दिव्यांग फाइटर जेक पीकॉक ONE 169: Atlanta में शिंजी सुज़ुकी के खिलाफ वापसी करेंगे

Jake Peacock Kohei Shinjo ONE Friday Fights 58 66

मॉय थाई के उभरते सितारे जेक “द वन” पीकॉक ONE 169: Atlanta में एक्शन में अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे, जहां बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में उनका सामना जापानी स्ट्राइकर शिंजी सुज़ुकी से होगा।

ये फाइट 9 नवंबर को अटलांटा के स्टेट फार्म एरीना में आयोजित की जाएगी और दोनों एथलीट्स के लिए अमेरिकी फैंस के सामने गहरी छाप छोड़ने का मौका होगा।

कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे प्रेरणादायक एथलीट्स में से एक पीकॉक अलग तरह के योद्धा हैं, जिनका बचपन से ही दाहिना हाथ नहीं था। जब पीकॉक अपनी मां के गर्भ में विकसित हो रहे थे, तब उनकी एम्नियोटिक थैली का कुछ भाग पट्टों के रूप में अलग हो गया था। इनमें से एक एमनियोटिक बैंड उनकी दाहिनी बांह के चारों ओर लिपट गया था, जिससे उनकी निचली बांह का विकास रुक गया था।

उस तरह की बाधा के बावजूद ब्रिटिश मूल के कनाडाई निवासी ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स की दुनिया में आगे बढ़ते हुए अपने सपनों का पीछा करना कभी नहीं छोड़ा।

कनाडा में मॉय थाई सर्किट पर हावी होने और फिर Road to ONE टूर्नामेंट जीतकर अपना ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद पीकॉक ने अप्रैल में हुए ONE Friday Fights 58 में शानदार प्रमोशनल डेब्यू किया।

31 वर्षीय फाइटर ने जल्द ही साबित कर दिया कि वो सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने जापानी स्टार कोहेई शिंजो को अपने बेहतरीन अटैक से पराजित कर जजों के निर्णय से जबरदस्त जीत हासिल की।

“द वन” अब दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दूसरे मैच की तैयारी कर रहे हैं और ये उनके करियर की सबसे कड़ी परीक्षा है।

शानदार फाइट आईक्यू (सूझबूझ) और कुशल बॉक्सिंग के साथ एक मास्टर तकनीशियन सुज़ुकी ग्लोबल मंच पर अपनी पहली जीत के बाद इस फाइट में उतरेंगे।

पिछले मार्च में हुए ONE 166: Qatar में 38 वर्षीय एथलीट ने पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ के खिलाफ अपनी सटीक स्ट्राइकिंग से जजों के निर्णय द्वारा जीत दर्ज की थी।

सुज़ुकी निश्चित रूप से लगातार दूसरी जीत हासिल कर अमेरिकी फैंस को रोमांचित करने के लिए उत्सुक होंगे, लेकिन दिव्यांग स्टार पीकॉक अभी फॉर्म में हैं और अब वो प्रतिभा से भरपूर बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में अपनी बढ़त जारी रखना चाहते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.