ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

Petchmorakot and Jimmy Vienot at the ONE 157 Faceoffs

कई हफ्तों के इंतजार के बाद, आखिरकार अब ग्लोबल फैंस को दो धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल फाइट्स, दो बेहतरीन सबमिशन ग्रैपलिंग मैच और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सभी क्वार्टरफाइनल मुकाबले देखने को मिले।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें फैंस का खूब मनोरंजन किया।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी अपनी बेल्ट को मेन इवेंट में फ्रेंच स्टार जिमी विन्यो के खिलाफ डिफेंड करते हुए नजर आए। वहीं को-मेन इवेंट में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को #1 रैंक के कंटेंडर जोसेफ लसीरी के खिलाफ बचाते दिखे।

इसके अलावा इतिहास के सबसे बड़े मॉय थाई टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के साथ हुई, जिसमें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन, #2 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक और अन्य 6 टॉप स्ट्राइकर्स शामिल हुए।

19 वर्षीय जुड़वा भाई टाय और केड रुओटोलो अपना-अपना प्रोमोशनल डेब्यू क्रमश: गैरी टोनन और शिन्या एओकी के खिलाफ किया।

आप मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

मेन कार्ड


फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
पेटमोराकोट पेटयिंडी ने जिमी “JV01” विन्यो को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी ने प्राजनचाई पोंगसुफान पीके को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 3:00 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल
रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जैकब स्मिथ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
टाय रुओटोलो ने गैरी “द लॉयन किलर” टोनन को सबमिशन (डार्स चोक) से हराया - पहले राउंड के 1:37 मिनट में
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
केड रुओटोलो ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल
वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस ने होसुए “तुज़ो” क्रूज़ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 0:35 मिनट में

लीड कार्ड


फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल
“द किकिंग मशीन” सुपरलैक ने टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल
सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल ने अमीर नासेरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
अलीस “लिल सैवेज” एंडरसन ने आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका को सबमिशन (ट्रायंगल चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:04 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा ने डेविट कीरिया को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक ने ज़ेबा “फाइटिंग क्वीन” बानो को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 1:22 मिनट में
फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट बाउट
शेरज़ोद “लॉयन” काबुतोव ने डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट MMA
Elipitua “The Magician” Siregar ने रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन को सबमिशन (एनाकोंडा चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:58 मिनट में

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts