ONE: FIRE AND FURY में एडुअर्ड फोलायंग का सामना अब पीटर बस्ट से होगा

Eduard Folayang Pieter Buist ONE FIRE AND FURY 768x512

एडुअर्ड “द लैंडस्लाइड” फोलायंग का फिलीपींस की राजधानी मनीला में हो रही ONE Championship की वापसी में एक नए प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला होगा।

शुक्रवार, 31 जनवरी को मॉल ऑफ एशिया एरीना में होने वाले ONE: FIRE AND FURY में उनका सामना शो के को-मेन इवेंट मुकाबले में पीटर “द आर्केंजल” बस्ट के साथ होगा।

बस्ट का The Home Of Martial Arts का गुजरा हुआ साल बेहतरीन रहा है। उन्होंने 2 शानदार जीत अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

पिछले साल मई महीने में बैंकॉक में उन्होंने कोटा शिमोइशी को दूसरे राउंड में नॉकआउट के जरिए हराया था। इस मैच में पीटर ने अपने विरोधी पर लगातार नी (घुटनों) से वार किए थे।

नीदरलैंड्स के पीटर की अक्टूबर में आई दूसरी जीत में भी नी का बहुत अहम रोल रहा था। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में उन्होंने एंटोनियो “द स्पार्टन” करूसो के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।



“द आर्केंजल” Team Souwer और Combat Brothers जिम में यूरोप के कुछ सबसे शानदार मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं। उन्होंने जीते हुए 16 मुकाबलों में 11 जीत फिनिश के जरिए हासिल की है, जो कि उन्होंने फोलायंग के लिए एक खतरनाक प्रतिद्वंदी बनाती है।

“द लैंडस्लाइड” लाइटवेट डिविजन में 2 बार के चैंपियन रह चुके हैं। उनका ONE में आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर में हुआ था, जब उन्होंने अमरसना “स्पीयर” त्सोगुखू को तकनीकी नॉकआउट के जरिए हराया था।

ONE: FIRE AND FURY में Team Lakay के कई सारे एथलीट्स मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। जिसमें सबसे प्रमुख नाम जोशुआ “द पैशन” पैचीओ का है, वो एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करते हुए दिखेंगे।

ये भी पढ़ें: शे वेई के साथ मुकाबले के लिए डैनी किंगड ने बनाया एक बेहद खास प्लान

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्सयहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.