मॉय थाई सनसनी फरारी फेयरटेक्स के ONE डेब्यू के लिए उत्साहित होने के 5 कारण

FerrariFairrex outside 1200X800 768x512

थाइलैंड के सबसे तेजी से उभरते हुए मॉय थाई सुपरस्टार बनने से ज्यादा बेहतर सिर्फ एक चीज हो सकती है और वो है ONE Championship के साथ डील साइन करना, ताकि आप दुनिया के सामने उभरकर आ सकें।

ये कुछ ऐसा है, जिसे अब हर थाई स्ट्राइकर पाना चाहते हैं और इस सूची में प्रोमोशन के नए एथलीट फरारी फेयरटेक्स का नाम भी शामिल हो गया है।

फरारी अपने देश में इस पीढ़ी के कई बेहतरीन मॉय थाई प्रतियोगियों को हरा चुके हैं और गुरुवार, 29 सितंबर को ONE 161: Petchmorakot vs. Tawanchai में वो अपनी फाइट आईक्यू को पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ के खिलाफ परखना चाहते हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में उनके शानदार मुकाबले से पहले आइए Fairtex Gym के इस बेहतरीन मॉय थाई एथलीट से जुड़ी उन बातों को जानते हैं, जिसके कारण उनके डेब्यू को लेकर सभी को उत्साहित होना चाहिए।

उनका करियर शानदार है

फरारी पहले ही काफी सारे प्रभावशाली सम्मान हासिल कर चुके हैं।

केवल 25 साल की उम्र में वो प्रतिष्ठित Channel 7 स्टेडियम मॉय थाई टाइटल और थाइलैंड के 2021 स्पोर्ट्स राइटर असोसिएशन फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं।

ये प्रतिष्ठित सम्मान सालाना दिया जाता है और इसे कई महान एथलीट पा चुके हैं, जिसमें कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई, पानपयाक जित्मुआंगनोन, सांगमनी पीके. साइन्चाई, कोंगसक पीके. साइन्चाई और मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ शामिल हैं।

केवल इन चीजों से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फरारी दिग्गजों के बीच से आए हैं।

सबसे अच्छे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ खुद को साबित कर चुके हैं

पिछले 7 साल में फरारी ने मॉय थाई के सबसे बड़े सितारों को सामना किया और वो उन्हें हरा चुके हैं।

उन्होंने उन्हें केवल हराया ही नहीं बल्कि अपनी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पछाड़ा भी। वो कई तरह के स्टाइल वाले तमाम एथलीट्स के खिलाफ पलटवार भी कर चुके हैं।

मुआंगथाई पीके.साइन्चाई की तरह आगे बढ़ते हुए प्रेशर बनाने वाले एथलीट से लेकर चालाक रणनीति बनाने वाले रिट्टेवाडा पेटयिंडी जैसे फाइटर्स को करारा जवाब देते हुए फरारी आगे आए हैं।

हान के रूप में वो एक गैर पारंपरिक मॉय थाई स्टाइलिस्ट का सामना करने वाले हैं। फरारी से उम्मीद की जा रही है कि वो आसानी से चीनी सितारे के पंचों और किक्स का सामना करते हुए उन्हें संभाल लेंगे।

दिग्गज जिम का प्रतिनिधित्व करते हैं

जैसा कि आप उनके सरनेम से समझ गए होंगे कि फरारी थाइलैंड के पटाया में स्थित Fairtex Academy में ट्रेनिंग और फाइट की तैयारी करते हैं, जो ONE Championship के कई सबसे बड़े सितारों का दूसरा घर है।

इन दिनों 3-स्पोर्ट मेगा स्टार स्टैम्प फेयरटेक्स, #1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला संडेल उन बड़े नामों में शामिल हैं, जो इस जिम से आते हैं।

फरारी अब वो अगले एथलीट बनने की उम्मीद कर रहे हैं, जो ONE में इस जाने-पहचाने जिम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में हान के खिलाफ जीत हासिल करके वो सही दिशा में आगे बढ़ जाएंगे।

उन्हें नए रूल सेट को अपनाना होगा

हालांकि, फरारी के नाम थाइलैंड में शानदार 130-3-4 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड है, लेकिन सर्कल में कदम रखते ही उनका सामना ऐसे एथलीट से होगा, जो पहले ही 11 बार ONE में मुकाबला कर चुके हैं, जिसमें एक वर्ल्ड टाइटल के लिए फाइट भी शामिल है।

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या Fairtex के प्रतिनिधि संगठन में अपने विरोधी के ज्यादा अनुभव से पार पाते हुए ONE के ग्लोबल मॉय थाई रूल सेट को अपना पाएंगे।

हान पहले ही इन नियमों को काफी अच्छी तरह से जानते हैं, जिसमें कम राउंड और छोटे MMA ग्लव्स शामिल हैं। ऐसे में इस मुकाबले में वो काफी विश्वास के साथ उतरने वाले हैं।

ये सच है कि फरारी पहले से उच्च स्तर के एथलीट्स के खिलाफ कठिन चुनौतियों को पार करते आए हैं। इस वजह से किसी को भी उनके उभरने की काबिलियत पर संदेह नहीं करना चाहिए।

वो ग्लोबल स्टेज के लिए तैयार हैं

फरारी ने पहले ही थाइलैंड में सबसे महान मॉय थाई एथलीट्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है।

इसे ध्यान में रखते हुए वो ONE 161 में अगले चरण के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं, जहां वो और ज्यादा दर्शकों के सामने अपने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करने वाले हैं।

ऐसा पहली बार होगा, जब वो अपने देश के बाहर प्रतियोगिता कर रहे होंगे। ऐसे में फेयरटेक्स स्टार से मुकाबले वाली रात के लिए और ज्यादा उत्साहित होने की उम्मीद की जा रही है।

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.