एडी अबासोलो और ल्यूक लेसेई अपनी फाइट के जरिए अमेरिकी मॉय थाई को दुनिया के नक्शे पर लाना चाहते हैं

Sitthichai Sitsongpeenong Eddie Abasolo ONE Friday Fights 22 31

17 फरवरी को होने वाले ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo में अमेरिका के दो टॉप मॉय थाई फाइटर्स आमने-सामने होंगे, जिसमें कैलिफोर्निया के एडी अबासोलो की टक्कर आइवा के ल्यूक “द शेफ” लेसेई से होगी।

ये फेदरवेट स्ट्राइकर्स ना सिर्फ जीत के लिए मुकाबला कर रहे होंगे बल्कि अमेरिकी मॉय थाई को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे।

दोनों ही अपने पिछले मुकाबले में दिग्गज फाइटर्स के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी कर रहे होंगे।

अबासोलो ने पिछले साल जून में हुए ONE Friday Fights 22 में महान स्ट्राइकर सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग का सामना किया तो वहीं लेसेई ने दिसंबर में हुए ONE Fight Night 17 में जो नाटावट के खिलाफ एक यादगार प्रदर्शन किया था।

इन दोनों प्रदर्शनों ने उन्हें फैंस से काफी प्यार दिलाया और अब वो लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने अमेरिकी स्टाइल से दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

अबासोलो मॉय थाई का शानदार खेल दिखाना चाहते हैं

ONE में तीन फाइट्स का हिस्सा रह चुके 37 वर्षीय अबासोलो ने अमेरिका में मॉय थाई को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मैं नहीं कहता कि हमारी इज्जत नहीं होती (अमेरिकी मॉय थाई फाइटर्स की), लेकिन जब मॉय थाई की बात आती है तो हम शिखर पर नहीं हैं।

“हम काफी अच्छे हैं। हमारा स्टाइल है और हम जानते हैं कि कैसे खूबसूरत मॉय थाई फाइट की जाती है।”

अबासोलो की मानें तो वो और लेसेई परफेक्ट फाइटर्स हैं, जो अमेरिकी मॉय थाई को नए आयाम पर लेकर जा सकते हैं।

उनका मानना है कि परंपरागत और दिलचस्प स्टाइल के चलते फैंस को 17 फरवरी को एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा:

“यूएस में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मेरे मानना है कि मैं और ल्यूक ऐसे दो फाइटर्स हैं, जो अपने प्रदर्शन से दुनिया के इस हिस्से की मॉय थाई को सामने रखेंगे।

“हमने कुछ हद तक इसे सामने ला भी दिया है, लेकिन इस फाइट से लोग ज्यादा गंभीरता से लेने लगेंगे।”

लेसेई: ‘मॉय थाई को बढ़ावा देने के लिए हम दोनों से अच्छे लोग कोई नहीं’

इस बात को लेकर लेसेई भी मानते हैं कि वो और उनके प्रतिद्वंदी मॉय थाई में अमेरिकी प्रतिनिधित्व के लिए सर्वश्रेष्ठ लोग हैं।

उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया:

“मेरा मानना है कि मॉय थाई को बढ़ावा देने के लिए हम दोनों से अच्छे लोग कोई नहीं है क्योंकि लंबे समय तक यहां रेसलिंग, MMA और मजबूती वाली मानसिकता रही है। रेसलर्स किसी को भी सिर के ऊपर से छलाकर पटकते हुए नॉकआउट कर सकते हैं। फिर हमारे जैसे दो अमेरिकी हैं, जो कला की कद्र और उसके तकनीकी पहलू को उजागर करते हैं।

“हमारे खेल के प्रति दृष्टिकोण की वजह से इसके लिए हमसे बेहतर लोग नहीं हैं। ये मार्शल आर्ट्स की परंपरा की ओर जाने जैसा है। हम अपने मॉय थाई में हर चीज का मिश्रण कर सकते हैं।”

जहां #5 रैंक के कंटेंडर लेसेई फेदरवेट मुकाबले में बड़े इरादों के साथ उतर रहे हैं, लेकिन वो अपने प्रतियोगी के लिए कोई बुरा विचार नहीं रखते।

उनका विश्वास है कि “सिल्की स्मूद” को अपना खूबसूरत खेल दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा:

“बिल्कुल, मैं उन्हें बुरी तरह से ढेर करने और नॉकआउट करने के लिए आ रहा हूं, लेकिन अगर ये ड्रॉ भी होता है तो वो कोई बात नहीं। हम दोनों अमेरिकी मॉय थाई को आगे लाने में कामयाब रहेंगे। ये दो गोल्ड मेडल जीतने जैसा है।”

आइवा निवासी एथलीट का मानना है कि वो और अबासोलो बैंकॉक के दर्शकों और दुनिया भर में देखने वालों के लिए एक शानदार शो प्रस्तुत करेंगे

उनका कहना है कि अमेरिकी मॉय थाई अपनी जगह बनाने के लिए आ रहा है और वो ONE Fight Night 19 में शानदार मैच के जरिए वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकिंग दिखाएंगे:

“अगर हम अच्छा करें तो मुझे नहीं लगता है कि किसी भी तरह खराब हो सकता है। अगर हम साफ सुथरी मॉय थाई का प्रदर्शन करेंगे तो एक फाइट से अमेरिका को (मॉय थाई के) नक्शे पर ला सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.