ONE Fight Night 24: Brooks Vs. Balart – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

JarredBrooks GustavoBalart 1920X1280

एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 73 के सफल आयोजन के बाद ONE Championship की बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में दूसरे इवेंट के लिए वापसी हुई।

शनिवार, 3 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 24: Brooks vs. Balart का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 12 शानदार मुकाबलों में दो वर्ल्ड टाइटल बाउट्स भी शामिल रहीं।

मेन इवेंट में पूर्व अनडिस्प्यूटेड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स का सामना ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए गुस्तावो बलार्ट से हुआ। बलार्ट ने मैच से पहले वेट मिस कर दिया था तो सिर्फ ब्रूक्स ही बेल्ट जीतने के योग्य थे और उन्होंने शानदार अंदाज में जीत हासिल की।

वहीं को-मेन इवेंट मैच में अमेरिकी सुपरस्टार डेनियल केली पहली बार अपने ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को ब्राजीलियाई धुरंधर मायसा बास्तोस के खिलाफ डिफेंड करने उतरीं और उन्हें बेल्ट गंवानी पड़ी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


अंतरिम स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने गुस्तावो “एल ग्लैडीएडर” बलार्ट को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 4:39 मिनट में
एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
मायसा बास्तोस ने डेनियल केली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
नबील अनाने ने फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
139 LBS मॉय थाई
नाकरोब फेयरटेक्स ने डेडुआंगलैक टीडेड99 को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट MMA
शामिल “द कोबरा” गासानोव ने ऐरन “टॉमी गन” कनार्टे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
145.5 LBS मॉय थाई
दिमित्री “द साइलेंट असासिन” कोवटन ने फरारी फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
इलायस “द स्नाइपर” महमूदी ने टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:56 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा ने योसूके “द निंजा” सारूटा को विभाजित निर्णय से हराया
151.5 LBS मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने क्रेग “कोको” कोकली को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
एंख-ओर्गिल “द टॉर्मेंटर” बाटरखू ने कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया - तीसरे राउंड के 4:59 मिनट में
132.7 LBS मॉय थाई
अलिफ सोर डेचापैन ने ज़कारिया एल जमारी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
एमी पिर्नी ने यू यौ पुई को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:49 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage