ONE Friday Fights 84 में नॉकआउट कर मुआंगथाई जीत की राह पर लौटे, घेराती का रिकॉर्ड 6-0

Muangthai PK Saenchai Kongsuk Fairtex ONE Friday Fights 84 10

शुक्रवार, 25 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 84 में दमदार एक्शन देखने को मिला।

ONE Championship द्वारा बेहतरीन मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें शामिल स्टार्स ने फैंस को प्रभावित करने का प्रयास किया।

अगर आप इन मैचों को लाइव नहीं देख पाए तो यहां जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

मुआंगथाई ने एक क्लासिक मॉय थाई मुकाबले में कोंगसुक को ढेर किया

“एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पीके साइन्चाई ने कोंगसुक फेयरटेक्स के खिलाफ हुए 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में दिखाया कि उनकी नॉकआउट पावर को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

पहले दो राउंड के वार-पलटवार के बाद मुआंगथाई ने कोंगसुक को एक लेफ्ट हुक जड़कर शो की समाप्ति की। ये नॉकआउट तीसरे राउंड में 0:14 मिनट पर आया और इससे “एल्बो ज़ोम्बी” का करियर रिकॉर्ड 205-46 हो गया।

करीबी मैच में पलांगबून ने गोंज़ालेज़ को मात दी

Palangboon Wor Santai Xavier Gonzalez ONE Friday Fights 84 20

ज़ेवियर गोंज़ालेज़ और पलांगबून वोर सैनटाई के बीच 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में जोरदार एक्शन की कोई कमी नहीं रही।

दोनों ही फाइटर्स ने शुरुआत से लेकर अंत तक अपना स्टैमिना, दृढ़ता और स्ट्राइक्स की ताकत दिखाई। अंत में पलांगबून के अटैक की निरंतरता ने उन्हें विभाजित निर्णय से विजयी बनाया और ये ONE Championship ने उनकी पहली और करियर की 84वीं जीत रही।

तीन राउंड की दमदार फाइट में पेटसेनकोम की संडे पर जीत

Petsaenkom Sor Sommai Sunday Boomdeksean ONE Friday Fights 84 14

पेटसेनकोम सोर सोमाई ने संडे बूमदेक्सेन को 118-पाउंड-कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पराजित कर ONE Championship में अपना खाता खोला।

25 वर्षीय स्टार ने अपने किकिंग गेम का इस्तेमाल कर विरोधी को पूरे नौ मिनट तक छकाया। लेकिन संडे ने भी आसानी से हार नहीं मानी और पलटवार करते रहे। अंत में तीन में से दो जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाकर बहुमत निर्णय से विजेता बनाया और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 61-18 हो गया।

बैनलुएलोक ने टुबटिमथोंग को तीसरे राउंड में चित किया

https://www.instagram.com/p/DBjXG-5OI6B

बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने अपने ONE Championship रिकॉर्ड को 2-0 किया, जब उन्होंने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन को हराया।

Sor Dechapan टीम के प्रतिनिधि ने पहले दो राउंड की तरह तीसरे राउंड में भी तेजी दिखाई और दमदार बॉडी शॉट्स लगाकर 45 सेकंड पर मैच को नॉकआउट से जीता। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 87-20 कर दिया।

सिंगडैम ने मेज़ेंट्सेव को हराकर डेब्यू मैच अपने नाम किया

Singdam Kafefocus Andrii Mezentsev ONE Friday Fights 84 21

सिंगडैम काफेकोफस ने उनकी तरह ही ONE Championship में डेब्यू कर रहे आंद्री मेज़ेंट्सेव को 120-पाउंड कैचवेट मॉय थाई के तीनों राउंड में पछाड़कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

शुरुआत में दोनों फाइटर्स की तरफ से अटैक देखने को मिले। दूसरे राउंड में सिंगडैम के वार में तेजी रहे और विरोधी को चोट पहुंचाई। उन्होंने अंत तक दबाव बनाया और जजों को प्रभावित करने में कामयाब रहे। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 18-3 कर दिया।

कोचासिट ने डैटपिचाई को पहले राउंड में नॉकआउट किया

https://www.instagram.com/p/DBjS_zROXCq

कोचासिट टसाएयासाट ने 112-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डैटपिचाई नावीअंडमान को पहले राउंड में पराजित करने में सफलता पाई।

