केड रुओटोलो बने ONE के 2022 सबमिशन ग्रैपलिंग एथलीट ऑफ द ईयर

Kade Ruotolo Matheus Gabriel ONE on Prime Video 5 1920X1280 28 768x512

महज 19 साल की उम्र में केड रुओटोलो ग्रैपलिंग की दुनिया के शिखर पर पहुंच गए हैं। ऐसा ONE Championship सर्कल में रोमांचक तरीके से 3 मुकाबलों में जीत हासिल करने के चलते हुआ है।

साल 2021 के अंत में BJJ ब्लैक बेल्ट हासिल करने के बाद से वो अपराजित रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रतिभाशाली अमेरिकी एथलीट कम उम्र से ही महान बनने की राह पर हैं, लेकिन उनकी असली क्षमता का प्रदर्शन साल 2022 में सामने आया।

ये पूरा साल उनके लिए शानदार रहा। इस दौरान वो ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बने। साथ ही इतिहास के सबसे युवा ADCC वर्ल्ड चैंपियन भी बने। अब रुओटोलो को आधिकारिक रूप से ONE का 2022 सबमिशन ग्रैपलिंग एथलीट ऑफ द ईयर चुना गया है।

अपने प्रोमोशनल डेब्यू के बाद से रुओटोलो के बेहद आक्रामक सबमिशन-हंटिंग स्टाइल ने उन्हें ONE के ग्लोबल फैन बेस का चहेता बना दिया है। उन्होंने ही संगठन में सबमिशन ग्रैपलिंग के विस्तार का रास्ता बनाया है।

कैलिफोर्नियाई एथलीट ने पहला मुकाबला मई में हुए ONE 157 में किया था। उस मैच में उन्होंने जापानी MMA स्टार व पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी पर सर्वसम्मत निर्णय के माध्यम से जीत हासिल की थी।

रुओटोलो उस मैच में सबमिशन तो नहीं हासिल कर पाए थे, लेकिन प्रशंसक प्रतिभाशाली युवा एथलीट के शानदार प्रदर्शन से रोमांचित हो गए थे। सर्कल वॉल से एओकी की पीठ पर कब्जा करने के लिए लगाई गई छलांग से लेकर क्लोज्ड गार्ड से अनोखे बग्गी चोक के प्रयास तक उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

रुओटोलो के 100 प्रतिशत सबमिशन रेट और सबसे कम उम्र में ADCC वर्ल्ड चैंपियन बनने के ठीक एक महीने बाद अक्टूबर में ONE Fight Night 3 के दौरान उनका सामना 4 बार के सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन ऊअली कुरझेव से पहले ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए हुआ था।

इस मुकाबले में BJJ सुपरस्टार ने अपनी जीत का दायरा बढ़ाते हुए फैंस को दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक सबमिशन स्टाइलिस्ट माना जाता है। उन्होंने 4 मिनट से कुछ ज्यादा समय में ही रूसी एथलीट को खतरनाक हील हुक में फंसा लिया था।

इस जीत के साथ रुओटोलो ने 26 पाउंड की बेल्ट, इतिहास में अपनी एक और जगह के साथ 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी हासिल कर लिया था।

https://www.instagram.com/p/CkAFFzmLyZv/

इसके बाद दिसंबर में हुए ONE Fight Night 5 में जब रुओटोलो का सामना कई बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस गेब्रियल से हुआ, तब वो ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने वाले पहले एथलीट बन गए।

साल के सबसे तेज़ ग्रैपलिंग मैचों में से एक में उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो ना सिर्फ एक आक्रामक सबमिशन फाइटर हैं बल्कि बेहतरीन तकनीकी एथलीट भी हैं। इस किशोर एथलीट ने लगातार मैथ्यूस गेब्रियल को डिफेंसिव होने पर मजबूर करने के साथ ही उनके डिफेंड को भेदते हुए कई धमाकेदार सबमिशन के प्रयास किए।

इसके बाद कैलिफोर्नियाई एथलीट को साफ तौर पर निर्णय के जरिए विजेता घोषित कर दिया गया। इस तरह से उन्होंने अपना वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करते हुए साल का शानदार समापन किया।

कुल मिलाकर रुओटोलो BJJ और सबमिशन ग्रैपलिंग में ऐसी चीजें कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं देखी गई थीं। ऐसा वो 20 साल का होने से पहले ही कर रहे हैं।

2022 में उभरते हुए सुपरस्टार एक से बढ़कर एक एथलीट के खिलाफ अपराजित रहे हैं। इस तरह से लगातार बढ़ते हुए उन्होंने इस खेल में नई ऊंचाइयों को छुआ है। साथ ही 2023 में और भी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मंच तैयार कर लिया है।

ONE में 2022 में अच्छा करने वाले अन्य सबमिशन ग्रैपलर्स

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35