ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ अपने प्रतिद्वंदी की ग्रैपलिंग स्किल्स से हैं बेहद प्रभावित

Joshua Pacio defeats Rene Catalan at ONE MASTERS OF FATE DC IMGL0550 768x512

अगर जोशुआ “द पैशन” पैचीओ, ONE: FIRE & FURY में अपने ONE स्ट्रावेट वर्ल्ड टाइटल को बरकरार रखना चाहते हैं तो उन्हें अब तक के सबसे खतरनाक ग्रैपलर को हराना होगा।

शुक्रवार, 31 जनवरी को टीम Lakay के प्रतिनिधि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के खिलाफ फिलीपींस की राजधानी मनीला में अपने घरेलू फैंस के सामने मॉल ऑफ एशिया एरीना में बेल्ट का बचाव करते हुए 2020 की विजयी शुरुआत करने की उम्मीद करेंगे।

हालांकि, एक बेहतरीन साल के बाद पैचीओ अपने डिविजन में टॉप पर हैं। इस साल उनका टॉप पर बरकरार रहने और अपनी बेल्ट की डिफेंड करने का लक्ष्य होगा। वो ब्राजील के अपने विरोधी से अगली बाउट में एक कठिन मैच की उम्मीद करते हैं।

पैचीओ कहते हैं, “एलेक्स Evolve के साथ एक अद्भुत टीम में हैं। वो हमेशा चैंपियन रहे हैं और उन्होंने हमेशा टॉप के विरोधियों के खिलाफ मैच खेले हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ये बाउट वास्तव में जबरदस्त और कठिन होने वाली है।”

“हर बार वो मैच खेलते हैं और खुद में एक अभूतपूर्व सुधार लाते हैं। ग्राउंड पर उनका गेम बहुत ही शानदार है और उनकी स्ट्राइकिंग में भी सुधार हुआ है।”

सिल्वा ने आर्मबार के जरिए अगस्त 2019 में स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन और नवंबर में पेंग ज़ू वेन के खिलाफ बैक-टू-बैक दूसरे दौर की जीत दर्ज की थी। ये उनके करियर की सातवीं और आठवीं सबमिशन जीत थी, जिसने उनका फिनिशिंग अनुपात 89 प्रतिशत तक कर दिया।

जोशुआ ने अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में सुधार किया है। साथ ही अपने पिछले मैच में रेने “द चैलेंजर” कैटलन के खिलाफ आम ट्रायंगल चोक का इस्तेमाल करके दिखाया। फिर भी पैचीओ को इस बात का अंदाजा है कि उनकी ग्रैपलिंग स्किल्स एलेक्स सिल्वा के आगे कहीं नहीं ठहरती।

हालांकि स्ट्राइकिंग की बात करें तो जोशुआ अपने प्रतिद्वंदी पर भारी नजर आते हैं।


 


पैचीओ का कहना है, “उनकी ताकत हमेशा से ग्रैपलिंग रही है। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में और कुछ भी कहना जरूरी है। फिर भी अगर ये स्ट्राइकिंग मैच होगा तो इसमें मैं माहिर हूं।”

“उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार किया है लेकिन मैं उसमें भी सेंध लगा सकता हूं। कभी-कभी वो लड़खड़ा जाते हैं। फिर भी वो अपने विरोध को आश्चर्यचकित करने के लिए फिर से उठकर खड़े हो जाते हैं। वो असल में एक सिद्ध और पूरी तरह से परिपक्व फाइटर हैं।”

मॉल ऑफ एशिया एरीना में फिलिपीनो प्रशंसकों के सामने उनकी पिछली चार बाउट सनसनीखेज अंदाज में खत्म हुई थी। उन्होंने रॉय डोलीगेज़ के खिलाफ नॉक आउट, पोंगसिरी मिटसाटिट के खिलाफ अपना “पैशन लॉक” सबमिशन, 2019 में योसूके सारूटा के खिलाफ नॉकआउट और कैटलन के खिलाफ सबमिशन से मैच खत्म किया था।

पैचीओ की अब इस सूची में एक और नाम का दर्ज होना आदर्श स्थिति होगी। वो इस मौके की तलाश में होंगे। ऐसे में ये चैलेंज लेने में पैचीओ बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे।

पैचीओ ने कहा, “सच में मैं एक फिनिश की तलाश में सर्कल में उतरूंगा लेकिन ये हमेशा इस बात पर निर्भर करेगा कि मैच किस ओर जाता है।”

“हालांकि, मेरे प्रशंसक ये उम्मीद कर सकते हैं कि मैं जीत हासिल करने के लिए सब कुछ करने की कोशिश करूंगा। फिर चाहे वो नॉकआउट हो या फिर निर्णय से मिली जीत।”

ONE Championship में स्ट्रॉवेट डिविजन सबसे चैलेंजिंग डिविजन में से एक रहा है। कोई भी एथलीट एक से ज्यादा बार अपने वर्ल्ड टाइटल का बचाव नहीं कर पाया है। इस वजह से “द पैशन” बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इतिहास बनाने के लिए आशान्वित हैं। उन्हें भरोसा है कि वो इस भार वर्ग में इतिहास के सबसे प्रमुख एथलीट के रूप में खुद को साबित कर देंगे।

“कह सकता हूं कि मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। खासकर कि एक बेहतरीन एथलीट कुया रेने के खिलाफ। मुझे खुशी है कि मैं अपने गेम प्लान को अंजाम देने और उस मुकाम तक पहुंचने में सक्षम रहा था।”

“हालांकि, मुझे हर बार कुछ अलग करने की जरूरत है। मुझे हर नए मैच में कुछ नया करना होगा। मैं ये भी जानता हूं कि डिविजन के बाकी एथलीटों की नजरें मुझ पर गड़ी हैं इसलिए मुझे हर बार उन्हें नई चीजें दिखाकर चौंकाना होगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4