ONE Friday Fights 108 रिजल्ट्स – कोंगचाई ने चोकप्रीचा को नॉकआउट किया, टेंगनुएंग की लगातार 33वीं जीत

Chokpreecha PK Saenchai Kongchai Chanaidonmueang ONE Friday Fights 108 17 scaled

शुक्रवार, 16 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में 12 धमाकेदार मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखने को मिले।

ONE Friday Fights 108 में हुए मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA मैचों ने फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

अगर आपने एशिया प्राइमटाइम पर हुए शो को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

कोंगचाई ने चोकप्रीचा को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया

कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने एक बहुप्रतीक्षित स्ट्रॉवेट मॉय थाई रीमैच में चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को हराने में सफलता पाई।

पहले राउंड के एक्शन के बाद कोंगचाई ने दूसरे राउंड में तीन पंच कॉम्बिनेशन लगाकर 26 सेकंड पर जीत हासिल की। इस जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 75-15 कर दिया।

लॉन्गर्न ने बूनचोट पर दबदबा बनाया

Longern Sor Sommai Boonchot Sor Boonmeerit ONE Friday Fights 108 28

लॉन्गर्न सोर सोमाई ने 127-पाउंड मॉय थाई मैच में बूनचोट सोर बूनमीरिट पर निर्णायक जीत हासिल की।

पूरे मैच के दौरान लॉन्गर्न ने जब चाहा तब विरोधी पर अटैक किए। अंत में तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 65-25 हो गया।

ऐकालैक ने सोंगपयाक को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की

https://www.instagram.com/p/DJuGedrueBT

ऐकालैक सोर समार्नगार्मेंट ने 124-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में सोंगपयाक जेपी पावर को नॉकआउट से धूल चटाने में सफलता पाई।

ऐकालैक अपने प्रतिद्वंदी को रिंग की रस्सियों की ओर ले गए और एक घातक लेफ्ट हुक से दूसरे राउंड में 2:28 मिनट पर मैच खत्म कर दिया।

ये उनकी ONE Championship में दूसरी जीत रही और इसने ऐकालैक का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 62-20 कर दिया।

ब्राजील ने लेकला के खिलाफ स्ट्राइकिंग का जलवा दिखाया

Lekkla BS Muaythai Brazil Aekmuangnon ONE Friday Fights 108 28

युवा स्ट्राइकिंग स्टार ब्राजील एक्मुआंगनोन ने लेकला बीएस मॉय थाई को 126-पाउंड मॉय थाई मैच में हराने में सफलता पाई।

तीनों राउंड में ब्राजील के वार का सिलसिला चलता रहा और उन्होंने हर मौके पर विरोधी पर अटैक कर स्कोर किया। अंत में सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उनके रिकॉर्ड को 46-12 पर पहुंचा दिया।

पेटनाया ने महेसुआन को दी शिकस्त

https://www.instagram.com/p/DJuCduQu9_n

पेटनाया नोंगबैंगसाई के तेज-तर्रार हाथों ने एटमवेट मॉय थाई फाइट में महेसुआन एक्मुआंगनोन को हराने में मदद की।

दोनों थाई स्टार्स ने एक दूसरे पर जमकर अटैक किया। दोनों ने एक-एक नॉकडाउन भी अर्जित किया। लेकिन अंत में जीत पेटनाया को सर्वसम्मत निर्णय से मिली। इससे उनका ONE Championship रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 42-8 हो गया।

पेट ने पेटनारुआंग पर जबरदस्त नॉकआउट जीत दर्ज की

https://www.instagram.com/p/DJuAj4Ou_L3

पेट सुआनलुआंग्रोड्योक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पेटनारुआंग सोर रुंगसैक दूसरे राउंड में हराकर 117-पाउंड मॉय थाई मैच को अपने नाम किया।

पहले राउंड में दोनों ने एक दूसरे के खेल को परखा। दूसरे राउंड में पेट ने पसलियों पर एक घातक लेफ्ट हुक और कई हुक्स से वार कर मैच को 1:12 मिनट पर ढेर कर दिया। इस जीत ने 18 वर्षीय स्टार के करियर रिकॉर्ड को 45-10 कर दिया।

टेंगनुएंग ने वापसी कर जर्मेन क्पोगहोमौ को दूसरे राउंड में निशाना बनाया

टेंगनुएंग फेयरटेक्स ने एक यादगार वापसी करते हुए जर्मेन क्पोगहोमौ को लाइटवेट मॉय थाई मैच में नॉकआउट कर अपने जीत के सिलसिले को 33 कर दिया है।

पहले राउंड में दो नॉकडाउन झेलने के बाद टेंगनुएंग ने विरोधी की टांग पकड़कर एक लेफ्ट हुक से उनका काम तमाम कर दिया। 1:08 मिनट पर आए नॉकआउट ने उनके रिकॉर्ड को 103-14 कर दिया।

करीमी ने लिवर शॉट से फिनिश हासिल किया

माजिद करीमी ने 122-पाउंड मॉय थाई मैच में काएनपिटैक नोंगबैंगसाई को शानदार अंदाज में हराया।

28 वर्षीय ईरानी स्टार को पहले राउंड में नॉकडाउन झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में वापसी की। उन्होंने लगातार पंचों की झड़ी लगा दी और एक लिवर शॉट के चलते 2:19 मिनट पर जीत अपने नाम की।

इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 9-3 कर दिया है।

अली डेब्यू में नोंग ओह पर भारी पड़े

Nong Oh LaoLaneXang Mohammad Ali ONE Friday Fights 108 22

डेब्यू कर रहे मोहम्मद अली ने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में नोंग ओह लाओलेनशैंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

पहले दो राउंड में अली की तरफ से जमकर वार किए गए। फिर लाओस के स्ट्राइकर ने साउथपॉ (बाएं हाथ के) पोजिशन में आकर तीसरे राउंड में वार किए।

लेकिन आखिर में जजों ने अली को सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई और ये उनके करियर की 13वीं जीत थी।

नाकाशिमा ने अपने ONE डेब्यू में लिउ को हराकर अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा

Liu Junchao Akito Nakashima ONE Friday Fights 108 30

अकिटो नाकाशिमा स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मैच में लिउ जन्चाओ के खिलाफ उम्मीदों पर खरे उतरे।

जापानी स्टार ने शुरुआत से अपने चीनी विरोधी पर दबाव बनाकर रखा। पहले दो राउंड के बाद तीसरे राउंड में लिउ ने बॉडी किक्स से वार किए।

अंत में जजों ने विभाजित निर्णय से फैसला कर नाकाशिमा के रिकॉर्ड को 11-0 किया।

खान ने डेक्रोज़ को सबमिशन से पराजित किया

अलेक्सांद्रे खान ने अपने जीत के सिलसिले को फेदरवेट MMA फाइट में जारी रखा, जब उन्होंने योवानिस डेक्रोज़ को सबमिशन से मात दी।

पहले राउंड में डेक्रोज़ द्वारा सबमिशन के प्रयास और खान द्वारा बचाव के बाद दूसरे राउंड में नीचे गिराया और एक आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर 3:55 मिनट पर मैच अपने नाम कर लिया।

ये उनके करियर की चौथी जीत रही।

अर्सलानगिरीव ने गोमेस को डेब्यू मैच में हराया

रुसलान अर्सलानगिरीव ने अपने ONE Championship डेब्यू को यादगार बनाया, जब उन्होंने वेल्टरवेट MMA मुकाबले में बिस्मार्क गोमेस को सबमिट किया।

टर्किश स्टार ने लेफ्ट हुक के बाद हिप टॉस से अपने विरोधी को मैट पर पटक दिया। उन्होंने गोमेस की गर्दन को निशाना बनाया और 54 सेकंड में ही उन्हें चलता किया। इस जीत ने अर्सलानगिरीव के रिकॉर्ड को 4-0 कर दिया।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34