ONE Fight Night 23: Ok Vs. Rasulov – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

OkRaeYoon AlibegRasulov 1920X1280

शनिवार, 6 जुलाई को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov के साथ हुई, जिसमें दो सर्वश्रेष्ठ लाइटवेट MMA फाइटर्स की टक्कर देखने को मिली।

मेन इवेंट में पूर्व लाइटवेट MMA चैंपियन ओक रे यूं का सामना ONE अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए प्रमोशन में डेब्यू करने वाले अपराजित स्टार अलीबेग रसुलोव से हुआ।

ONE में आने के बाद ओक ने लाइटवेट डिविजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम की थी। लेकिन उनकी बादशाहत ज्यादा लंबी नहीं चली और उन्हें अगले ही मैच में खिताब गंवाना पड़ा।

इसके अतिरिक्त इवेंट में वेल्टरवेट चैंपियन टाय रुओटोलो और युवा सनसनी जोज़ेफ चैन के बीच नॉन-टाइटल सबमिशन ग्रैपलिंग मैच, निको कैरिलो और सैमापेच के बीच अहम बेंटमवेट मॉय थाई फाइट और अमेरिकी स्टार ल्यूक लेसेई की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
अलीबेग रसुलोव ने ओक रे यूं को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने सैमापेच फेयरटेक्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:03 मिनट में
186 LBS सबमिशन ग्रैपलिंग
टाय रुओटोलो ने जोज़ेफ चैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
हेवीवेट MMA
किरिल ग्रिशेंको ने “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे ने ल्यूक “द शेफ” लेसेई को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:08 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा ने “द हंटर” शी वेई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
139.2 LBS मॉय थाई
ब्लैक पैंथर ने अली सालदोएव को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:23 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
हिरोबा मिनोवा ने जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो को विभाजित निर्णय से हराया
125.7 LBS मॉय थाई
एलिस “एल जेफे” बद्र बारबोज़ा ने अलिफ सोर डेचापैन को विभाजित निर्णय से हराया
हेवीवेट किकबॉक्सिंग
“रग रग” ओमार केन ने बाउचर केचप को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:08 मिनट में
151.5 LBS मॉय थाई
अलेक्सी बेलिको ने स्टीफन कोरोदी को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 2:42 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts