ONE Fight Night 2 में जिहिन राडज़ुआन से स्ट्राइकिंग करने को बेताब स्टैम्प फेयरटेक्स – ‘इसे टेस्ट कर लेते हैं’

Angela Lee Stamp Fairtex ONE X 1920X1280 90 768x512

पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को विश्वास है कि अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 30 सितंबर (भारत में शनिवार, 1 अक्टूबर) को उनकी स्ट्राइकिंग #5 रैंक की एटमवेट MMA कंटेंडर जिहिन राडज़ुआन पर जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी। 

ONE Fight Night 2 में अपनी MMA भिड़ंत से पहले जिहिन ने थाई मेगास्टार की स्किल्स की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी विरोधी की स्टैंड-अप क्षमता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। साथ ही ये भी कहा था कि Fairtex टीम की प्रतिनिधि सर्कल में उनका सामना करने वाली शायद अब तक की सबसे खराब प्रतिद्वंदियों में से एक हैं, जिनसे हाल ही उन्होंने मुकाबला किया था।

लेकिन डिविजन की टॉप रैंक कंटेंडर स्टैम्प का मानना है कि मॉय थाई और किकबॉक्सिंग का उनका ढेर सारा अनुभव मलेशियाई सनसनी को संभालने के लिए काफी है।

स्टैम्प मार्च में एंजेला ली के हाथों मिली ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल हार के बाद वापसी करने को बेताब हैं और उन्हें ये पता है कि जिहिन इस मुकाबले में काफी अच्छी स्किल सेट के साथ आएंगी। हालांकि, थाई एथलीट का मानना है कि वुशु चैंपियन के खेल में कुछ खामियां भी हैं।

Fairtex प्रतिनिधि ने कहा:

“जिहिन की ताकत उनकी रेसलिंग और ग्राउंड गेम हैं। वो स्ट्राइकिंग में भी काफी अच्छी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यही उनकी कमजोरी भी है क्योंकि अगर हम एक-दूसरे को स्ट्राइक करेंगे तो मुझे लगता है कि मेरे पास उनसे ज्यादा अनुभव है।

“चलो, सर्कल में इसे टेस्ट कर लेते हैं और फिर देखते हैं कि कौन ज्यादा तेज और बेहतर है।”

स्टैम्प के स्टैंड-अप गेम में मुकाबला करने वाले “शैडो कैट” के दावे के बावजूद थाई मेगास्टार का मानना है कि जब वो ONE Fight Night 2 में आमने-सामने खड़ी होंगी तो चीजें अलग होंगी।

Fairtex प्रतिनिधि मलेशियाई एथलीट के हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं और सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वो अपने पूरे दमखम के साथ उतरेंगी।

उन्होंने कहा:

“मैं उनके टेकडाउंस से अपना बचाव करती रहूंगी और हमेशा केज के बीचों-बीच बने रहने की कोशिश करूंगी, ताकि मेरी कमर सर्कल की दीवार को ना छुए।

“मैं अपने तेज-तर्रार हमलों जैसे एल्बो और नीज़ का इस्तेमाल किक्स की जगह पर करूंगी क्योंकि मैंने देखा है कि वो अपने विरोधियों को पैर से पकड़ लेती हैं। मैं कम किक चलाऊंगी और भारी व तेज हमलों से उन्हें हैरान कर दूंगी। इस तरह से वो मुझ पर ज्यादा दबाव नहीं बना पाएंगी।

“मॉय थाई ही मेरी ताकत है और यही मैं सबसे अच्छा कर सकती हूं। अगर संभव हुआ तो मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगी क्योंकि इस बार मैं बोनस की उम्मीद कर रही हूं।”

एंजेला ली से मिली हार से समझदार हुईं स्टैम्प, फिर “अनस्टॉपेबल” से करना चाहती हैं मुकाबला

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप में जीत हासिल करके रैंकिंग में #1 पायदान हासिल करने के बाद स्टैम्प फेयरटेक्स, एंजेला ली के साथ रीमैच पाने की उम्मीद में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए काफी प्रेरित हैं।

जिहिन राडज़ुआन थाई मेगास्टार को हराकर उनका स्थान हासिल करना चाहेंगी, लेकिन Fairtex प्रतिनिधि को पता है कि अगर वो काफी लंबे समय से एटमवेट क्वीन बनी एथलीट के खिलाफ एक और मौका चाहती हैं तो ये जीत उनके लिए जरूरी है।

स्टैम्प ने कहा:

“इस फाइट में जीत हासिल करना मेरे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि अगर उन्होंने मुझे हरा दिया तो वो मेरा #1 पायदान कब्जा लेंगी। हालांकि, मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी। मैं अपनी #1 रैंक की स्थिति को बरकरार रखने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रही हूं, ताकि मैं एंजेला ली को दोबारा चुनौती दे सकूं।

“ये मेरे लिए प्रेशर बनाने वाली चीज नहीं है बल्कि प्रोत्साहन का काम कर रही है।”

अपने पिछले मैच में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ स्टैम्प ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उस बाउट से उन्हें काफी मूल्यवान सबक भी मिले थे।

पटाया निवासी ने अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए जिम में काफी समय बिताया है। ऐसे में उन्हें पता है कि अगर भविष्य में वो खिताब हासिल करना चाहती हैं तो सुधार की प्रक्रिया कभी नहीं रुक सकती है।

स्टैम्प ने कहा:

“मैंने सीखा है कि अपने प्रतिद्वंदी को कभी भी कमतर नहीं आंकना चाहिए और खुद का निरंतर विकास करते रहना चाहिए। एंजेला ली काफी माहिर फाइटर हैं इसलिए मुझे हर क्षेत्र में सुधार करना होगा। खासकर BJJ में क्योंकि यही वो कारण था, जिसकी वजह से मैं हारी थी।

“इससे पहले मेरे पास भी BJJ ब्लू बेल्ट थी। मुझे अब भी BJJ में बहुत कुछ सीखना है। हालांकि, अब मुझे BJJ में पर्पल बेल्ट मिल गई है। मैंने इसमें प्रगति की है। अगर मैं एंजेला ली के साथ फिर से मुकाबला कर सकती हूं तो मुझे लगता है कि मेरे पास उन्हें हराने का मौका होगा। मैं खुद को बेहतर बनाने और अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए वो सबकुछ करूंगी, जिससे मैं खिताब हासिल कर सकूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.