मार्टिन गुयेन को हार मानने पर मजबूर करना चाहते हैं किम जे वूंग

Kim Jae Woong Tetsuya Yamada ONE BIG BANG II 1920X1280 2 768x512

कोई बहादुर फाइटर ही पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन को चुनौती दे सकता है, लेकिन #5 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग भी किसी से डरते नहीं हैं।

पिछले मैच में टेटसुया “MMA फैंटेसिस्टा” यमाडा पर जीत के बाद दक्षिण कोरियाई फाइटर ने कहा था कि वो गुयेन के खिलाफ मैच चाहते हैं और उनकी इच्छा शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में पूरी होने वाली है।

दोनों स्ट्राइकर्स की भिड़ंत इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी और किम भी पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखने को बेताब हैं।

किम ने कहा, “मार्टिन एक महान फाइटर हैं और कई युवाओं के रोल मॉडल भी हैं। मैं उन्हें सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक मानता हूं।”

“मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और ONE Championship में आने से पहले मैं उनकी फाइट्स को इंजॉय करता था इसलिए मैं उनके खिलाफ मैच चाहता था। वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, मैं उनके रूप में एक बेस्ट फाइटर को हराकर खुद भी बेस्ट बनना चाहता हूं।”

28 वर्षीय दक्षिण कोरियाई एथलीट, “द सीटू-एशियन” का बहुत सम्मान करते हैं और जानते हैं कि वो आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे पिछले प्रतिद्वंदी ग्रैपलर थे, लेकिन इस बार मेरा सामना एक स्ट्राइकर से होगा। मैं स्ट्राइकर्स को ज्यादा तवज्जो देता हूं, जिससे मेरे मैचों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सके।”



2017 में गुयेन ने लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट और लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम किए थे और वो पिछले साल अक्टूबर में थान ली के खिलाफ हार से पहले तक फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने हुए थे।

वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के पास कई दमदार मूव्स हैं, लेकिन पंचिंग उनका सबसे बड़ा हथियार है।

“द फाइटिंग गॉड” के पास भी जबरदस्त फिनिशिंग पावर है और दोनों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने अपने 16 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है। किम मानते हैं कि उनका स्किल सेट गुयेन को हराने के लिए काफी साबित होगा।

किम ने कहा, “2019 में ONE को जॉइन करने से पहले मैं मार्टिन को जानता था इसलिए मुझे उनकी ताकत और कमजोरी के बारे में पता है। मैं काफी समय से उन्हें स्टडी कर रहा हूं और मुझे 200% विश्वास है कि मैं उन्हें हरा पाऊंगा।”

“मार्टिन को पंच लगाना पसंद है, लेकिन उनके तरीके का अटैक मैं भी करता हूं। मेरे हिसाब से मैं स्ट्राइकिंग में उनसे बेहतर हूं। गुयेन के पास एक राइट हुक है, लेकिन मेरे पास कई खतरनाक मूव्स हैं इसलिए मैं उन्हें आसानी से हरा सकता हूं।”

South Korean MMA star Kim Jae Woong fights Japanese grappler Tetsuya Yamada at ONE: BIG BANG II in December 2020

किम काफी आक्रामकता से अटैक करते हैं, जिन्हें केवल अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाने से मतलब होता है।

दूसरी ओर, गुयेन काउंटर स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट हैं और वो जरूर “द फाइटिंग गॉड” के स्टाइल को काउंटर करने की कोशिश करेंगे। फिर भी दक्षिण कोरियाई एथलीट रुकेंगे नहीं क्योंकि वो मानते हैं कि उनकी ओर से हो रहा निरंतर अटैक गुयेन को निराश कर देगा।

किम ने कहा, “मैं काफी आक्रामक हूं, मुझे अपने विरोधी पर निरंतर अटैक करते हुए उनपर दबाव बनाना पसंद है। हालांकि इस तरह की स्थिति मेरे लिए नुकसानदेह हो सकती है, लेकिन मुझे अटैक करना पसंद है।”

“मैं अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक करते हुए उन्हें सांस लेने तक का मौका नहीं देना चाहता और गुयेन के खिलाफ मैं ज्यादा आक्रामक रणनीति अपनाने वाला हूं।”

गुयेन ONE में कई टॉप लेवल के फाइटर्स को हरा चुके हैं, उस दृष्टि से किम द्वारा उन्हें हराने का दावा करना दर्शाता है कि दक्षिण कोरियाई एथलीट का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हुआ है।

South Korean MMA star Kim Jae Woong fights Japanese grappler Tetsuya Yamada at ONE: BIG BANG II in December 2020

“द फाइटिंग गॉड” को भरोसा है कि वो ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को हरा सकते हैं और वो जानते हैं कि पूर्व चैंपियन के खिलाफ एक जीत उन्हें कितना फायदा पहुंचा सकती है।

किम ने कहा, “इस साल वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरा लक्ष्य है।”

“मार्टिन गुयेन के खिलाफ जीत दर्ज कर मैं वर्ल्ड टाइटल के बहुत करीब पहुंच जाऊंगा। वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के कारण ही मैंने उन्हें चुनौती दी थी।

“मैं मार्टिन गुयेन की चिन (ठोड़ी), छाती के निचले हिस्से और पेट के हिस्से को खूब क्षति पहुंचाने वाला हूं। इन 3 जगहों पर अटैक करते हुए मैं उन्हें मानसिक रूप से कमजोर महसूस करवाना चाहता हूं, जिससे वो खुद ही हार मान लें।”

ये भी पढ़ें: लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर ओक रे यूं से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4