दोनों थाई योद्धाओं ने वक्त बर्बाद ना करते हुए अटैक की झड़ी लगा दी। लेकिन कोचासिट ने इसी बीच एक राइट हैंड मारकर नॉकआउट हासिल किया और 1:41 मिनट पर मैच समाप्त हो गया। डेब्यू मैच में आई जीत ने उनके करियर रिकॉर्ड को 39-7 कर दिया।

घेराती ने मौज़ाकिटिस को नॉकआउट कर मेन रोस्टर का कॉन्ट्रैक्ट जीता

परहम घेराती ONE Championship में अपने हर एक मैच के साथ बेहतर होते जा रहे हैं। इस बार उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में जॉर्ज मौज़ाकिटिस को फिनिश किया।

पहले दो राउंड अपने विरोधी पर दबाव बनाने के बाद ग्रीक-ब्रिटिश स्टार पर 2:31 मिनट पर अपरकट जड़कर मैच को अपने पक्ष में किया। इस जीत ने 20 वर्षीय स्टार के ONE रिकॉर्ड को 6-0 और करियर रिकॉर्ड को 15-5 कर दिया। इसके साथ ही अब वो ग्लोबल रोस्टर में शामिल हो गए हैं।

किन्टेह के सटीक वार ने उन्हें ईह मवी पर जीत दिलाई

ओमार “ओछू” किन्टेह ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में ईह मवी को हराकर ONE Championship में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

शुरुआत में ईह मवी ने अटैक में तेजी दिखाई, लेकिन किन्टेह ने पलटवार से उन्हें पछाड़ा और यही तीन राउंड तक चलता रहा। अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका करियर रिकॉर्ड 14-2 हो गया।

सोनराक की कसाहारा पर एकतरफा जीत

https://www.instagram.com/p/DBjKnPEO42R

सोनराक फेयरटेक्स ने 134-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में युकी कसाहारा को हराकर ONE Championship में लगातार तीसरी जीत अपने नाम की।

27 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में नॉकडाउन स्कोर किया। दूसरे राउंड में उन्होंने नीज़ और क्लिंच में रहते हुए एल्बोज़ का सहारा लिया। सोनराक ने तीसरे राउंड में अटैक में और तेजी लाई और जजों ने उनके पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से जीत की। इसके उनका रिकॉर्ड 66-22 हो गया।

यैंगडम ने कोंगपोक्शे को हराकर ONE में पहली जीत अपने नाम की

Yangdam Jitmuangnon Kongpoxay LaoLaneXang ONE Friday Fights 84 29

यैंगडम जित्मुआंगनोन के लिए अभी तक का ONE Championship में सफर आसान नहीं रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने 123-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में कोंगपोक्शे लाओनशैंग को हराकर पहली जीत दर्ज की।

थाई स्ट्राइकर ने अपने विरोधी पर तीनों राउंड में जमकर वार किए। अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 62-25 हो गया।

क्विरांटे ने डेब्यू मैच में फान को तकनीकी नॉकआउट से हराया

मार्विन “ग्रीन गॉबलिन” क्विरांटे ने स्ट्रॉवेट MMA फाइट में फान थान टुंग को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से मात दी।

फिलीपीनो स्टार ने हेड किक से शुरुआत की और टेकडाउन के प्रयास से खुद को बचाया। उसके बाद पंच व एल्बोज़ लगाईं। उन्होंने पहले राउंड में काफी सारे अटैक किए। फान दूसरे राउंड के लिए खड़े नहीं हो पाए और इस तरह क्विरांटे को पहले राउंड में 5:00 मिनट पर जीत मिली।

युआन ने एक करीबी ग्रैपलिंग मैच में सेरा को हराया

Yuan Yi Tomoshige Sera ONE Friday Fights 84 23

युआन यी और टोमोशिगे सेरा के बीच लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच से शो की शुरुआत हुई और ये 10 मिनट का मुकाबला था।

युआन ने गार्ड पोजिशन में जाकर पीठ के बल सबमिशन के प्रयास किए, लेकिन सेरा खतरे को टालते रहे। दोनों ने एक दूसरे पर पूरे मैच के दौरान सबमिशन के प्रयास किए।

अंत में जजों ने विभाजित निर्णय से युआन को विजयी घोषित किया।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.