ONE Fights Night 14: Stamp Vs. Ham – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

StampFairtex HamSeoHee 1920X1280

ONE Championship ने साल के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक के साथ इस महीने का शानदार समापन किया।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें विमेंस डिविजन की तीन धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स देखने को मिलीं।

मेन इवेंट में थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स ने तीन खेलों में चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए हैम सिओ ही को मात दी।

इसके अलावा कार्ड में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच, पहला ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबला और अपनी तरह का पहला स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग मैच शामिल रहा।

आप सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
स्टैम्प फेयरटेक्स ने “हैमज़ैंग” हैम सिओ ही को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:04 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:58 मिनट में
एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
डेनियल केली ने जेसा खान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
129 LBS स्पेशल रूल्स
“द पांडा” जिओंग जिंग नान ने नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:42 मिनट में
बेंटमवेट MMA
जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर ने स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
दिमित्री मेन्शिकोव ने रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:41 मिनट में
लाइटवेट MMA
एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग ने अमीर खान को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:57 मिनट में
हेवीवेट MMA
मॉरो “द हैमर” सेरिली ने पॉल “किंग ऑफ द नॉर्थ” इलियट को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 5:00 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
असा “द अमेरिकन निंजा” टेन पॉ ने रैम्बोलैक चोर अजालाबून को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 0:25 मिनट में
लाइटवेट MMA
मॉरिस अबेवी ने ब्लेक कूपर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 4:36 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88