‘ONE On TNT I’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, मोरेस Vs. जॉनसन

2104 TNT1 web 1800x1200px

ONE Championship अपने सबसे बड़े महीने के आगाज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की “ONE on TNT I” के रूप में उत्तर अमेरिकी प्राइम-टाइम टेलीविजन पर वापसी होने जा रही है। कार्ड में एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले शामिल हैं।

मेन इवेंट मैच में फ्लाइवेट इतिहास का सबसे बड़ा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबला होगा, जिसमें ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को महान सुपरस्टार डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ डिफेंड करेंगे, जो कि पहले से ही ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं।

को-मेन इवेंट मैच में अमेरिकी दिग्गज एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ का सामना #2 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस से होगा।

इसके अलावा मॉय थाई के सबसे खतरनाक फाइटर ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन की टक्कर ऑस्ट्रेलियाई एथलीट “मिनी टी” डेनियल विलियम्स से होगी।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


135.6 LBS मॉय थाई
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ने डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:24 मिनट में
लाइटवेट MMA
“द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ और यूरी लापिकुस के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ

लीड कार्ड


वेल्टरवेट MMA
रेमंड मागोमेडालिएव ने टायलर मैकग्वायर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
एनरिको “द हरिकेन” केह्ल ने चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
“रग रग” ओमार केन ने पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:48 मिनट में

न्यूज़ में और

Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage