ONE Friday Fights 115 रिजल्ट्स: सुरियानलैक और गिंगसंगलैक ने अपने विरोधियों को धराशाई किया

Suriyanlek Por Yenying defeats Rambong Sor Therapat ONE Friday Fights 115 1 scaled

ONE Friday Fights 115 में हुए सबमिशन ग्रैपलिंग और मॉय थाई मुकाबलों में बहुत ही दमदार एक्शन देखने को मिला। हालांकि, इस हफ्ते कोई भी स्टार एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट नहीं जीत पाया, लेकिन उन्होंने लुम्पिनी स्टेडियम में बैठे और घर पर इवेंट देख रहे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

चैटपिचिट ने शानदार मुकाबले में खुनसुक को मात दी, इसके अलावा अहावत गॉर्डन ने सेकसन फेयरटेक्स के खिलाफ लाजवाब खेल दिखाते हुए अपने रिकॉर्ड को 9-0 किया।

कॉन्ट्रैक्टेड एथलीट गेब्रिएल मोराम ने अपनी पहली जीत दर्ज की तो वहीं उबैद हुसैन ने जीत हासिल कर अपने करियर रिकॉर्ड को 12-0 किया।

आइए जानते हैं कि 4 जुलाई को एशिया प्राइमटाइम पर किन मुकाबलों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

सुरियानलैक ने रैम्बोंग को ढेर किया

सुरियानलैक पोर येनयिंग ने 132-पाउंड मॉय थाई फाइट में रैम्बोंग सोर थेरापैट को हराते हुए उनके सात मैचों से चले आ रहे जीत के सिलसिले का अंत किया।

दोनों ने वार-पलटवार के साथ पहले राउंड की शुरुआत की। Sangtiennoi टीम के स्टार ने रैम्बोंग को रिंग की रस्सियों की तरफ धकेला। रैम्बोंग ने नी से वार करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच सुरियानलैक ने एक घातक राइट हैंड उनके जबड़े पर दे मारा।

रैम्बोंग वहीं जम से गए और फिर सुरियानलैक ने एक और राइट पंच से काम तमाम कर दिया। रेफरी ने राउंड के 2:39 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और जीत के साथ सुरियानलैक का रिकॉर्ड 83-29 हुआ।

गिंगसंगलैक ने बेलिको को चारों खाने चित किया

गिंगसंगलैक टोर लकसोंग और अलेक्सी बेलिको दोनों ही पिछले कुछ मैचों में लगातार हार के बाद इस मुकाबले के लिए उतरे। लेकिन मात्र 53 सेकंड में ही थाई स्टार ने फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में जीत अपने नाम कर दी।

गिंगसंगलैक ने राउंड की शुरुआत में ही हाई किक लगाकर नॉकडाउन अर्जित किया। बेलिको ने रेफरी के आठ काउंट का जवाब दिया और गिंगसंगलैक ने हाई किक का प्रयास फिर से किया, जो कि सही निशाने पर नहीं लगी। फिर थाई स्टार ने घूमते हुए एक स्पिनिंग बैकफिस्ट दे मारी। उनका हाथ बेलिको के चेहरे पर लगा और वो सीधा मैट पर जा गिरे।

रेफरी ने तुरंत मैच खत्म कर दिया और गिंगसंगलैक का रिकॉर्ड 43-12 हुआ।

ONE Friday Fights 115 के नतीजे

  • सुरियानलैक पोर येनयिंग ने रैम्बोंग सोर थेरापैट को दूसरे राउंड में 2:39 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 132 पाउंड)
  • गिंगसंगलैक टोर लकसोंग ने अलेक्सी बेलिको को पहले राउंड में 0:53 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • माइसंगकुम सोर यिंगचारोएनकार्नचांग ने पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 122 पाउंड)
  • चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने खुनसुक सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • एनोन तलाडकोन्डर्नमुआंगपोन ने सैमसिबलान सोर सासिवट को दूसरे राउंड में 2:21 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 118 पाउंड)
  • अहावत “गोल्डन बॉय” गॉर्डन ने सेकसन फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • चाबाकेउ सोर कनजनचाई ने मोआ “द एक्स-गार्ड” कार्लसन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 112 पाउंड)
  • उबैद “बैड” हुसैन ने पेटनाकियान सोर नाकियान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • गेब्रिएल मोराम ने लू-एलिस मैनुएल को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 118 पाउंड)
  • शोया इशिगुरो ने डैनी सिस्टी को सबमिशन (नैक क्रैंक) से हराया (सबमिशन ग्रैपलिंग – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott