ONE Fight Night 19: Haggerty Vs. Lobo – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

DC 1557 scaled

एशियाई प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights के आयोजन के बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने फरवरी के डबलहेडर के दूसरे हिस्से का शानदार समापन किया।

शनिवार, 17 फरवरी को ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें एक्शन से भरपूर MMA और मॉय थाई मुकाबले देखने को मिले।

पिछले साल ऐतिहासिक कामयाबी पाने वाले दो-स्पोर्ट चैंपियन जोनाथन हैगर्टी ने वापसी कर अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को बेहतरीन अंदाज में डिफेंड किया। उनका सामना ब्राजीलियाई पावरहाउस और #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे लोबो से हुआ।

वहीं #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच का सामना बहुप्रतीक्षित रीमैच में मोहम्मद यूनेस रबाह से देखने को मिला, जहां थाई स्टार पिछली विवादित हार का बदला लेने में कामयाब रहे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में ब्रिटिश स्टार लियाम नोलन, थाई सनसनी वंडरगर्ल, अमेरिकी मॉय थाई फाइटर्स एडी अबासोलो और ल्यूक लेसेई की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:45 मिनट में
बेंटमवेट मॉय थाई
सैमापेच फेयरटेक्स ने मोहम्मद “द ईगल” यूनेस रबाह को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:33 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
लिटो “थंडर किड” आदिवांग ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
नौज़ेत त्रूहीलो ने लियाम “लीथल” नोलन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
वेल्टरवेट MMA
हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने अब्राओ “बैम्बाओ” अमोरिम को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 4:57 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई
ल्यूक “द शेफ” लेसेई ने एडी “सिल्की स्मूथ” अबासोलो को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
मार्टिना डॉमिन्कज़ैक ने नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:24 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
मंसूर मलाचिएव ने योसूके “द निंजा” सारूटा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
थोंगपून पीके साइन्चाई ने तिमूर चुइकोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata