोलकेउ मैट पर जा गिरे और कुछ ही सेकंडों बाद एक और हुक के प्रभाव से वो दोबारा नॉकडाउन हुए। इस बार चोरफाह ने दूसरे राउंड में 31 सेकंड के समय पर नॉकआउट से जीत सुनिश्चित की।

अब थाई स्टार का रिकॉर्ड 102-45 का हो गया है।

सिबसन ने बरामी को दूसरे राउंड में फिनिश किया

सिबसन नोखाओ कोरमोर11 ने आखिरकार 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में बरामी सुजीबामीक्यू को हराकर वो फिनिश हासिल कर ही लिया, जिसकी उन्हें ONE Friday Fights में तलाश थी।

शुरुआत में कांटेदार टक्कर देखने को मिली, जहां दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर पंच और लो किक्स लगाईं। मगर दूसरे राउंड में काफी कुछ बदलने वाला था।

दोनों थाई स्टार्स के बीच क्लिंच हुई, लेकिन सिबसन इससे बाहर निकलने में सफल रहे। ऐसा करने के दौरान उन्होंने मौका मिलते ही खतरनाक राइट एल्बो लगाकर दूसरे राउंड में 30 सेकंड के समय पर नॉकआउट स्कोर किया।

मैच को उसी समय समाप्त कर दिया गया, जिससे Nokkhao Kor Mor 11 के प्रतिनिधि का ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 63-18 का हो गया है।

पुएंगलुआंग ने 3 राउंड तक चले मैच में सेकसन को हराया

N 3181

फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में पुएंगलुआंग बानराम्बा ने सेकसन फेयरटेक्स को हराकर ONE Championship में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की।

2 थाई स्टार्स की भिड़ंत ने लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम के माहौल को रोमांचक बना दिया था, जहां उनके बीच पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स भी लगती देखी गईं।

पुएंगलुआंग ने क्लिंच में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने क्रॉस और हाई किक्स लगाईं। वहीं सेकसन ने धैर्य के साथ काम लेकर सटीक काउंटर स्ट्राइक्स लगाईं।

मुकाबले का अहम पल तीसरे राउंड में आया। पुएंगलुआंग ने आक्रामक रुख अपनाते हुए जोरदार एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाईं। खतरनाक शॉट्स का प्रभाव झेलने के बावजूद सेकसन भी दमदार काउंटर हुक्स लगाने में सफल रहे थे।

मगर 3 राउंड के एक्शन के बाद जजों ने पुएंगलुआंग को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 61-5 का हो गया है।

सोर्नसुएकनोई की लेग किक्स के खिलाफ धराशाई हुए उडोमलैक

थाई स्टार सोर्नसुएकनोई एफए ग्रुप ने 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में अपने हमवतन एथलीट उडोमलैक नूप्रानबुरी को खतरनाक लेग किक लगाकर फिनिश किया।

28 वर्षीय एथलीट ने अपने ONE डेब्यू में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ फाइट की और उन्होंने उडोमलैक पर लगातार जैब्स और लेग किक्स लगानी जारी रखीं।

इन स्ट्राइक्स के प्रभाव से 2 मिनट बाद ही Nupranburi टीम के प्रतिनिधि मैट पर जा गिरे और दर्द से कराहते हुए नजर आए।

सोर्नसुएकनोई ने तकनीकी नॉकआउट से इस मैच को जीता और ONE के मॉय थाई डिविजन को सावधान किया।

टोंगलैमपून ने डेब्यू में अपिडेट को हराया

N 2375

117-पाउंड मॉय थाई मैच में टोंगलैमपून मेमोर्नफोरेस्ट और अपिडेट नामडुएमी77 ने निडर होकर अटैक किया, लेकिन अंत में टोंगलैमपून ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

अपिडेट ने आक्रामक अंदाज में अटैक करते हुए नॉकआउट का प्रयास किया, लेकिन टोंगलैमपून ने भी बिना डरे खतरनाक मूव्स लगाए।

अंतिम 2 राउंड्स में 19 वर्षीय स्टार ने बिना रुके अपने प्रतिद्वंदी पर सटीक पंच लगाए, जिससे उन्हें स्कोरकार्ड्स में अच्छी बढ़त मिली।

टोंगलैमपून को अंत में सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और इस जीत के साथ उनका प्रोफेशनल मॉय थाई रिकॉर्ड 40-11 पर पहुंच गया है।

रामज़ानोव की एल्बो ने सारा को फिनिश किया

अलावेर्दी रामज़ानोव ने अलेसांद्रो सारा को बेंटमवेट मॉय थाई बाउट में खतरनाक एल्बो स्ट्राइक लगाकर केवल 100 सेकंड के अंदर फिनिश किया।

पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने एक्शन की शुरुआत अपनी आइकॉनिक पुश किक के साथ की और स्टांस बदलते हुए अटैक किया। उनके इटालियन प्रतिद्वंदी ने राइट किक लगाकर काउंटर अटैक किया, उसके बाद हुक लगाया मगर रूसी एथलीट उससे बच निकले।

मौके का फायदा उठाकर रामज़ानोव ने दमदार राइट एल्बो लगाई, जिसके प्रभाव से सारा पहले राउंड में 1 मिनट 39 सेकंड के समय पर नीचे जा गिरे।

ये नॉकआउट जीत “बेबीफेस किलर” के लिए खास रही, जिन्होंने 2 मैच हारने के बाद जीत की लय प्राप्त की है, जिसने उनके स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 64-9 पर पहुंचा दिया है।

चेचेटी की पावर हुओ पर भारी पड़ी

N 1431

स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में इटालियन स्टार लूका चेचेटी और चीनी एथलीट हुओ शाओलोंग ने 3 राउंड्स तक एक-दूसरे पर खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन अंत में चेचेटी ने जीत हासिल की।

ऐसा लग रहा था जैसे हुओ ने अपने पंच और किक्स की मदद से अच्छी बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन चेचेटी की पावर ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया।

32 वर्षीय एथलीट ने लेफ्ट हैंड लगाकर नॉकडाउन स्कोर किया और फ्रंट-फुट पर रहकर हुक्स लगाने जारी रखे।

दोनों की फाइट अंतिम सेकंड तक चली, लेकिन चेचेटी के आक्रामक गेम ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई और इस डेब्यू जीत ने उनके रिकॉर्ड को 44-5 पर पहुंचा दिया है।

डैज़ ने नोंथाकिट को मॉय थाई मुकाबले में मात दी

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकिंग स्टार रिवर डैज़ ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में नोंथाकिट टोर मोरश्री को हराकर ONE में अपनी पहली जीत दर्ज की।

30 वर्षीय एथलीट ने पहले राउंड में राइट क्रॉस लगाकर अपने थाई प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन किया और इस लम्हे के बाद मैच का रुख पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।

दोनों फाइटर्स ने पीछे ना हटते हुए एल्बो, पंच, किक्स और नी स्ट्राइक्स लगाईं और अंत तक उन्होंने खतरनाक अंदाज में मूव्स लगाने जारी रखे।

अंत में डैज़ को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, लेकिन ऐसा करने के दौरान उनकी आंख को भारी भुगतान करना पड़ा।

इस जीत के साथ डैज़ का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 33-1 का हो गया है।

वेरा को हराकर नोंगम ने अपने ONE रिकॉर्ड को 3-0 पर पहुंचाया

नोंगम फेयरटेक्स ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में फ्रांसिस्का वेरा को हराकर ONE Championship में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

शुरुआत से थाई स्टार ने राइट किक्स लगाकर अच्छी लय प्राप्त की। वेरा ने भी पीछे ना हटते हुए अपनी लंबी रीच का फायदा उठाकर वन-टू कॉम्बिनेशंस लगाए।

तीसरा राउंड बेहद खतरनाक साबित हुआ, जहां दोनों ने खतरनाक अंदाज में स्ट्राइक्स और एल्बोज़ लगाईं। वेरा के वन-टू कॉम्बिनेशन के प्रभाव ने उनकी प्रतिद्वंदी को झकझोर दिया था, लेकिन नोंगम ने भी प्रतिबद्धता दिखाते हुए हार स्वीकार करने से इंकार किया।

अंत में Fairtex Training Center की प्रतिनिधि को अपने आक्रामक गेम के लिए बहुमत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिससे उनका रिकॉर्ड 46-5 का हो गया है।

अकिलबेक ऊलू ने गासानगुसेनोव को हराया

139-पाउंड कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में इलिमबेक अकिलबेक ऊलू और गाज़ीमुराद गासानगुसेनोव के बीच टॉप लेवल ग्रैपलिंग ने सबका ध्यान खींचा, जहां अंत में अकिलबेक ऊलू ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

पहले राउंड के उतार-चढ़ाव भरे एक्शन के बाद अंतिम 2 राउंड्स में युवा स्टार ने टेकडाउन और टॉप कंट्रोल पोजिशन में रहकर ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाते हुए फाइट को कंट्रोल किया।

हालांकि किर्गिस्तानी एथलीट फाइट को फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन जजों का फैसला एक औपचारिकता मात्र रह गया था। अकिलबेक ऊलू ने ONE डेब्यू में शानदार जीत के साथ अपने रिकॉर्ड को 8-1 पर पहुंचा दिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)