ONE: KING OF THE JUNGLE को क्लोज़्ड-डोर इवेंट में तब्दील किया गया

one king of the jungle official trailer 768x432

ONE Championship की प्राथमिकता एथलीटों, स्टाफ और सिंगापुर के सभी फैंस की सेहत और स्वास्थ्य की रही है। संगठन ने ये जरूरी समझा है कि ONE: KING OF THE JUNGLE को आम जनता और मीडिया के लिए बंद कर दिया जाए।

ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने कहा: “सिंगापुर में कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के बाद, मैंने फैसला किया है कि 28 फरवरी को होने वाला ONE: KING OF THE JUNGLE एक क्लोज़्ड-डोर इवेंट होगा, जिसका सिर्फ प्रसारण किया जाएगा। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम आम जनता के लिए नहीं खोला जाएगा।

“हालांकि इवेंट का लाइव टीवी और डिजिटल माध्यमों पर प्रसारण 150 से ज्यादा देशों में तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दुनिया को इस समय उम्मीद और ताकत की जरूरत है। हमारे हीरो अपने प्रदर्शन से आपको प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।

“ONE Championship का पहले ही दिन से मिशन रहा है असल जिंदगी के सुपरहीरो की पहचान करना, जो दुनिया को उम्मीद, ताकत, सपने और प्रेरणा दें। मुझे अपने सभी एथलीटों पर बहुत गर्व है, खासकर कि जो सिंगापुर में हैं, इतना कुछ होने के बावजूद वो आगे आकर दुनिया को अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। आइए एक देश और महाद्वीप में रूप में साथ आकर कोरोना वायरस पर जीत हासिल करें।”

जिन भी फैंस ने इवेंट के लिए टिकट खरीदी थीं, वो APACTix पर जाकर पूरा पैसा वापस पा सकते हैं या फिर यहां इमेल करें  [email protected].

सिंगापुर में हो रहे ONE: KING OF THE JUNGLE में दुनिया भर के एथलीट्स अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए उतरेंगे। इसके अलावा ये सब इस मुश्किल हालात से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स अपने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को जेनेट टॉड के साथ रीमैच में डिफेंड करेंगी।

इसके अलावा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ का सामना ऑस्ट्रेलिया के रॉकी ओग्डेन के साथ पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

दो टाइटल मैचों के अलावा भारतीय सुपरस्टार ऋतु फोगाट भी एक्शन में नजर आएंगी, जिनका मैच लीड कार्ड में होगा। वहीं अमीर खान, किमिहीरो
एटो, योशिहीरो अकियामा जैसे सुपरस्टार एक्शन में नजर आएंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.