किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोने रिस्को ने ONE Championship जॉइन की

Kickboxing World Champion Jonay Risco

ONE Super Series के फेदरवेट डिविजन से जुड़ने वाला सबसे नया नाम स्पेन के जोने रिस्को का है।

फेदरवेट डिविजन पहले ही टैलेंटेड एथलीट्स से भरा हुआ है और Moi Rui टीम के मेंबर का इससे जुड़ना बड़े ही गौरव की बात है।

https://www.instagram.com/p/BnymJBjlnV3/

वो फेदरवेट डिविजन में “द किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग, टायफुन “टरबाइन” ओज़्कान और सुपरबोन, डेविट कीरिया और जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार को जॉइन करने वाले हैं।

रिस्को एक बेहतरीन स्ट्राइकर हैं जो 70 किलोग्राम भार वर्ग और 72.5 किलोग्राम भार वर्ग दोनों में Enfusion, ISKA और WFCA वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं।



स्पेनिश स्टार अपने करियर में कई लैजेंड एथलीट्स को भी हरा चुके हैं, इनमें थाई सुपरस्टार बुआको बैंचामैक और डच लैजेंड एंडी “सावर पावर” सावर शामिल हैं।

उन्हें अपनी कड़ी मेहनत, तेजी से मूव करने वाले हाथों और दमदार लो किक्स के लिए जाना जाता है, इतनी स्किल्स का जब मिलन होगा तो जरूर ONE में उनके द्वारा कई एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

https://www.instagram.com/p/BgO46DKl4wG/

रिस्को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में किसी ऐसे एथलीट का भी सामना कर सकते हैं जिसने अभी ONE के साथ डील साइन की हो या फिर रोस्टर में से अन्य किसी एथलीट के साथ भी हो सकता है।

इनमें ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन, “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स, सैमी “AK47” सना, एनरिको “द हरिकेन” केह्ल और जमाल युसुपोव समेत कई अन्य एथलीट भी शामिल हो सकते हैं।

उनके डेब्यू की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन 2020 में जब ONE के इवेंट्स दोबारा सुचारू रूप से होने लगेंगे तो संभव ही फैंस को उनका डेब्यू देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: डेविट कीरिया सितारों से सजी ONE Super Series का हिस्सा बने

किकबॉक्सिंग में और

Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled