ONE Fight Night 15 में होगा माइकी मुसुमेची Vs. शिन्या एओकी ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच

Mikey Musumeci Jarred Brooks ONE Fight Night 13 54

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची बहुत जल्द एक महान फाइटर के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को दांव पर लगाने वाले हैं।

शनिवार, 7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15 में मुसुमेची का सामना ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में MMA आइकॉन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से होगा। ये मुसुमेची के लिए ONE में अभी तक की सबसे कठिन चुनौती साबित हो सकती है।

मुसुमेची को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर होने की संज्ञा दी जाती है और ONE में अभी तक हारे नहीं हैं। उन्होंने ONE Fight Night 13 में अपने पिछले मैच में स्ट्रॉवेट MMA किंग जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

27 वर्षीय ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर इस साल 3 बार फाइट कर चुके हैं और हर बार शानदार अंदाज में जीत दर्ज की है। वो जानते हैं कि एओकी के खिलाफ जीत उनकी महान पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट के रूप में विरासत को मजबूती देगी।

जापानी स्टार एक सामान्य MMA फाइटर नहीं हैं।

एओकी को 60 प्रोफेशनल बाउट्स का अनुभव हासिल है और ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। वो इस खेल के सबसे खतरनाक सबमिशन आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

उन्होंने अपने करियर में 30 से अधिक मैचों को सबमिशन से जीता है, जिनमें 3 ONE वर्ल्ड टाइटल बाउट्स भी शामिल रहीं। सही मायनों में “टोबीकन जुडन” एक वर्ल्ड-क्लास ग्राउंड स्पेशलिस्ट हैं।

एओकी ने MMA में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक महान फाइटर का दर्जा प्राप्त किया है और वो सबमिशन ग्रैपलिंग से अनजान नहीं हैं। उन्होंने ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीती हैं और ONE के इतिहास के सबसे पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मैच का हिस्सा बने थे, जहां उन्हें 2017 में गैरी टोनन के हाथों हार मिली थी।

एओकी की ग्रैपलिंग स्किल्स, अनुभव और फ्लाइवेट किंग के खिलाफ बॉडी साइज़ का उन्हें बहुत फायदा मिल सकता है। ये सभी बातें उन्हें मुसुमेची के लिए बड़ा खतरा साबित कर सकती हैं।

दूसरी ओर, “डार्थ रिगाटोनी” लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए साबित करना चाहेंगे कि उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के बॉडी साइज़ से कोई फर्क नहीं पड़ता।

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35