ONE डेब्यू में सुपरलैक को चौंकाना चाहते हैं नबील अनाने – ‘खोने को कुछ नहीं, पाने को सबकुछ है’

Nabil_Anane 1200x800 1 e1686663137595

युवा मॉय थाई सनसनी नबील अनाने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं, जहां से उनके करियर को रफ्तार मिल सकती है।

इस शुक्रवार, 23 जून को ONE Friday Fights 22 में 19 वर्षीय स्ट्राइकर अपना ONE डेब्यू करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत मॉय थाई मैच में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 से होगी। ये मैच फैंस के अंदर रोमांच भर रहा है।

बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में फाइट करने वाले अनाने जानते हैं कि एक बड़ी जीत से वो खुद को ONE के बेस्ट एथलीट्स में से एक के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

खासतौर पर #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर के खिलाफ जीत उन्हें बहुत फायदा पहुंचाएगी, जो 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में मॉय थाई में वापसी कर रहे हैं। सुपरलैक जैसे कठिन प्रतिद्वंदी को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन थाई-अल्जीरियाई एथलीट इस मौके को लेकर खुश हैं।

अनाने ने ONEFC.com से कहा:

“मैंने ONE Championship में कई बड़े स्टार्स को देखा है इसलिए मुझे खुद को साबित करने का मौका मिला है। मैं ONE में आकर बहुत खुश हूं। मुझे दिखाना होगा कि मैं युवा होते हुए भी बेस्ट एथलीट्स को हरा सकता हूं। मेरे पास ONE के कई अन्य वर्ल्ड चैंपियंस की तरह अभी खुद में सुधार के लिए काफी समय है।”

अनाने इतिहास के सबसे युवा WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं और रिटायर हो चुके ONE स्टार मेहदी ज़टूट की निगरानी में अपनी स्ट्राइकिंग को बेहतर बनाया है।

वो जिम में कई अन्य ONE एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं, जिनमें 2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के उपविजेता सैमी “AK 47” सना और पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी रामाज़ानोव भी शामिल हैं।

इन अनुभवी एथलीट्स से सीख लेने के अलावा ONE में फाइट करने को लेकर भी युवा स्टार का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा:

“जब मैंने देखा कि मेरे जिम से काफी फाइटर्स ONE को जॉइन कर रहे हैं तो मैंने भी अलावेर्दी और सैमी की तरह यहां आने का लक्ष्य बनाया। उन्हें ONE में फाइट करते देख मैंने खुद से कहा, ‘ये बहुत बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन है। मैं भी बड़ा होकर यहां फाइट करना चाहता हूं। अब समय आ गया है। मैं ONE में अपने सपनों को एक-एक कर पूरा करना चाहता हूं।”

वो अपने ONE डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं और कोई गलती ना करते हुए केवल जीत दर्ज करना चाहते हैं।

इसलिए उन्होंने ONE के अन्य बड़े स्टार्स को चेतावनी देते हुए कहा:

“मैं आ रहा हूं। कुछ समय बाद मेरा नाम आपके सबके साथ लिया जाएगा। मैं आप सभी को चुनौती देने आ रहा हूं।”

अनाने का मानना है कि बड़ा बॉडी साइज़ उन्हें सुपरलैक पर जीत दिलाएगा

नबील अनाने को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में बेहद कठिन चुनौती मिली है।

उनके विरोधी सुपरलैक कियातमू9 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 133-29-4 का है, लगातार 7 जीत दर्ज कर चुके हैं और मौजूदा फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। ये बातें सुपरलैक को दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स में से एक बनाती हैं।

अनाने अपने विरोधी का सम्मान करते हैं और “द किकिंग मशीन” की काबिलियत से अवगत हैं। मगर उनका मानना है कि वो 27 वर्षीय दिग्गज को सबक सिखाने वाले हैं:

“सुपरलैक एक मास्टर बन चुके हैं और बेहतरीन फाइटर हैं। वो जानते हैं कि उन्हें क्या करना है। मुझे लगता है कि जब वो फाइट करते हैं, उन्हें कॉर्नरमैन की भी जरूरत नहीं होती। वो अपनी स्किल्स से वाकिफ हैं और अपने गेम पर ध्यान देते हैं। वो इस खेल के मास्टर बन चुके हैं। मगर मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं लेकिन पाने के लिए सबकुछ है।”

अनाने जानते हैं कि उन्हें अगले मैच में अंडरडॉग के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन वो खुले मन से फाइट करते हुए किक्स, नी, एल्बो स्ट्राइक्स और पंच लगाने का प्रयास करेंगे।

6 फुट 2 इंच लंबे होने पर युवा स्टार जानते हैं कि वो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के अन्य सभी एथलीट्स के खिलाफ फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा:

“हर एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ लंबाई मुझे फायदा दिलाएगी। ये पहलू मेरे लिए फायदे का सौदा और उनके लिए नुकसानदेह होगा। मेरी लंबाई अन्य फाइटर्स के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली है।”

अनाने जल्द ही अपना डेब्यू करेंगे और मानते हैं कि दुनिया के सबसे बड़े स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स में से एक को हराकर बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

4-औंस के ग्लव्स की फाइट में कुछ भी संभव है। आप सब जानते हैं कि कुछ भी हो सकता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.