ONE Friday Fights 107 – सभी फाइट्स के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

92933 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की एक बार फिर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है और 9 मई को नई पीढ़ी के स्टार्स वीकली इवेंट सीरीज में शिरकत करते हुए नजर आएंगे।

एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 107 में 24 मार्शल आर्ट्स स्टार्स अपनी प्रतिभा दिखाते हुए मॉय थाई और MMA मुकाबलों में शिरकत करेंगे। इसमें शामिल अधिकतर स्टार्स की कोशिश 1 लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम करने की होगी।

मेन इवेंट में उज़्बेकिस्तान के असलमजोन ओर्तिकोव अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को दांव पर लगाने उतरेंगे, जब उनकी टक्कर थाई स्टार डेडुआंगलैक वानखोंगोम एमबीके से होगी।

इस मुकाबले से पहले एक बेहद ही शानदार विमेंस मॉय थाई मैच होगा, जिसमें म्यांमार की सुपरस्टार वेरो वापसी करते हुए जूनियर फेयरटेक्स का सामना करेंगी।

वहीं ब्राजीलियाई-वियतनामी स्टार रॉबसन डी ओलिवियरा की स्किल्स की परीक्षा उज़्बेकिस्तानी फाइटर अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ होगी। शो की शुरुआत इटली के एंटोनियो पियाना और फ्रेंच-अल्जीरियाई फाइटर आइज़ैक मोहम्मद के मैच से होगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई
असलमजोन “एल पैंटेरा” ओर्तिकोव ने डेडुआंगलैक टोरफनफार्म को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
वेरो “द कयान लैपर्ड” ने जूनियर फेयरटेक्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:09 मिनट में
127 LBS मॉय थाई
पाटकनिन सिंबीमॉयथाई ने सिंगटानावट नोकजीनलैडक्राबांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
सैकश्री सुपरलैक मॉयथाई ने कायासिट पोर प्राचांसी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
116 LBS मॉय थाई
कोको सोर सोमाई ने जारोएनपोर्न टाइकुबोन को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 1:41 मिनट में
113 LBS मॉय थाई
कोंगबुराफा थिप्टामाई ने निटीकोर्न जेपी पावर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
112 LBS मॉय थाई
एडम सोर डेचापैन ने “पेटसैम” नाह्यान मोहम्मद को विभाजित निर्णय से हराया
117 LBS मॉय थाई
“पेटनुएंग” आइज़ैक मोहम्मद ने एंटोनियो “पेकोरिनो” पियाना को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:37 मिनट में
128 LBS मॉय थाई
हिकारु फुरुमुरा ने काइस “पेटसोंग” मोहम्मद को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:33 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
रिफदीन मसदोर ने नोंगबिया लाओलेनशैंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:47 मिनट में
128 LBS MMA
अवाज़बेक “निंज्‍या” खोलमिर्ज़ाएव ने रॉबसन “द मंकी किंग” डी ओलिवियरा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 3:44 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
नोरिका रयु ने ज़ेम्फिरा अलिएवा को सबमिशन (ट्रायंगल चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 4:53 मिनट में

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.