एल्ब्रस ओसमानोव चोटिल, 19 दिसंबर को ONE Friday Fights 137 में अलेक्सी बेलिको से रीमैच में भिड़ेंगे योड-आईक्यू

Yod IQ PK Saenchai Alexey Balyko ONE Friday Fights 33 19

19 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले साल के अंतिम इवेंट ONE Friday Fights 137 में आखिरी समय पर थोड़ा बदलाव देखने को मिला है।

एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री के खिलाफ बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले से चोट के चलते नाम वापस ले लिया है।

इस कारण अब थाई स्टार फेदरवेट डिविजन में जाकर अलेक्सी बेलिको सामना करेंगे। ये वही फाइटर हैं, जिन्होंने एशिया प्राइमटाइम वीकली सीरीज में योड-आईक्यू को पराजित किया है।

सितंबर 2023 में हुए ONE Friday Fights 33 में इनका पहली बार आमना-सामना हुआ था। रूसी स्टार ने जबरदस्त लेफ्ट हुक के दम पर दूसरे राउंड में नॉकडाउन अर्जित किया और सर्वसम्मत निर्णय से मैच अपने नाम किया।

उस हार के बाद से थाई सनसनी एक भी मुकाबले में नहीं हारे हैं।

वो पिछले आठ मैचों को अपने नाम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जुलाई में हुए ONE Friday Fights 117 में इटालियन नॉकआउट आर्टिस्ट अलेसियो मालाटेस्टा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

नतीजन, उनका ONE Championship रिकॉर्ड 10-1 और करियर रिकॉर्ड 125-36 हो गया है।

अब योड-आईक्यू उस हार का बदला लेते हुए शानदार जीत अपने नाम करना चाहेंगे। वहीं उनका प्रयास ये भी होगा कि वो लाजवाब अंदाज में मुकाबले को अपने नाम कर एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतकर ONE Championship के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बनें।

वहीं बेलिको की बात करें तो वो अपनी लगातार हार के क्रम को तोड़ना चाहेंगे।

अपने डेब्यू मैच में योड-आईक्यू को ढेर करने के बाद Tiger Muay Thai टीम के स्टार ने अगले छह महीने में दो शानदार जीत दर्ज कीं।

उन्होंने पहले तीन डिविजन के Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सुआकिम सोर जोर टोंगप्राजिन को ONE Friday Fights 47 के तीसरे राउंड में नॉकआउट से हराया।

फिर ONE Fight Night 23 में स्टीफन कोरोदी को पहले राउंड में ढेर किया।

लेकिन उनकी लय ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रही। बेलिको पिछले तीन मैचों को गंवा चुके हैं।

अब उनका सामना एक जाने-पहचाने फाइटर से हो रहा है।

योड-आईक्यू के खिलाफ आई दूसरी जीत न सिर्फ उनकी लय को वापस दिलाएगी बल्कि वो ONE Championship का कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए खुद को आगे कर देंगे।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4