शामिल गासानोव को प्रोमोशनल डेब्यू से पहले किम जे वूंग की चेतावनी – ‘ONE का लेवल बहुत ऊंचा है’

Kim Jae Woong Tang Kai ONE X 1920X1280 21 768x512

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने पिछले मैच में हार के बाद ONE फेदरवेट MMA डिविजन रैंकिंग्स में पहला स्थान गंवा दिया था, लेकिन वो अब अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को जीत की लय वापस पाने को बेताब हैं।

ONE Fight Night 3: Lineker vs. Andrade में दक्षिण कोरियाई स्टार की भिड़ंत अपना डेब्यू कर रहे अपराजित एथलीट शामिल गासानोव से होगी और उन्होंने टांग काई के खिलाफ हार से सबक भी सीखा है।

टांग ने थान ली को हराकर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल जीता, वहीं “द फाइटिंग गॉड” को हार झेलनी पड़ी।

किम ने कहा:

“मैंने सब्र से काम लेना सीखा है। मैंने खुद को धैर्य रखने को कहा, लेकिन फिर भी मैंने आक्रामक फाइटिंग की। मैं जानता था कि इससे मेरे लिए खतरा बढ़ सकता है, लेकिन मेरे मन में फिनिश का लालच था। इस बार में धैर्य रखने की पूरी कोशिश करूंगा।

“मैं अपने भविष्य और अगले कदम को लेकर परेशान था, लेकिन उस हार से मैंने काफी कुछ सीखा है और खुद में सुधार भी किया।”

https://www.instagram.com/p/CjaAkAwprEF/

प्रेरणा का नया स्रोत मिलने से #2 रैंक के कंटेंडर किम एक और कठिन चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।

वो गासानोव को हराकर दिखाना चाहेंगे कि वो अभी भी डिविजन के सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक हैं और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना डिज़र्व करते हैं।

रूसी एथलीट का रिकॉर्ड 12-0 का है, जिनमें 8 सबमिशन जीत भी शामिल हैं, इसलिए “द फाइटिंग गॉड” भी एक कठिन मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“अपने करियर में अपराजित होना अच्छी बात है। मैं मानता हूं कि ऐसा करना बहुत कठिन है और उनका फिनिशिंग रेट भी अच्छा है। मैं उनका सम्मान करता हूं और मानता हूं कि वो अच्छे फाइटर हैं।”

शामिल गासानोव को सबक सिखाना चाहते हैं किम जे वूंग

किम जे वूंग चाहे शामिल गासानोव का सम्मान करते हों, लेकिन वो मानते हैं कि रूसी एथलीट को ग्लोबल स्टेज पर बड़ा झटका लगने वाला है।

“द कोबरा” अपने देश में चैंपियन रहे हैं और उनका MMA रिकॉर्ड परफेक्ट है, लेकिन किम को उम्मीद है कि ONE Championship के टॉप एथलीट्स के खिलाफ उनके गेम की पोल खुलने वाली है।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने कहा:

“मेरी नजर में स्ट्राइकिंग उनकी कमजोरी है, जिसे वो रेसलिंग से ढकने की कोशिश करते हैं। मैं एक संपन्न MMA फाइटर हूं और मेरा गेम उनसे बेहतर है।

“उन्होंने केवल रीज़नल लेवल पर फाइट की है, लेकिन ONE का लेवल बहुत ऊंचा है और अब मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि यहां सर्वाइव करने के लिए कितनी मेहनत करनी होती है।”

“द फाइटिंग गॉड” को भरोसा है कि वो गासानोज के रेसलिंग और BJJ गेम के खिलाफ अच्छा कर पाएंगे।

ONE Fight Night 3 में वो रूसी एथलीट के डेब्यू जीत के सपने को चकनाचूर करना चाहते हैं, जिससे उन्हें अहसास होगा कि अब उनके सामने वर्ल्ड-क्लास एथलीट्स खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं सच कहूं तो उन्होंने कभी एक असली फाइटर का सामना ही नहीं किया। उनके सामने आसान चुनौतियां थीं और उनकी भिड़ंत उन BJJ वाईट बेल्ट होल्डर्स से हुई, जो ग्राउंड पर मूव भी करना नहीं जानते।

“शामिल, वही करना जो तुमने प्लान बनाया है। ग्राउंड, रेसलिंग, स्ट्राइकिंग से मुझे फर्क नहीं पड़ता। जब आप सोचेंगे कि आपने मुझपर बढ़त बना ली है, अगले ही पल में नजरों से ओझल हो जाऊंगा। तुम्हें अलग-अलग दिशाओं से शॉट्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा जो तुम्हें झकझोर रहे होंगे।

“मैं तुम्हारे साथ कहीं भी फाइट करते हुए दिखाना चाहता हूं कि ONE का लेवल बहुत ऊंचा है। मैं उन्हें दूसरे राउंड में फिनिश करूंगा।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.