माइकी मुसुमेची ने गेब्रियल सूसा के खिलाफ रीमैच में ‘उत्तेजित मानसिकता’ के साथ आने का वादा किया

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 47

माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची प्रमोशन में डेब्यू कर रहे गेब्रियल सूसा के साथ अपने आगामी बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले के लिए बेहद ज्यादा उत्साहित हैं।

शनिवार, 8 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 167: Tawanchai vs. Nattawut II में ये बहुप्रतीक्षित मैच होगा और मुसुमेची के पास उन्हें हराने वाले आखिरी ग्रैपलर के साथ हिसाब बराबर करने का मौका है।

ये दोनों ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट एथलीट्स पहली बार 2021 में ONE के बाहर भिड़े थे। तब ब्राजीलियाई स्टार ने न केवल मुसुमेची के गार्ड को भेदा, बल्कि एक खतरनाक नॉर्थ-साउथ चोक से सबमिट कर एक बड़े उलटफेर को भी अंजाम दिया।

तब से “डार्थ रिगाटोनी” शानदार फॉर्म में रहे हैं, उन्होंने पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के साथ-साथ 14 मैचों की जीत का सिलसिला कायम कर खुद को दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड ग्रैपलर्स में से एक के रूप में मजबूती से स्थापित किया है।

अपने पहले मुकाबले को याद करते हुए न्यू जर्सी के फाइटर को सूसा की शारीरिक क्षमता और आक्रामकता याद आती है, जिसका वो इस रीमैच में स्वागत करते हैं:

“वो आक्रामक हैं। मैं चाहता हूं कि वो आक्रामक हों। मैं चाहता हूं कि वो मुझ पर हमला करें और मैं उन पर।”

फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग किंग हमेशा कड़ी ट्रेनिंग करते हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जिउ-जित्सु के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सूसा के खिलाफ तैयारी ने उन्हें दूसरे गियर में डाल दिया है।

मुसुमेची ने कहा:

“अभी मेरी उत्तेजित मानसिकता है। और मुझमें धैर्य नहीं है। मुझे ADHD (एक प्रकार की दिमागी कंडीशन जिस कारण एकाग्रता कम होती है) भी है। मैं नहीं चाहता कि वो डिफेंड करें। मैं चाहता हूं कि वो एक मिसाइल की तरह मुझ पर हमला करें। उन्हें अपनी शक्ति से वार करना चाहिए। अपनी पूरी ताकत से। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।

“और मैं चाहता हूं कि वो मेरे साथ भिड़ें। और फिर हम देखेंगे कि उसके बाद कौन खड़ा रहता है। हम देखेंगे कि क्या मैं हार जाता हूं। हम देखेंगे कि क्या मैं उन्हें हरा देता हूं। हम देखेंगे। यही इन मैचों की अद्भुत बात है जो हमारी इच्छाशक्ति को बढ़ाती है।”

2021 के मुकाबले के बाद मुसुमेची ने तकनीक, शारीरिक क्षमता और मानसिकता, इन सभी पहलुओं में तेजी से सुधार किया है। और उन्हें विश्वास है कि सूसा पिछले तीन सालों से जो कुछ भी कर रहे थे, उन सुधारों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं अब बिल्कुल एक अलग इंसान हूं। और वो भी हैं। बेशक, इस दौरान वो और भी अधिक तकनीकी रूप से सक्षम हो गए होंगे। उन्होंने कड़ी मेहनत की होगी और बेहतर हो गए होंगे। तो अब सवाल ये है कि क्या मैंने ये मैच जीतने के लिए पर्याप्त सुधार किया है? और मुझे विश्वास है कि मैंने ऐसा किया है।”

मुसुमेची ने सूसा के लिए शारीरिक तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया

माइकी मुसुमेची पहले से ही अपने घंटों लंबे ट्रेनिंग सेशंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन गेब्रियल सूसा के साथ अपने रीमैच के लिए उन्होंने इसे पूरी तरह से एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

उन्होंने बताया:

“मैं खुद को जीतता हुआ देख रहा हूं। मैं अपनी तैयारी को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। मैंने सब कुछ ठीक से किया है। मुझमें अपनी तैयारी से बहुत आत्मविश्वास है।

“मैं कभी भी इतना अच्छा नहीं रहा हूं। मैं पांच या छह वर्षों में एक एथलीट के रूप में मानसिक रूप से इतना केंद्रित नहीं रहा हूं।”

“डार्थ रिगाटोनी” जिउ-जित्सु तकनीकों की हर बारीकियों से वाकिफ रहते हैं। लेकिन सूसा के लिए अपने ट्रेनिंग कैंप में उन्होंने एक प्रोफेशनल एथलीट की जीवनशैली अपनाई है और अपनी तकनीकी तैयारी के साथ-साथ अपनी शारीरिक तैयारी पर भी उतना ही ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा:

“मेरा मानना ​​है कि मैंने वास्तव में इस मैच को जीतने की सर्वोत्तम संभावनाओं के लिए खुद को तैयार किया है और मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है। और मैं फिर से एक एथलीट बन गया हूं। मैं अब ट्रेनिंग में सिर्फ जिउ-जित्सु का शौकीन मात्र नहीं हूं। मैं पांच वर्षों से अपने गैराज में केवल शौकीनों के साथ ही ट्रेनिंग कर रहा था।

“मैं बहुत ज्यादा बेहतर हो गया हूं। शारीरिक रूप से, तकनीकी रूप से, सब कुछ। मैं फिर से एक एथलीट बन गया हूं। जब आपका कौशल आपके अन्य विरोधियों की तुलना में बहुत अधिक है तो मेरे पास एथलीट होने पर ध्यान केंद्रित करने जैसा कुछ नहीं था।”

इसके लिए, मुसुमेसी ने विश्व-प्रसिद्ध ताकत और कंडीशनिंग कोच सैम कैलाविटा की मदद ली है।

और अब उन्हें विश्वास है कि 8 जून को वो सूसा को चौंका सकते हैं:

“मेरी ताकत 2021 से काफी अधिक है, जैसे कि 10 गुना अधिक। मैं Treigning Lab के कोच कैल के साथ काम कर रहा हूं। वो एक खेल वैज्ञानिक हैं। वो अमेरिकी ओलंपिक रेसलिंग और UPenn और ओक्लाहोमा के सभी सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के साथ काम करते हैं, जो सभी कॉलेज रेसलिंग की जगह हैं और वो मेरे तंत्रिका तंत्र पर काम कर रहे हैं, इसे मजबूत बना रहे हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.