ONE Friday Fights 95 रिजल्ट्स – जाओसुयाई ने योडलैकपेट को दी मात, नॉकआउट के साथ नबाती का रिकॉर्ड 23-0

Yodlekpet Or Atchariya Jaosuayai Mor Krungthepthonburi ONE Friday Fights 95 17

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE Championship ने साल के पहले महीने का शानदार समापन किया।

ONE Friday Fights 95 में 11 दमदार मुकाबले देखने को मिले, जिसमें नॉकआउट से लेकर तीन राउंड तक की बेहतरीन भिड़ंत देखने को मिली।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के शो में क्या-क्या हुआ।

जाओसुयाई ने योडलैकपेट को ढेर कर तीसरी जीत हासिल की

जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी ने इस हफ्ते के ONE Friday Fights मेन इवेंट में अपने हीरो योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को नॉकआउट किया।

23 वर्षीय स्टार ने दूसरे राउंड में लेफ्ट और राइट हुक लगाकर उन्हें 1:35 मिनट पर नॉकआउट किया। इस धमाकेदार जीत के साथ जाओसुयाई का रिकॉर्ड 58-22 हो गया।

चलामडम ने पाटकनिन को पहले राउंड में TKO से धूल चटाई

चालमडम सोर बूनमीरिट ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में पाटकनिन सिंबीमॉयथाई के तीन जीत के सिलसिले का शानदार तरीके से अंत किया।

23 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी की पिंडलियों और जांघ पर लेग किक्स लगाकर उन्हें 2:24 मिनट पर ढेर कर दिया। इस जीत ने उनके ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 और करियर रिकॉर्ड को 68-15 किया।

सामिंगडम ने मो हेट आंग को करीबी मैच में पराजित किया

Samingdam NF Looksuan Moe Htet Aung ONE Friday Fights 95 11

सामिंगडम एनएफ लुकसुआन को भले ही नॉकआउट हासिल नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में मो हेट आंग को हराने में सफलता पाई।

दोनों फाइटर्स ने एक दूसरे पर तीनों राउंड्स तक वार-पलटवार किए, लेकिन सामिंगडम के वार ज्यादा प्रभावशाली थे। अंत में तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सर्वसम्मत निर्णय से विजयी बने। ये उनकी ONE में पांचवीं जीत रही।

सुपर ये चैन ने डंक को ध्वस्त किया

“द सुपर वन” सुपर ये चैन ने 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अपने मुक्कों के दम पर डंक लुकपोरफरायासुआ को पहले राउंड में फिनिश किया।

सुपर ये चैन ने अपने विरोधी को नॉकडाउन किया और फिर 2:46 मिनट अपरकट की मदद से नॉकआउट हासिल किया। इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड 22-1 कर दिया।

पडेजसुक ने वैसिलीखिन को घुटनों के वार से धराशाई किया

Padejsuk NF Looksuan Danila Vasilikhin ONE Friday Fights 95 43

पडेजसुक लुकसुआन ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डेनिला वैसिलीखिन पर प्रभावशाली अंदाज में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत दर्ज की।

शुरुआती राउंड में दोनों तरफ से हमले देखने को मिले। लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने क्लिंच में विरोधी को जकड़कर घुटनों के वार किए, जिसके बाद रेफरी ने 2:10 मिनट पर मैच खत्म कर दिया।

ये पडेजसुक की तीसरी ONE Championship जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड 44-10 हुआ।

जारोएपोर्न ने ONE डेब्यू में फहजारत को नॉकआउट किया

जारोएपोर्न टाइकुबोन ने अपने पहले ONE Championship मुकाबले में फहजारत सोर डेचापैन को धमाकेदार मॉय थाई का जादू दिखाया।

26 वर्षीय स्टार ने 117-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के दूसरे राउंड में एल्बो और राइट हुक से 1:48 मिनट पर ढेर कर दिया। ये उनके करियर की 76वीं जीत रही।

नबाती के लेफ्ट हुक ने फरारी को पहले राउंड में रोका

कियामरन नबाती ने अपने प्रोफेशनल करियर रिकॉर्ड को बेदाग रहा, जब उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में फरारी फेयरटेक्स को पहले राउंड में फिनिश कर दिया।

चार रैंक के कंटेंडर ने बिना समय गंवाए 1:56 मिनट पर लेफ्ट हुक से विरोधी को मैट पर गिरा दिया, जिसके बाद वो उठने में नाकाम रहे।

इस हाइलाइट-रील नॉकआउट ने उनके करियर रिकॉर्ड को 23-0 और ONE Championship रिकॉर्ड को 5-0 कर दिया।

अल तकरीती ने सैक की जीत की लय का अंत किया

Mustafa Al Tekreeti Eduard Saik ONE Friday Fights 95 17

मुस्तफा अल तकरीती ने एडुअर्ड सैक को लाइटवेट मॉय थाई मैच में मात देकर उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाया।

ईराकी स्टार ने पहले राउंड में नॉकडाउन हासिल किया और फिर दूसरे व तीसरे राउंड में अपने अटैक को लगातार जारी रखा। सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने अल तकरीती के रिकॉर्ड को 24-9 कर दिया है।

ईह मवी ने मुगा सेटो के खिलाफ यादगार वापसी की

ईह मवी ने 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में काफी पिछड़ने के बाद धमाकेदार वापसी कर मुगा सेटो को नॉकआउट किया।

पहले राउंड में दो बार नॉकडाउन होने के बावजूद ईह मवी ने दूसरे राउंड में 0:41 मिनट पर लेक्ट हुक से विरोधी को चित कर दिया।

ये उनकी ONE Championship में दूसरी और करियर की 28वीं जीत रही।

काना का कार्लसन पर दबदबा, फेटजीजा के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच किया हासिल

काना ने एटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में मोआ कार्लसन को हराकर शानदार जीत हासिल की।

चार बार की पूर्व K-1 चैंपियन ने अपनी कमाल की बॉक्सिंग से विरोधी को लगातार बैकफुट पर रखा। अंत में तीनों जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से उन्हें विजेता घोषित किया।

इसके साथ ही जापानी दिग्गज ने 23 मार्च को होने वाले ONE 172: Takeru vs. Rodtang में ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द क्वीन” फेटजीजा के खिलाफ मैच तय कर लिया है।

डी ओलिवियरा ने वाकाबयाशी को हराकर अपना ONE रिकॉर्ड 3-0 किया

रॉबसन डी ओलिवियरा ने ONE Championship में अपना शानदार सफर जारी रखा, जब उन्होंने स्ट्रॉवेट MMA फाइट के पहले राउंड में कोहेई वाकाबयाशी को सबमिशन से मात दी।

डी ओलिवियरा ने 3:27 मिनट पर रीयर-नेकेड चोक लगाकर विरोधी को टैपआउट करने पर मजबूर कर दिया।

ये उनकी ONE Championship में तीसरी जीत रही और करियर रिकॉर्ड अब 8-1 हो गया।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)