ONE Friday Fights 78 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Pakorn and Fabio Reis faceoff before ONE Friday Fights 79

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन सितंबर महीने के डबलहेडर की शुरुआत थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले 12 धमाकेदार मुकाबलों के साथ करने जा रहा है।

6 सितंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 78 में 24 मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग स्टार्स शामिल होंगे, जो कि 1 लाख यूएस डॉलर्स का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए जमकर फाइट करेंगे।

मेन इवेंट में पांच बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पाकोर्न पीके साइन्चाई जून महीने में किए गए अपने सफल डेब्यू के क्रम को जारी रखना चाहेंगे, इस बार थाई दिग्गज का सामना पुर्तगाली स्टार फैबियो रीस से बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में होगा।

इवेंट की एक अन्य फीचर फाइट में 18-0 के शानदार रिकॉर्ड वाले उज्बेकिस्तानी स्ट्राइकर असलमजोन ओर्तिकोव का सामना तीन डिविजन के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडथोंगथाई सोर सोमाई से होगा।

इसके अलावा इवेंट में स्वीडन की मोआ कार्लसन, जापान के योटा शिगेमोरी और दक्षिण कोरिया के शिन डोंग ह्युन अपना प्रमोशनल डेब्यू करेंगे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
फैबियो “सेंसेशनल” रीस ने पाकोर्न पीके साइन्चाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:04 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
कोमावट एफए ग्रुप ने सिवाकोर्न पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
खुनपोनोई सोर सोमाई ने टानाचार्ट पोर पैटचारावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
122 LBS मॉय थाई
टोंगलैमपून एफए ग्रुप ने टॉपगन कोर कैनलुआक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:55 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
योडकिटी फिएटपाथुम ने गॉट टाइपेटबुरी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:38 मिनट में
112 LBS मॉय थाई
डेटफुपा चोटबांगसाइन ने रोडबेंज़ पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया
130 LBS मॉय थाई
असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव ने योडथोंगथाई सोर सोमाई को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:15 मिनट में
140 LBS मॉय थाई
योटा शिगेमोरी ने शिन “चैकमेट” डोंग ह्युन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 2:43 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
मोआ “द एक्स-गार्ड” कार्लसन ने जी चिंग फीबी लो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
119 LBS किकबॉक्सिंग
जियानी “द लॉयन ऑफ फ्लॉन्डर्स” डे लिउ ने कुरोदा नाओया को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:27 मिनट में
बेंटमवेट MMA
इदरिस “अग्रेसर” अब्दुराशिदोव ने कज़ाकबाई तिलेनोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:22 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
जॉन क्लॉड सैकलेग ने ली “बैड बॉय” जुन यंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:34 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo